नई दिल्ली। इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने देश के अगले स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल जलाने के लिए कैप्टन स्मित और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है। इजरायली पीएम ने कैप्टन स्मित से फोन पर बात की थी।
नेतन्याहू ने कहा, “मैं चाहता हूं कि कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री मोदी, जो बहुत अच्छे दोस्त हैं, मिलकर जश्न की मशाल जलाएं। यह हमारे स्वतंत्रता दिवस पर दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है।
आम तौर पर यह सम्मान इजरायल के नागरिकों को ही दिया जाता है, लेकिन मुझे लगता है कि इस मामले में इजरायल के सभी नागरिक आपका स्वागत करेंगे। इसलिए हमें उम्मीद है कि आप जल्द ही इजरायल आएंगे। मैं आपको यहां फिर से देखने का इंतजार कर रहा हूं, मौजूदा हालात को देखते हुए, मुझे लगता है कि यह यात्रा यादगार और ऐतिहासिक होगी।














