• Latest
  • Trending
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 'विकसित भारत' बनाया: फडणवीस

महाराष्ट्र के स्कूल और अस्पतालों की बदलेगी सूरत

October 19, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

October 19, 2026
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद, दिल्ली पुलिस के नए नियम

लोकतंत्र, विरोध का अधिकार और जंतर-मंतर

October 19, 2026
देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

October 19, 2026
कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

October 19, 2026
इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन स्मित और पीएम मोदी आमंत्रित

इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन स्मित और पीएम मोदी आमंत्रित

October 19, 2026
आग्रह : अमेरिकी संसद में भी स्मित मच्छार का सम्मान हो

आग्रह : अमेरिकी संसद में भी स्मित मच्छार का सम्मान हो

October 19, 2026
दिल्ली-अंबाला के बीच बिछेंगी तीसरी और चौथी रेल लाइन

दिल्ली से अंबाला तक 5983 करोड़ की लागत से बिछाई जाएंगी दो और लाइनें

October 19, 2026
उत्तराखंड में निजी विश्वविद्यालय खोलना होगा आसान

उत्तराखंड में निजी विश्वविद्यालय खोलना होगा आसान

October 19, 2026
यूपी रेरा ने 2086 करोड़ के 11 प्रोजेक्ट किए मंजूर

यूपी रेरा ने 2086 करोड़ के 11 प्रोजेक्ट किए मंजूर

October 19, 2026
उत्तर प्रदेश विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था एआई आधारित तकनीक से लैस

उत्तर प्रदेश विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था एआई आधारित तकनीक से लैस

October 19, 2026
Monday, October 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

महाराष्ट्र के स्कूल और अस्पतालों की बदलेगी सूरत

मरम्मत के लिए चलेगा विशेष अभियान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 19, 2026
in वेस्ट
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 'विकसित भारत' बनाया: फडणवीस

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार राज्यभर के सरकारी स्कूलों, छात्रावासों, आश्रम स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य संस्थानों की मरम्मत व बुनियादी सुविधाओं में सुधार के लिए विशेष अभियान चलाएगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभी जिलों को इस संबंध में समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। इस अभियान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उपकेंद्र, आईटीआई और तकनीकी शिक्षा संस्थान भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी संस्थाओं में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए धन की कमी आड़े नहीं आनी चाहिए। जिलों को छह महीने, एक साल और तीन से चार साल की अवधि के लिए अलग अलग कार्ययोजनाएं बनानी होंगी। इसके तहत तत्काल मरम्मत के कामों को लंबी अवधि वाली बड़ी निर्माण परियोजनाओं से अलग रखा जाएगा। अभियान के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी जिलाधिकारियों को सौंपी जाएगी। जिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और संबंधित शहरी निकायों के आयुक्त या मुख्य अधिकारी सह-निदेशक के रूप में काम करेंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

प्रशासनिक सुस्ती के मकड़जाल में लटके कारशेड प्रोजेक्ट

1 घंटे का सफर 10 मिनट में, सबसे लंबा फ्लाइओवर शुरू

शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विकास, सामाजिक न्याय और तकनीकी शिक्षा विभागों के अधिकारी भी इसमें शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने और काम की नियमित समीक्षा करने पर जोर दिया। सरकार मरम्मत और सुधार कार्यों के लिए जिला योजना समिति, विभिन्न सरकारी योजनाओं, कंपनियों के सामाजिक उत्तरदायित्व कोष और अन्य उपलब्ध वित्तीय स्रोतों से राशि जुटाने पर विचार करेगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए कम समय में तैयार होने वाले वैकल्पिक निर्माण मॉडल अपनाने का सुझाव भी दिया गया है।

किराए के भवनों की होगी जांच
मुख्यमंत्री ने किराये के भवनों में चल रहे छात्रावासों, आश्रम स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति की समीक्षा करने का निर्देश दिया। इसमें विद्यार्थियों के रहने, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता जांची जाएगी। जरूरत के अनुसार नए पट्टा मॉडल के जरिए बेहतर बुनियादी ढांचा तैयार करने पर भी विचार होगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation