• Latest
  • Trending
भारत में बुलेट ट्रेन का सपना तेजी से ले रहा आकार

भारत में बुलेट ट्रेन का सपना तेजी से ले रहा आकार

September 21, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Friday, November 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत में बुलेट ट्रेन का सपना तेजी से ले रहा आकार

दिल्ली से पटना 4.5 घंटे में, दिल्ली-लखनऊ यात्रा का समय घटकर 2 घंटे रह जाएगा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 21, 2026
in भारतीय रेल
0
भारत में बुलेट ट्रेन का सपना तेजी से ले रहा आकार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल दिन-प्रतिदिन नया अवतार ले रही है। पिछले 10 वर्षों में ‘स्पीड, स्केल और सेफ्टी’ के साथ भारतीय रेलवे ने विकास के नए आयाम छुए हैं। दुनिया की पहली सबसे बड़ी हाइड्रोज ट्रेन क शुभारंभहुआ है। 130+ वंदे भारत ट्रेनें देश की रफ्तार और आधुनिक यात्रा का नया चेहरा बनी हैं। 1,340+ अमृत भारत स्टेशन्स को विश्वस्तरीय एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं के साथ उनका कायाकल्प किया गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रमुख शहरों को जोड़ने वाले प्रस्तावित बुलेट ट्रेन कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली और लखनऊ के बीच यात्रा का समय घटकर लगभग दो घंटे हो सकता है, जबकि राष्ट्रीय राजधानी से पटना की यात्रा में लगभग 4.5 घंटे लग सकते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

हाइड्रोजन के बाद देश की पहली एलएनजी ट्रेन लॉन्च

नमक के लिए रेलवे ने बनाया खास स्टेनलेस स्टील कंटेनर

नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच सेक्शन पर नई बदली और बिजली वाली ब्रॉड-गेज रेल लाइन के उद्घाटन के दौरान वैष्णव ने कहा कि प्रस्तावित बुलेट ट्रेन कॉरिडोर दिल्ली को आगरा, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी और पटना से जोड़ेगा।

प्रस्तावित प्रोजेक्ट के तहत, दिल्ली और आगरा के बीच 200 किमी की दूरी तय करने में अनुमानित समय 58 मिनट होगा। दिल्ली से कानपुर (455 किमी) की यात्रा में 1 घंटा 50 मिनट लगेंगे।

रेलवे का 99% से अधिक विद्युतीकरण हुआ है जिससे रेलवे इको-फ्रेंडली और हरित भविष्य की ओर बढ़ी है। ₹2.52 लाख करोड़ के बजट, रिकॉर्ड निवेश के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर का अभूतपूर्व विकास हुआ है। गति, प्रगति और आत्मनिर्भरता की यह नई पहचान आधुनिक भारत के संकल्प को सिद्ध कर रही है।

प्रस्तावित बुलेट ट्रेन दिल्ली और प्रयागराज के बीच 750 किमी की दूरी तीन घंटे में तय करेगी, जबकि वाराणसी की 945 किमी की यात्रा में लगभग 3 घंटे 33 मिनट लगेंगे। दिल्ली और पटना के बीच 1,170 किमी की यात्रा में लगभग 4.5 घंटे लगेंगे।

वैष्णव ने कहा, अगर यह प्रोजेक्ट साकार होता है, तो यह मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर के बाद देश का अगला बुलेट ट्रेन कॉरिडोर होगा और राष्ट्रीय राजधानी को उत्तर प्रदेश और बिहार के कई शहरों से जोड़ने वाला पहला कॉरिडोर होगा।

प्रस्तावित कॉरिडोर से रोजाना यात्रा करने वालों को राहत मिलने और दिल्ली-यूपी-बिहार बेल्ट में पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जिसमें आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और पटना जैसे धार्मिक पर्यटन केंद्र भी शामिल हैं।

फिलहाल, भारतीय रेलवे नेटवर्क पर सबसे ज़्यादा डिजाइन स्पीड लगभग 180 किमी प्रति घंटा है, जो वंदे भारत जैसी सेमी-हाई-स्पीड सेवाओं से हासिल की जाती है।

देश की पहली हाई-स्पीड रेल सर्विस अगस्त 2027 में शुरू होने की उम्मीद है, जिसका पहला सेक्शन सूरत और वापी के बीच खुलेगा।
इससे पहले वैष्णव ने कहा कि भारत अपने सेमीकंडक्टर प्रोग्राम के दूसरे चरण में एक लाख और सेमीकंडक्टर इंजीनियर तैयार करेगा, क्योंकि सरकार देश के टैलेंट पूल को मज़बूत करने और एक पूरा सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम बनाने की कोशिश कर रही है। सेमिकॉन 2.0 के लॉन्च के बाद मंत्री ने कहा कि यह पहल न सिर्फ सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पर, बल्कि टैलेंट डेवलपमेंट, चिप डिज़ाइन, इक्विपमेंट, मटीरियल, एडवांस्ड पैकेजिंग और रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर भी फोकस करेगी।

अब हमने एक लाख और इंजीनियर तैयार करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने आगे कहा कि यह कदम इसलिए भी अहम है क्योंकि 2032 तक ग्लोबल सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में लगभग दस लाख (1 मिलियन) वर्करों की कमी होने की उम्मीद है।

बुलेट कॉरिडोर घटाएगा दूरी
कहां से कहां तक दूरी समय
दिल्ली – आगरा 200 किमी 58 मिनट
दिल्ली – कानपुर 455 किमी 1.45 घंटे
दिल्ली – लखनऊ 525 किमी 2.12 घंटे
दिल्ली – प्रयागराज 750 किमी 3 घंटे
दिल्ली – वाराणसी 950 किमी 3.30 घंटे
दिल्ली – पटना 1170 किमी 4.30 घंटे
ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation