साल्टिलो। आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने गोल्ड मेडल जीत लिया। फाइनल मुकाबले में धीरज ने जापान के नाकानिशी जुन्या को हराया। पांच सेट तक चले मुकाबले में दोनों का स्कोर 5-5 से बराबर रहा।
इसके बाद शूट-ऑफ में धीरज ने परफेक्ट 10 का निशाना लगाया, जबकि जुन्या 9 अंक ही हासिल कर सके। शूट-ऑफ में एक-एक तीर चलाने का मौका दिया जाता है। ज्यादा पॉइंट हासिल करने वाला विजेता होता है। धीरज आर्चरी वर्ल्ड कप में एकल स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाले भारत के दूसरे तीरंदाज बन गए हैं। उनसे पहले डोला बनर्जी ने 2007 में दुबई में विमेंस इंडिविजुअल रिकर्व इवेंट का खिताब जीता था।
दो बार पिछड़ने के बाद की वापसी
जुन्या ने मुकाबले की शुरुआत शानदार तरीके से की और 3-1 की बढ़त बना ली। धीरज ने तीसरे सेट में 29 अंक हासिल कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया।














