• Latest
  • Trending

सिर्फ जानवरों का चारा मत समझिए, पराली से बन रही है ‘पावर’

March 11, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सिर्फ जानवरों का चारा मत समझिए, पराली से बन रही है ‘पावर’

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 11, 2026
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। आपको याद होगा दिवाली के आसपास का समय। उस समय देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में स्मॉग की एक मोटी सी चादर फैल गई थी। यह राष्ट्रीय समाचार की सुर्खी बनी थी। तब कई राजनीतिक दलों ने दावा किया था कि यह पंजाब के किसानों द्वारा जलाए जाने वाले पराली (धान की फसल का पुआल) की वजह से है लेकिन पंजाब में अब पराली जलाने की घटना में कमी आ गई है। सरकार इस समय पराली से बिजली बनाने की परियोजना पर काम कर रही है। इसमें केंद्र और राज्य सरकार विभिन्न तरह के प्रोत्साहन भी दे रही है। इसका असर दिखना शुरू हुआ और पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में ऐसे थर्मल पावर प्लांट लगने शुरू हो गए जिसमें कोयले के बदले पराली को जलाया जाता है।

आपने यदि कभी धान की फसल देखी होगी तो आपको पराली के बारे में समझने में आसानी होगी। जब धान की फसल पक जाती है तो पंजाब और हरियाणा में इसकी कटाई या हार्वेस्टिंग मशीन से होती है। इस प्रक्रिया में खेतों में हार्वेस्टर चलता है और धान निकाल लिया जाता है। इसके बाद खेत में धान का पौधा खड़ा रह जाता है। इसे ही पंजाब में ‘पराली’ कहते हैं। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में इसे ‘पुआल’ कहते हैं। बिहार में तो धान की फसल को पहले काटा जाता है, फिर पुआल का छोटा-छोटा ‘अंटिया’ बनाया जाता है। उसे ही झाड़ कर धान निकाला जाता है। धान निकालने के बाद पुआल बच जाता है।

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

पराली प्रबंधन
बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, ओडिशा आदि जैसे राज्यों में आपने कभी नहीं सुना होगा कि किसान ‘पुआल’ या ‘पराली’ को जलाते हैं। इन राज्यों में धान निकालने के बाद पुआल का उपयोग जानवरों के चारे में होता है। इन राज्यों में झोपड़ी के छप्पर भी पुआल से बनाए जाते हैं। पशुपालक किसान आमतौर पर पूरे साल के लिए पुआल खरीद कर रख लेते हैं और उसे चारा कल या गंड़ासे से काट कर जानवरों को खिलाते हैं। इसलिए यह महंगा भी बिकता है।

पंजाब में किसान जला देते थे पराली
पंजाब के किसान समृद्ध हैं। वहां पशुओं को ज्यादातर हरा चारा खिलाया जाता है। इसलिए वहां पराली को काटा नहीं जाता था बल्कि परंरपरागत रूप से जला दिया जाता था। इससे प्रदूषण की समस्या उत्पन्न होने लगी। इसके बाद सरकार ने पराली पराली जलाने पर रोक लगा दी। तब भी किसान इसे चोरी-छिपे जलाते थे। तब इससे पावर यानी बिजली बनाने के कंसेप्ट पर काम शुरू हुआ।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation