• Latest
  • Trending
IIT BHU में नई शिक्षा व्यवस्था, छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प

आईआईटी बीएचयू में नई शिक्षा व्यवस्था लागू

July 13, 2026
Old_Bridge_over_river_Chenab_at_Ramban

बाढ़ के आरोप ख़ारिज: भारत ने पाकिस्तान के अपने ही आंकड़े सामने रखे

July 25, 2026
Students

दो करोड़ अभ्यर्थी, एक प्रश्नपत्र: निष्पक्ष परीक्षा के पीछे का असली ढांचा

July 25, 2026
gymnast

पहले पदक के बाद: आज ग्लासगो में उतरेंगी भारत की जिम्नास्ट

July 25, 2026
monsoon

आख़िरी गांव तक पहुंचने की जंग: कठिन मानसून में जुटा राहत तंत्र

July 25, 2026
metro

18 स्टेशन बंद: दिल्ली मेट्रो पर लगातार चौथे दिन पाबंदी, जानिए पूरा ब्योरा

July 25, 2026
सुप्रीम कोर्ट

अदालत, बातचीत और सुधार की रूपरेखा: परीक्षा पर भरोसा लौटाने की कोशिश

July 25, 2026
Zimbabwes

हरारे में सूर्यवंशी का जलवा: भारत की 7 विकेट से शानदार जीत

July 24, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

धूप की ढाल: तेल के झटके का लंबा जवाब है भारत का स्वच्छ-ऊर्जा निर्माण

July 24, 2026
vikram

तीन अहम परीक्षण पास: गगनयान ने सुरक्षा की कसौटी पार की

July 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

हस्ताक्षर से जहाज़ तक: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता ज़मीन पर उतरा

July 24, 2026
Market

तेल 100 डॉलर के पार: महंगे कच्चे तेल की आंच बाज़ार तक पहुंची

July 24, 2026
भारत उच्च शिक्षा

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

July 23, 2026
Sunday, July 26, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आईआईटी बीएचयू में नई शिक्षा व्यवस्था लागू

बीटेक छात्रों को मिलेगा सेकेंड मेजर का विकल्प

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 13, 2026
in शिक्षा-रोजगार
0
IIT BHU में नई शिक्षा व्यवस्था, छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। छात्रों के लिए ज्यादा लचीली और बहुविषयक शिक्षण प्रणाली के लिए आईआईटी बीएचयू ने इसी सत्र से नई शैक्षणिक व्यवस्था लागू कर दी है। इसके तहत सेकेंड मेजर, इंडस्ट्री इंटर्नशिप, डुएल डिग्री और पार्ट-टाइम एग्जिक्यूटिव पीएचडी जैसे बड़े सुधार हुए हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप हुए इन अकादमिक सुधारों के तहत विद्यार्थियों को अधिक लचीला, उद्योगोन्मुख और बहुविषयक शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।

इन सुधारों में सबसे अहम सेकेंड मेजर विषय हैं। इनके तहत बीटेक के छात्र अपने मुख्य विषय के साथ सेकेंड मेजर विषय चुन सकेंगे। इससे विद्यार्थी उभरते हुए बहुविषयक क्षेत्रों में अतिरिक्त विशेषज्ञता अर्जित कर सकेंगे और उनके लिए रोजगार एवं शोध के नए अवसर खुलेंगे। इसके साथ ही बीटेक और एमटेक विद्यार्थियों के लिए इस सत्र से एक सेमेस्टर की इंडस्ट्री इंटर्नशिप की व्यवस्था भी लागू की गई है।

YOU MAY ALSO LIKE

यूपी में निकली 2500 से अधिक पदों पर आंगनबाड़ी की भर्ती

नौकरी नहीं, अपना स्टार्टअप! सरकार कृषि छात्रों को बनाएगी उद्यमी

इसके अंतर्गत विद्यार्थी प्रतिष्ठित उद्योगों, अनुसंधान प्रयोगशालाओं, स्टार्ट-अप्स तथा सरकारी संस्थानों में पूर्ण सेमेस्टर कार्यानुभव प्राप्त कर सकेंगे। यह इंटर्नशिप छात्रों को उद्योगों के साथ काम करने की व्यावहारिक दक्षता प्रदान करेगी। आईआईटी के डीन एकेडमिक प्रो. देवेन्द्र सिंह ने बताया कि संस्थान ने उद्योग की अपेक्षाओं और वैश्विक उच्च शिक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किए हैं।

नए प्रोग्राम की शुरुआत

प्रो. सिंह ने बताया कि संस्थान में एमटेक पीएचडी डुएल डिग्री प्रोग्राम भी शुरू किया जा रहा है। साथ ही एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स प्रणाली को पूर्ण रूप से सक्षम बनाया गया है। विद्यार्थियों को विभिन्न विभागों के पाठ्यक्रमों का अध्ययन करने, इंटरडिसिप्लिनरी विषय चुनने और अकादमिक क्रेडिट ट्रांसफर की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा एमटेक में सिविल इंजीनियरिंग विभाग में टनलिंग एंड अंडरग्राउंड स्पेस इंजीनियरिंग, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग विभाग में मेडिकल डिवाइसेज और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग में वीएलएसआई आर्किटेक्चर एंड चिप डिजाइन नामक नई विशेषज्ञताएं और डिसीजन साइंस एंड इंजीनियरिंग में पीएचडी कार्यक्रम भी शुरू किया गया है। आईआईटी ने पेशेवरों के लिए पार्ट टाइम एग्जिक्यूटिव पीएचडी प्रोग्राम भी शुरू किया है।

आईआईटी बीएचयू में हैं अभी 9300 विद्यार्थी

डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. देवेंद्र सिंह ने बताया कि आईआईटी बीएचयू में वर्तमान में लगभग 9300 विद्यार्थी हैं। इनमें 6,506 स्नातक, 1,061 स्नातकोत्तर और 1,787 शोधार्थी अध्ययनरत हैं। संस्थान में 2,018 छात्राएं अध्ययन कर रही हैं, जो तकनीकी शिक्षा में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि संस्थान के एकेडमिक कार्यालय में व्यापक ई-गवर्नेस प्रणाली भी लागू की गई है। प्रवेश, पंजीकरण, परीक्षा एवं अन्य शैक्षणिक प्रक्रियाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एकीकृत किया गया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation