• Latest
  • Trending

पाक के हाथ से खिसक रहा बलूचिस्तान

April 4, 2025
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Wednesday, November 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पाक के हाथ से खिसक रहा बलूचिस्तान

- तुर्बत शहर पर बलूच विद्रोहियों का कब्जा, एक्सपर्ट बोले-भारत करे मदद

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 4, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

ब्लिट्ज ब्यूरो

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के शिकंजे से बलूचिस्तान फिसलने लगा है। वहां हालात काफी खतरनाक हो गये हैं। बलूचिस्तान के हजारों लोग सड़कों पर उतर कर पाकिस्तान से आजादी की मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तान की सेना विद्रोह को कुचलने के लिए क्रूरता और हैवानियत पर उतर आई है। छोटे छोटे बच्चों की पाकिस्तानी सेना गोली मारकर हत्या कर रही है। बलूचिस्तान की सबसे बड़ी नेता माने जाने वाली महरंग बलूच को पाकिस्तानी फौज ने अगवा कर लिया है। उनके साथ कई महिला नेताओं को अगवा किया गया है और उनकी रिहाई की मांग को लेकर बलूचिस्तान के दर्जनों शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच बलूचिस्तान के तुर्बत शहर पर बलूच विद्रोहियों का कब्जा हो गया है। तुर्बत के अलावा भी कुछ और शहरों पर बलूच विद्रोहियों के कब्जे की खबर है। कई हाईवे को बलूच विद्रोहियों ने बंद कर दिया है।
हालात काफी खतरनाक हो चुके हैं और ऐसा लग रहा है कि बलूच फ्रीडम फाइटर्स पाकिस्तान से आजादी हासिल करके ही दम लेंगे। बलूचिस्तान से आ रही ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक विद्रोहियों के दो अलग-अलग भीषण हमलों में कम से कम आठ लोग मारे गए हैं और 17 घायल हुए हैं। मारे जाने वाले ज्यादातर लोग पाकिस्तानी सेना के जवान और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के लोग थे। बलूच विद्रोही चुन-चुनकर पाकिस्तानी पंजाब के लोगों को मार रहे हैं। हालात ये हो गये हैं कि पंजाब के लोग बलूचिस्तान से भाग रहे हैं। दूसरी तरफ बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के बारेच मार्केट इलाके में एक पुलिस वाहन को धमाके में उड़ा दिया गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।
बलूचिस्तान के लोग मांग रहे हैं भारत की मदद
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले बलूच विद्रोहियों ने ग्वादर जिले में एक यात्री बस से पंजाब के 6 लोगों को उतारकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा 3 लोगों को अगवा भी कर लिया है। इस बीच बलूचिस्तान के लोग भारत से मदद की मांग कर रहे हैं। कई बलूच नेता लगातार भारत से मदद की गुहार लगा रहे हैं। बलूचिस्तान की गतिविधियों पर नजर रखने वाले पाकिस्तानी मूल के कनाडाई पत्रकार ताहिर असलम गोरा ने कहा है कि तुर्बत शहर पर बलूच विद्रोहियों का कब्जा हो गया है।
उन्होंने कहा कि तुर्बत पर ‘सरबचारी’ का कब्जा हो गया है। आपको बता दें कि ‘सरबचारी’ बलूच विद्रोहियों को कहा जाता है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि बलूचिस्तान की आजादी की मांग करने वाले सशस्त्र समूहों का एक संगठन, बलूच राजी आजोई संगर (बीआरएएस) ने पाकिस्तानी सेना, उनके सहायक बलों और बलूचिस्तान में खनिज संसाधनों को ले जाने वाली गाड़ियों पर एक साथ 48 हमले किए हैं। वहीं ग्वादर के पिसनी शहर में भी कई धमाके किए गये हैं, जहां चीन अपना सीपीईसी प्रोजेक्ट चला रहा है।
इसके अलावा तुर्बत शहर में आने जाने के रास्तों को बंद कर दिया गया है। सिर्फ बलूच लोग ही शहर में आजा सकते हैं। बलूच विद्रोही लोगों के आईडी कार्ड की जांच करने के बाद ही आने जाने की इजाजत दे रहे हैं। शहर से पाकिस्तानी सेना के जवानों को बाहर भगा दिया गया है। इसके अलावा कराची शहर को बलूचिस्तान की राजधानी से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे मश्तून पर भी बलूच विद्रोहियों का कब्जा हो गया है। हाईवे की नाकेबंदी कर दी गई है। ताहिर असलम गोरा ने कहा है कि बलूचिस्तान के हालात काफी खराब हो चुके हैं।
‘बांग्लादेश की तरह नमकहराम नहीं बलूचिस्तान’
ताहिर असलम गोरा ने अपने वीडियो में कहा है कि पाकिस्तान भारत पर बलूचिस्तान में अशांति का आरोप लगा रहा है, जबकि बलूचों का कहना है कि उन्हें भारत से कोई मदद नहीं मिल रही है। ताहिर असलम गोरा ने भारत से बलूचों की मदद का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि बलूचिस्तान के लोग बांग्लादेशियों की तरह अहसानफरामोश नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि हजारों लोग आजादी के लिए अपनी गलियों, मुहल्लों और जिलों में बाहर निकल चुके हैं। ताहिर असलम गोरा ने कहा है कि पाकिस्तान के भी कई लोग अब बलूचों के खिलाफ पाकिस्तानी सेना के जुल्म के खिलाफ खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इमरान खान की पार्टी के खिलाफ भी पाकिस्तानी सेना ने ऐसा ही जुल्म किया था। इसके अलावा उन्होंने आह्वान किया है कि जिन इलाकों में बलूचों ने कब्जा कर लिया है, वहां पर पाकिस्तानी सेना को हमला नहीं करना चाहिए।
वहीं पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बलूचिस्तान के स्कूलों से पाकिस्तान के झंडे हटा लिए गये हैं। इसके बाद बलूचिस्तान की प्रांतीय सरकार ने स्कूलों को पाकिस्तान का झंडा फिर से लगाने के आदेश जारी किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक स्कूलों को धमकी दी गई है कि अगर फिर से पाकिस्तानी झंडे नहीं लगाए गये तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी लेकिन ज्यादातर स्कूलों ने फैसला मानने से इनकार कर दिया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation