• Latest
  • Trending
नमक के लिए रेलवे ने बनाया खास स्टेनलेस स्टील कंटेनर

नमक के लिए रेलवे ने बनाया खास स्टेनलेस स्टील कंटेनर

October 5, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

October 19, 2026
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद, दिल्ली पुलिस के नए नियम

लोकतंत्र, विरोध का अधिकार और जंतर-मंतर

October 19, 2026
Monday, October 26, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नमक के लिए रेलवे ने बनाया खास स्टेनलेस स्टील कंटेनर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 5, 2026
in भारतीय रेल
0
नमक के लिए रेलवे ने बनाया खास स्टेनलेस स्टील कंटेनर

नई दिल्ली। भारत में नमक की ढुलाई को आसान और बेहतर बनाने के लिए रेलवे ने नई पहल शुरू की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुजरात के कच्छ में देश की पहली स्टेनलेस स्टील साल्ट कंटेनर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन कच्छ के शिवलखा से गुजरात के ही मिथापुर तक नमक पहुंचाएगी।

इस ट्रेन में नमक ले जाने के लिए खास तौर पर तैयार किए गए स्टेनलेस स्टील कंटेनर इस्तेमाल किए गए हैं। इन कंटेनरों में ऊपर से नमक लोड किया जाएगा, जबकि कंटेनर को झुकाकर साइड से नमक उतारा जा सकेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

हाइड्रोजन के बाद देश की पहली एलएनजी ट्रेन लॉन्च

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन प्रोजेक्ट में 41 टनलों का काम पूरा

नए कंटेनर में कई सुविधाएं
रेल मंत्री ने कहा कि गुजरात से देश के अलग-अलग हिस्सों में नमक की ढुलाई के दौरान कई तरह की समस्याएं आती थीं। सामान्य रेलवे वैगन में कई बार वैगन का वजन नमक के वजन से ज्यादा हो जाता था। इसके अलावा नमक नमी सोख लेता है, जिससे मंजिल तक पहुंचने के दौरान वह गीला हो सकता था।

नई व्यवस्था से लोडिंग, अनलोडिंग और हैंडलिंग की इन समस्याओं को कम करने में मदद मिलेगी। स्टेनलेस स्टील कंटेनर का इस्तेमाल कंटेनर और नमक के वजन के बीच बेहतर संतुलन बनाने में भी मदद करेगा।

4 नए कार्गो टर्मिनल देश को समर्पित
इस मौके पर अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात में चार गति शक्ति कार्गो टर्मिनल्स (जीसीटी) भी देश को समर्पित किए।
इनमें कच्छ का भीमासर, जूनागढ़ का देवलीया, बनासकांठा का चांदिसर और कच्छ का शिवलखा शामिल हैं।
इसके अलावा मेहसाणा के लिनच में एक नए गति शक्ति कार्गो टर्मिनल की आधारशिला भी रखी गई।

कच्छ में रेल कनेक्टिविटी को भी बढ़ावा
कार्यक्रम के दौरान गुजरात के कच्छ क्षेत्र में रेलवे की ओर से किए जा रहे कई विकास कार्यों की भी जानकारी दी गई। इस दौरान गोपालपुर रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन किया गया।

नए स्टेशन के विकसित होने से आसपास के इलाकों में रेल कनेक्टिविटी और यात्रियों की सुविधाओं में सुधार होने की उम्मीद है। इसका एक अहम परिचालन लाभ यह होगा कि अहमदाबाद और भुज की ओर से आने-जाने वाली ट्रेनों को गांधीधाम में इंजन रिवर्सल की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation