वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में सबकी निगाहें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर थीं, लेकिन खेल का रुख पलट दिया अभिषेक शर्मा ने। दोनों न्यूजीलैंड के 198 रन का पीछा करने उतरे तो किसी बॉलर को नहीं बख्शा।
अभिषेक ने 15 बॉल में फिफ्टी बना डाली, तो वैभव ने भी तगड़े शॉट खेले। दोनों की सलामी जोड़ी ने सिर्फ 5 ओवर में भारत का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। ये टी-20 में सबसे तेज हंड्रेड का विश्व रिकॉर्ड है।
अभिषेक यहीं नहीं रुके, महज 35 गेंदों में सेंचुरी मार दी। यह टी-20 इंटरनेशनल में उनका चौथा शतक है। फिर पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 118 रन ठोककर दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
भारत ने 2.2 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए थे। यह टी20 में सबसे तेज टीम फिफ्टी के संयुक्त विश्व रिकॉर्ड की बराबरी है। भारत से पहले पापुआ न्यू गिनी और रोमानिया भी 2.2 ओवर में 50 रन बना चुके हैं।
अभिषेक-वैभव ने सिर्फ 43 गेंदों में 133 रन ठोक दिए। वैभव ने 19 गेंदों में 45 रन बनाए। श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन जल्दी आउट हुए, लेकिन आगे की कहानी तिलक वर्मा और नमन धीर ने लिख दी। भारत ने 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन बना लिए। न्यूजीलैंड 6 विकेट से हारा और भारत ने 3-0 से सीरीज जीत ली।
अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में शतक जमाने वाले भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ताजा आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज बन गए हैं। पिछले सप्ताह तक टॉप पर रहे ईशान किशन दो स्थान फिसल कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं।
चार भारतीय बल्लेबाज टॉप-10 में शामिल हैं। गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स की टॉप-10 लिस्ट में कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं है। अफगानिस्तान के राशिद खान नंबर-1 गेंदबाज और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा नंबर-1 ऑलराउंडर हैं।
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने 13 अक्टूबर के बाद से कोई मैच नहीं खेला, उन्हें ईशान किशन के इंजर्ड होने का फायदा मिला।
430 रन का टार्गेट चेज करके श्रीलंका ने रचा इतिहास
22 अक्टूबर का दिन क्रिकेट फैंस के लिहाज से बेहद रोमांचक साबित हुआ। एक तरफ टीम इंडिया ने जहां इतिहास रचते हुए टी20 इंटरनेशनल में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया और न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी। उसके बाद श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे ट्राई सीरीज में 430 रन का लक्ष्य चेज करते हुए इतिहास रच दिया। श्रीलंका ने भारत का रिकॉर्ड तोड़ा जो एक महीने भी नहीं बरकरार रहा।
इस सीरीज के तीसरे मुकाबले में श्रीलंका ने 430 रन का लक्ष्य चेज करते हुए इंग्लैंड को 2 विकेट से मात दी। वनडे इंटरनेशनल इतिहास का यह दूसरा सबसे सफल रन चेज है।














