नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना की ताकत में और इजाफा हो गया है। वायुसेना को उसका पहला स्वदेशी एचटीटी-40 बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट मिल गया है, इसके साथ ही दो तेजस लड़ाकू विमानों की भी डिलीवरी की गई है।
इस नए विमान के शामिल होने से पायलटों की ट्रेनिंग प्रक्रिया को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार इन दोनों आधुनिक और स्वदेशी विमानों के मिलने से देश की वायु रक्षा क्षमता को और अधिक मजबूती मिलेगी।














