• Latest
  • Trending
modi

भारत के ब्रांड पीएम मोदी

September 15, 2023
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Friday, November 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत के ब्रांड पीएम मोदी

पीएम मोदी के जन्मदिन पर ब्लिट्ज इंडिया विशेष

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 15, 2023
in नया-भारत
0
modi
विनोद शील

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी एक ऐसी शख्सियत हैं जो देश और विदेश, सभी जगह लोकप्रिय हैं। 15वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत पीएम मोदी ने 2014 और फिर 2019 के आम चुनावों में अपनी भारतीय जनता पार्टी के साथ ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। उस समय मानो पूरे देश में मोदी लहर सी आई हुई थी और आज जब 2024 के चुनाव होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं, देश में आज भी हालात इससे इतर नहीं हैं। अधिकतर भारतीय मोदी जी पर पूर्ण विश्वास रखते हैं कि वह उन्हें उज्ज्वल भविष्य देंगे। स्वतंत्रता के बाद ऐसी जीत हासिल करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बने हैं नरेंद्र मोदी। लगातार दूसरी बार मोदी जी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आए। पीएम मोदी आज भारत के ब्रांड के रूप में विख्यात हो चुके हैं।

2024 के चुनाव से पहले पीएम मोदी पर 24 देशों में एक सर्वे हुआ है। भारत और पीएम मोदी के बारे में विश्व के लोग क्या सोचते है; यह इस सर्वे से उजागर हुआ। सर्वेक्षण के मुताबिक लगभग 80 प्रतिशत भारतीयों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अनुकूल दृष्टिकोण है और लगभग 10 में से सात भारतीयों का मानना है कि उनका देश हाल ही में और अधिक प्रभावशाली हो गया है। एक अन्य सर्वे के मुताबिक पीएम मोदी 4 बार से लगातार विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बने हुए हैं जोकि एक रिकार्ड है।

YOU MAY ALSO LIKE

राफेल, सुखोई के साथ काशी में दिखा वायुसेना का दम

‘समुद्र मंथन’ में भारत को बड़ी कामयाबी ओडिशा में मिला गैस का भंडार

विदेशी कंपनी पीईडब्ल्यू का यह सर्वे लोकसभा चुनाव और जी20 शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किया गया था जिनका इसी 17 सितंबर को अभी देश ने 73वां जन्मदिन मनाया। लोगों से यह सवाल पूछा गया था कि उनका प्रधानमंत्री मोदी के बारे में कैसा दृष्टिकोण है? यह भी पूछा गया कि क्या भारत का विदेश में दबदबा बढ़ा है? सर्वे में यह भी कहा गया कि दुनिया भर में भारत के बारे में जनता की राय आम तौर पर सकारात्मक थी और औसतन 46 प्रतिशत लोगों ने भारत के बारे में अनुकूल विचार व्यक्त किए जो पीएम मोदी के सफल नेतृत्व का बखान करते हैं।

80 फीसद भारतीयों को मोदी प्रिय
– विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, नए व आत्मनिर्भर भारत की रख रहे नींव
– ‘वसुधैव कुटुंबकम’ यानि ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ का मूल मंत्र विश्व को समझाया

विदेशियों की क्या है राय
रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल में भारत के बारे में 71 प्रतिशत लोग अनुकूल दृष्टिकोण रखते हैं। रिपोर्ट कहती है कि पीएम मोदी के वैश्विक विचार भारत की वैश्विक शक्ति पर फोकस हैं। यह सर्वे 24 देशों के 30,861 वयस्कों के बीच 20 फरवरी से 22 मई तक किया गया था जिसमें भारत के 2,611 लोग शामिल थे। सर्वेक्षण के परिणाम पर गौर करें तो लगभग हर 10 में से आठ भारतीय पीएम मोदी के बारे में अनुकूल विचार रखते हैं। पीएम के रूप में मोदी का यह दूसरा कार्यकाल है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत के प्रति वह इतने आश्वस्त हैं और उन्होंने कहा भी है कि 2024 में वे ही फिर लालकिले पर तिरंगा फहराएंगे।

दरअसल पीएम मोदी की जनप्रियता का आधार देश और दुनिया के लिए किए गए उनके लोक कल्याणकारी कार्यों का परिणाम है। अपने 9 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने अनेक ऐसे काम किए जो अतुलनीय हैं जिनमें अभी हाल ही में जी20 की शिखर बैठक का सफल आयोजन शामिल है जिसकी सारी दुनिया ने प्रशंसा की। उन्होंने इसके माध्यम से भारत के ‘वसुधैव कुटुंबकम ्’ यानि कि ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ का मूल मंत्र विश्व को समझाया। देश में जन कल्याण की अनेक योजनाओं को पीएम मोदी ने अमली जामा पहनाया। इनमें 2023 की ये सरकारी योजनाएं भी हैं यथा प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण), किसान सम्मान निधि योजना, पीएम मोदी हेल्थ आईडी कार्ड योजना, पीएम कृषि सिंचाई योजना, गर्भावस्था सहायता योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, अटल पेंशन योजना आदि।

इसके अतिरिक्त पीएम मोदी ने नए और आत्मनिर्भर भारत की नींव भी रखने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। अभी-अभी भारत के चंद्रयान-3 ने इसरो के वैज्ञानिकों की कुशलता का प्रमाण देते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की जहां कोई देश नहीं उतर सका। यह पीएम मोदी की प्रेरणा का ही परिणाम है कि उन्होंने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को वरीयता दी।

स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बालिका शिशु की देखभाल, जन धन, आधार और मोबाइल की ताकत, विकास के प्रति नवीन दृष्टिकोण, सांसद आदर्श ग्राम योजना, नमामि गंगे, भारतीय अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार और भारत को पांचवीं के बाद अब तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प, एक खुशहाल भारत के लिए मजबूत किसान जैसी योजनाओं का भी उल्लेख करना जरूरी है जिनकी वजह से वह जन-जन के प्रिय बने। देश में बुलेट ट्रेन जैसी परियोजनाओं को प्रारंभ करने का श्रेय भी पीएम मोदी को ही जाता है।

बीजेपी का ट्विट
सर्वे के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी ने पोस्ट किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता निश्चित रूप से बरकरार है! भारत और दुनिया भर में अधिकांश लोगों का मानना है कि भारत का वैश्विक प्रभाव मजबूत हो रहा है।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation