• Latest
  • Trending
वर्ल्ड डेमोक्रेसी समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकतंत्र पर दिया मंत्र

वर्ल्ड डेमोक्रेसी समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकतंत्र पर दिया मंत्र

April 7, 2023
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

October 19, 2026
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद, दिल्ली पुलिस के नए नियम

लोकतंत्र, विरोध का अधिकार और जंतर-मंतर

October 19, 2026
देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

October 19, 2026
कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

October 19, 2026
इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन स्मित और पीएम मोदी आमंत्रित

इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन स्मित और पीएम मोदी आमंत्रित

October 19, 2026
Friday, October 23, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

वर्ल्ड डेमोक्रेसी समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकतंत्र पर दिया मंत्र

भारत में लोकतंत्र की जड़ें गहरी : मोदी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 7, 2023
in डेमोक्रेसी सम्मेलन
0
वर्ल्ड डेमोक्रेसी समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकतंत्र पर दिया मंत्र

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंटरनेट मीडिया और क्रिप्टोकरेंसी पर मान्य अंतरराष्ट्रीय नियम बनाने की जरूरत बताई। डेमोक्रेसी समिट को वर्चुअली संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने न सिर्फ भारत में लोकतंत्र की बेहद गहरी जड़ों के बारे में बताया बल्कि लोकतंत्र को और ज्यादा सफल बनाने का मंत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि भारत के नागरिकों और यहां के समाज में लोकतंत्र की मूल भावना का वास है जो इसकी सफलता का कारण है।
क्रिप्टोकरेंसी के खतरे से आगाह किया : प्रधानमंत्री मोदी ने हाल के दिनों में कई बार इंटरनेट मीडिया और अत्याधुनिक तकनीक के बढ़ते खतरे को लेकर आगाह किया है। एक दिन पहले भी डेमोक्रेसी समिट में शामिल होने वाले 12 शीर्ष देशों के प्रमुखों के साथ हुई बैठक में मोदी ने टेक्नोलोजी कंपनियों से आग्रह किया था कि वे लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मदद करें। विश्व के 110 देशों के सामने अपने विचार रखते हुए मोदी ने कहा कि हमंी मिलकर उभरती हुई टेक्नोलोजी जैसे इंटरनेट मीडिया और क्रिप्टोकरेंसी पर वैश्विक नियम बनाने चाहिए ताकि इनका इस्तेमाल लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हो, न कि उसे कमजोर करने के लिए। प्रधानमंत्री मोदी का यह वक्तव्य इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कुछ दिनों में भारत में भी क्रिप्टोकरेंसी को नियमित करने को लेकर कानून बनाने का विधेयक संसद में पेश होने वाला है। सूचना है कि इस बारे में अंतिम फैसला करने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री मोदी को ही निभानी है।

एक माह में दो बार मुद्दा उठाया : यह पिछले एक महीने में दूसरा मौका है जब प्रधानमंत्री मोदी ने क्रिप्टोकरेंसी का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाया है। इसके पहले सिडनी डायलाग में भी उन्होंने इसी तरह से अपनी बात रखी थी।

YOU MAY ALSO LIKE

चीन व तुर्की के आगे कंगाल पाकिस्तान ने टेके घुटने, डेमोक्रेसी सम्मेलन से दूर रहा

व्यापक प्रतिनिधित्व के लिए कई देशों को सह मेजबानी

2500 साल पुरानी लोकतंत्र की जड़ें : प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में लोकतंत्र की जड़ें 2,500 साल पुरानी हैं । तब भारत में लिच्छवी और शाक्य जैसे नगर गणराज्य विकसित हुए थे। इसी लोकतांत्रिक भावना का जिक्र 10वीं सदी के शिलालेख उत्तरामेरूर में भी है। सदियों की विदेशी सत्ता भी भारतीयों में लोकतंत्र की भावना को खत्म नहीं कर सकी। आजादी के बाद भारतीयों में यह भावना खूब देखने को मिली और इसने पिछले 75 वर्ष के दौरान लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाने के अभूतपूर्व काम में मदद की है।

लगातार सुधार कर रहा भारत : पीएम मोदी ने कहा कि भारत शिक्षा, स्वास्थ्य और दूसरे क्षेत्रों में लगातार सुधार कर रहा है। भारत ने दुनिया को साफ संदेश दिया है कि लोकतंत्र काम कर सकता है, लोकतंत्र ने काम किया है और यह आगे भी काम करता रहेगा। बहुलवादी राजनीतिक दलों वाली व्यवस्था, स्वतंत्र न्यायपालिका और मुक्त मीडिया को उन्होंने लोकतंत्र के मूल तत्व के तौर पर चिह्नित करते हुए कहा कि लोकतंत्र सिर्फ जनता की, जनता के लिए और जनता के द्वारा व्यवस्था ही नहीं है बल्कि यह जनता के साथ और जनता के बीच वाली व्यवस्था भी है। मोदी ने भारत की तरफ से दुनिया के दूसरे देशों के साथ लोकतंत्र के अपने अनुभव साझा करने की पेशकश की। खास तौर पर भारत स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने और डिजिटल माध्यम की मदद से गवर्नेंस सुधारने में दूसरे देशों के साथ अपनी विशेषज्ञता साझा कर सकता है।

लोकतंत्र के उपकरण : बहुदलीय चुनाव, स्वतंत्र न्यायपालिका और स्वतंत्र मीडिया जैसी संरचनात्मक विशेषताएं लोकतंत्र के महत्वपूर्ण उपकरण हैं। हालांकि लोकतंत्र की मूल ताकत वह भावना और लोकाचार है जो हमारे नागरिकों और समाज में निहित है। दुनिया के विभिन्न हिस्सों ने लोकतांत्रिक विकास के विभिन्न रास्तों का अनुसरण किया है।

सुधार की जरूरत : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम एक दूसरे से बहुत कुछ सीख सकते हैं। हम सभी को अपनी लोकतांत्रिक प्रथाओं और प्रणालियों में लगातार सुधार करने की आवश्यकता है। आज की सभा दुनिया के लोकतंत्रों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए एक सामयिक मंच प्रदान करती है। इसमें भारत को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने और नवोन्मेषी, डिजिटल समाधानों के माध्यम से शासन के सभी क्षेत्रों में पारदर्शिता बढ़ाने में अपनी विशेषज्ञता साझा करने में खुशी होगी।

आकांक्षाओं को पूरा कर सकता है लोकतंत्र : पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र हमारे नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा कर सकता है और मानवता की लोकतांत्रिक भावना का जश्न मना सकता है। भारत इन नेक प्रयासों में साथी लोकतंत्रों के साथ शामिल होने के लिए तैयार है।
इससे पहले पीएम मोदी ने डेमोक्रेसी सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए तकनीकी कंपनियों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए सभी लोकतांत्रिक देशों को अपने संविधान में दिए गए लोकतांत्रिक मूल्यों के मुताबिक कदम उठाने की जरूरत बताई थी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation