• Latest
  • Trending
Bindeshwar ji had a deep connection with 'Blitz India'

‘ब्लिट्ज इंडिया ’ से गहरा नाता रहा बिंदेश्वर जी का

August 18, 2023
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
Tuesday, November 3, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘ब्लिट्ज इंडिया ’ से गहरा नाता रहा बिंदेश्वर जी का

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 18, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
Bindeshwar ji had a deep connection with 'Blitz India'
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। डेवलेपमेंटल न्यूज के लिए देश-दुनिया में खास पहचान बनाने वाले समाचार पत्र ‘ब्लिट्ज इंडिया’ के साथ पद्मश्री बिंदेश्वर पाठक का गहरा नाता रहा। ‘ब्लिट्ज इंडिया’ के हाल ही में यूके एडिशन की लांचिंग के दौरान बिंदेश्वर पाठक सबसे आगे रहे व लंदन में आयोजित विशेष समारोह में उन्होंने जोशीले संबोधन से ‘ब्लिट्ज इंडिया’ की लांचिंग को खास व अविस्मरणीय बना दिया।

Bindeshwar ji had a deep connection with 'Blitz India'

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

‘ब्लिट्ज लीगल’ की लांचिंग के समय भी बिंदेश्वर पाठक के मार्ग निर्देशन ने कार्यक्रम की गरिमा और कंटेंट के स्वरूप-कलेवर को उच्च स्तर तक पहुंचाया। ‘ब्लिट्ज इंडिया’ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 99वें एपिसोड का सार्वजनिक टेलीकास्ट दिल्ली की खान मार्केट में करवाया था। इस अवसर पर आयोजित विशाल कार्यक्रम में बिंदेश्वर पाठक की गरिमामयी उपस्थिति और ओजस्वी संबोधन से पूरे क्षेत्र में हर ओर ‘मन की बात’ गूंजी थी।

Bindeshwar ji had a deep connection with 'Blitz India'

बड़े समाज सुधारकों में गणना
बिंदेश्वर पाठक की पहचान बड़े भारतीय समाज सुधारकों में की जाती है। उन्होंने 1970 में सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन की स्थापना की थी। उनका जन्म बिहार के वैशाली जिले के रामपुर बाघेल गांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनकी माता योगमाया देवी और पिता रमाकांत पाठक थे। वह बाद में पटना चले गये और बी.एन. कालेज से समाजशास्त्र में स्नातक किया। गांधी शताब्दी समिति में स्वयंसेवक के रूप में शामिल होने से पहले वह कुछ समय शिक्षक भी रहे।

महात्मा गांधी से प्रेरित थे
सुलभ इंटरनेशनल वेबसाइट के मुताबिक, पाठक महात्मा गांधी से प्रेरित थे। पिछले 50 वर्षों में उन्होंने हाथ से मैला ढोने वालों के मानवाधिकारों के लिए काम किया, जो भारत की जाति-आधारित व्यवस्था के सबसे निचले तबके से आते हैं और ज्यादातर महिलाएं हैं। 1973 में बिंदेश्वर पाठक ने विधायक भगदेव सिंह ‘योगी’ को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को एक पत्र लिखने के लिए राजी किया, जिसमें उनका ध्यान मैला ढोने वालों की स्थिति की ओर आकर्षित किया गया। इंदिरा गांधी ने इसका जवाब दिया कि वह इस मामले पर व्यक्तिगत ध्यान देने के लिए मुख्यमंत्री को लिख रही हैं। 1973 में आरा नगर पालिका के एक अधिकारी ने पाठक को अपने परिसर में दो शौचालय बनाने के लिए 500 रुपये दिए। शौचालय देख पालिका के अन्य अधिकारी भी प्रभावित हुए। उन्होंने बिंदेश्वर पाठक की एक बड़ी परियोजना को तत्काल मंजूरी दे दी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation