• Latest
  • Trending
New India will be made from 'Mission 2047'

‘मिशन 2047’ से बनेगा नया भारत

May 26, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Saturday, September 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘मिशन 2047’ से बनेगा नया भारत

चिंतन शिविर में मोदी का विजन साकार करने के लिए शाह ने दिया मंत्र

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 26, 2023
in the blitz, नया-भारत
0
New India will be made from 'Mission 2047'

आस्था भट्टाचार्य

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दूसरे चिंतन शिविर की अध्यक्षता की। इसमें पीएम मोदी के ‘विजन 2047’ को अमल में लाने के लिए एक्शन प्लान पर चर्चा की गई, शाह ने अधिकारियों व अन्य को मोदी का विजन साकार करने के लिए मंत्र भी दिया। गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इसमें हिस्सा लिया। चिंतन शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करना और प्रधानमंत्री के ‘विजन 2047’ के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्ययोजना बनाना था। मोदी ने ‘विजन डॉक्यूमेंट ऑफ इंडिया @ 2047’ के तहत 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का लक्ष्य रखा है।

प्रथम बनने से कोई नहीं रोक सकता
अमित शाह ने अधिकारियों से कहा कि गृह मंत्रालय को 25 साल का रोडमैप तैयार करना चाहिए ताकि भारत को दुनिया में अव्वल बनाने में सफलता मिले। भारत को हर क्षेत्र में सर्वप्रथम बनने से अब कोई नहीं रोक सकता। गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का स्थान तेजी से बढ़ रहा है। बिजली की खपत कम करने के लिए गृह मंत्रालय के सभी कार्यालय भवनों के लिए अधिक से अधिक सौर ऊर्जा का प्रावधान किया जाना चाहिए। गृह मंत्री ने मंत्रालय के काम की सराहना करते हुए अधिकारियों से ‘विजन 2047’ में निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए और अधिक लगन से काम करने का आह्वान किया।

YOU MAY ALSO LIKE

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

चिंतन शिविर की अध्यक्षता पहले भी
इस साल की शुरुआत में ‘इंडिया @ 2047’ योजना के हिस्से के रूप में जल सुरक्षा की चुनौतियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने राजनीतिक इच्छाशक्ति, सार्वजनिक वित्तपोषण, साझेदारी, सार्वजनिक भागीदारी और स्थिरता के लिए 5पी मंत्र की घोषणा की थी। इससे पहले शाह ने 18 अप्रैल को गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के पहले चिंतन शिविर की अध्यक्षता की थी।

मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा
शाह ने शिविर में साइबर अपराध प्रबंधन, पुलिस बलों के आधुनिकीकरण, आपराधिक न्याय प्रणाली में आईटी के बढ़ते उपयोग, भूमि सीमा प्रबंधन और तटीय सुरक्षा मुद्दों के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने पर जोर दिया था। पहले चिंतन शिविर का उद्देश्य मंत्रालय के काम की समीक्षा करना और पीएम मोदी के ‘विजन 2047’ को लागू करने के लिए एक एक्शन प्लान तैयार करना था। यहां शाह ने भर्ती प्रक्रिया को तेजी से शुरू करने की आवश्यकता पर भी ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा था कि भविष्य की रिक्तियों की भर्ती की प्रक्रिया काफी पहले शुरू की जानी चाहिए।

ट्रेनिंग के महत्व पर भी जोर दिया
शाह ने अधिकारियों से कहा था कि विभागीय पदोन्नति समितियों की बैठकें नियमित रूप से होनी चाहिए। इससे कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति मिल सकेगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation