• Latest
  • Trending
दिनभर खेत में काम, फिर पढ़ाई, रंग लाई मेहनत और सोनू बन गए डीएसपी

दिनभर खेत में काम, फिर पढ़ाई, रंग लाई मेहनत और सोनू बन गए डीएसपी

July 4, 2026
भारत-जापान स्टार्टअप और डीप टेक 2026

अब भारत सस्ता नहीं, हुनर बेच रहा है

August 30, 2026
भारत की आर्थिक और कारोबारी गतिविधियाँ अगस्त 2026

सप्ताह की समीक्षा

August 30, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ पंजीकरण, 54.28% महिलाएँ

हर दिन पौने दो लाख नाम

August 30, 2026
CAG Railway Audit Report 2026: ₹1,130.92 Crore की 26 टिप्पणियाँ

छब्बीस टिप्पणियाँ, ग्यारह सौ करोड़

August 30, 2026
farmer

बानवे प्रतिशत खेत अब भी बाहर

August 30, 2026
जल जीवन मिशन, ई-श्रम, सूक्ष्म सिंचाई और रेलवे अपडेट

छात्र जाएँगे गाँव के नल तक

August 30, 2026
प्रधानमंत्री जन धन योजना 2026

हर दिन बहत्तर करोड़ रुपये की बचत

August 29, 2026
CAG रिपोर्ट 17 वैज्ञानिक अनुसंधान कोष 3490 करोड़

वह कोष जो बढ़ता ही रहा

August 29, 2026
nuclear

लक्ष्य सौ, असली आँकड़ा चार

August 29, 2026
daily-news

भारत की ताजा खबरें 29 अगस्त 2026

August 29, 2026
Sarbananda-Sonowal

फाइबर पहुँचा, पर चला एक तिहाई में

August 28, 2026
पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

गाय के पेट से निकला एक एंजाइम

August 28, 2026
Sunday, August 30, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दिनभर खेत में काम, फिर पढ़ाई, रंग लाई मेहनत और सोनू बन गए डीएसपी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 4, 2026
in the blitz
0
दिनभर खेत में काम, फिर पढ़ाई, रंग लाई मेहनत और सोनू बन गए डीएसपी

ब्लिट्ज ब्यूरो

भोपाल। ‘पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं।’ यह कहावत चरितार्थ की है मध्य प्रदेश के रहने वाले सोनू कुर्मी ने। गरीबी और संघर्ष को देखते हुए परिवार के साथ खेतों में काम किया। हमेशा सोचते कि उनके पास वो चीजें क्यों नहीं हैं, जो और लोगों के पास हैं। बस यहीं से उन्होंने अपनी किस्मत बदलने का फैसला कर लिया। दराती लेकर खेत में दिनभर काम किया और रात में पढ़ाई के लिए किताबें भी उठाईं। सीमित संसाधनों, गरीबी और कठिन परिस्थितियों में कुछ बड़ा करने का सपना लेकर आगे बढ़े और एमपीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की। आज वह डीएसपी हैं।

मध्य प्रदेश के हैं निवासी, खेती-किसानी के बीच देखे बड़े सपने

सोनू कुर्मी मध्य प्रदेश के सागर जिले के एक गांव में साधारण किसान परिवार से आते हैं। उन्होंने जोश टाॅक के वीडियो में अपनी जर्नी साझा करते हुए बताया कि ग्रामीण परिवेश में पले बढ़े। जीवन यापन के लिए खेतों पर निर्भर रहना पड़ता था। बचपन से ही उन्होंने कठिन परिश्रम और संघर्ष को करीब से देखा।

YOU MAY ALSO LIKE

अब भारत सस्ता नहीं, हुनर बेच रहा है

सप्ताह की समीक्षा

किताबों को बनाया साथी

वह बताते हैं कि उनका परिवार खेतों में काम करता था और वह भी अपने परिवार के साथ खेती-किसानी करने लगे। जब वह खेतों में काम के लिए जाते थे तो पहले नहीं सोचते थे कि वह कभी प्रशासनिक अफसर बनेंगे क्योंकि उनके ऐसा आसपास माहौल नहीं था। लेकिन उन्हें आगे कुछ करना था और यही वजह थी उन्होंने किताबों को साथी बनाया। यही सोच उनके भविष्य की नींव बनी।

हिंदी मीडियम से की पढ़ाई, शुरुआत में मिली असफलताएं

सोनू ने हिंदी मीडियम से पढ़ाई की थी। अपने करियर की शुरुआत में उन्हें कई असफलताओं का सामना करना पड़ा। पहला जॉब इंटरव्यू असफल होने के बाद वे मानसिक रूप से टूट गए और निराशा के दौर से गुजरे।

गरीबी और आत्म-संदेह ने उनके आत्मविश्वास को भी प्रभावित किया। लेकिन इस कठिन समय में परिवार का सहयोग उनके लिए सहारा बना। धीरे-धीरे उन्होंने खुद को संभाला और जीवन में आगे बढ़ने का निर्णय लिया।

शिक्षा की नई शुरुआत, एमपीपीएससी की तैयारी का सफर

असफलताओं के बाद सोनू ने हरीसिंह विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई के साथ-साथ वे परिवार की आर्थिक मदद भी करते रहे। इसी दौरान एमपीपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। खेतों में काम करते हुए भी वे किताबों को साथ रखते थे और हर खाली समय में पढ़ाई करते थे। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उनका ध्यान लक्ष्य पर केंद्रित रहा।

एमपीपीएससी परीक्षा में हासिल की 18वीं रैंक

पहले प्रयास में वह असफल हो गए थे लेकिन दूसरे अटेंप्ट में 18वीं रैंक हासिल की और डीएसपी बने। उनकी कहानी बताती हैं कि असफलताएं रुकने का नहीं बल्कि नई शुरुआत का रास्ता होती हैं। उनका संदेश है कि धैर्य, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ कोई भी व्यक्ति अपने सपनों को पूरा कर सकता है। उन्हें अपने परिवार का साथ भी खूब मिला।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation