• Latest
  • Trending
नीलामी से बची पर स्विट्जरलैंड में ही रह गई राजेंद्र बाबू की घड़ी

नीलामी से बची पर स्विट्जरलैंड में ही रह गई राजेंद्र बाबू की घड़ी

December 16, 2022
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Saturday, September 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नीलामी से बची पर स्विट्जरलैंड में ही रह गई राजेंद्र बाबू की घड़ी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 16, 2022
in नेशनल
0
नीलामी से बची पर स्विट्जरलैंड में ही रह गई राजेंद्र बाबू की घड़ी

ब्लिट्ज ब्यूरो

गोरखपुर। देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की चोरी हुई घड़ी की स्विट्जरलैंड में नीलामी उनके परपोते के आग्रह पर भारत सरकार ने रुकवा तो दी लेकिन एक दशक बाद भी वह घड़ी स्वदेश नहीं लाई जा सकी तो यह मामला राज्यसभा में गूंजा। गोरखपुर के रहने वाले डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने सदन में सवाल उठाया कि क्या सरकार देश की अस्मिता को वापस लाने का काम करेगी? इस पर विदेश राज्यमंत्री ने बताया कि इसकी जानकारी लेकर सदन को जवाब दिया जाएगा।

गोरखपुर के बेतियाहाता में रहने वाले डॉ. राजेंद्र प्रसाद के प्रपौत्र डॉ. अशोक प्रसाद बताते हैं कि घड़ी के चोरी होकर स्विट्जरलैंड पहुंचने की जानकारी 2011 में मिली। दरअसल, जिनेवा के प्रमुख नीलामी घर सदबी ने 13 नवंबर 2011 को घड़ी को नीलाम करने का ऐलान किया। इसके बाद डॉ. अशोक ने स्विट्जरलैंड स्थित तत्कालीन भारतीय राजदूत चित्रा नारायणन को दो बार ई-मेल भेज कर नीलामी रुकवाने और घड़ी को वापस भारत लाने का आग्रह किया। डॉ.अशोक के मुताबिक, उन्होंने भारतीय राजदूत को ई-मेल के जरिए यूनेस्को के चार्टर का भी हवाला दिया जिसके जरिए भारत सरकार को नीलामी रोकने के लिए दखल देने का अधिकार था। इसके बाद भारत सरकार के हस्तक्षेप पर नीलामी तो रोक दी गई लेकिन घड़ी का इंतजार खत्म नहीं हुआ।

YOU MAY ALSO LIKE

डिजिटल इंडिया के दस वर्ष: रोज़मर्रा की ज़िंदगी में एक मौन क्रांति

₹52,000 करोड़ मंज़ूर: स्वदेशी रक्षा को बड़ा बल

गणतंत्र के जन्म पर तोहफे में मिली थी घड़ी
डॉ. अशोक बताते हैं कि रोलेक्स कंपनी ने 26 जनवरी 1950 को भारत के गणतंत्र के बनने के अवसर पर 18 कैरेट सोने की कलाई घड़ी देश के पहले राष्ट्रपति को तोहफे में दी थी। यह घड़ी राष्ट्रपति भवन या पटना के सदाकत आश्रम में होनी चाहिए थी। घड़ी कब और कहां से चोरी हुई, यह जानकारी नहीं है।

चोरी की गई वस्तुओं की सूची में नहीं
डॉ. अशोक के मुताबिक, सदबी नीलाम घर ने बताया था कि उस समय करीब 3,33,000 अमेरिकी डालर में इस घड़ी की नीलामी की संभावना व्यक्त की गई थी जो इस समय करीब पौने तीन करोड़ रुपये के मूल्य के बराबर है। नीलाम घर ने बताया था कि यह चोरी की गई वस्तुओं की सूची में नहीं है, इसलिए नीलामी में रखी गई है। प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के प्रपौत्र- डॉ. अशोक प्रसाद कहते हैं कि डॉ राजेंद्र प्रसाद की विरासत घड़ी की मोहताज नहीं है पर बात राष्ट्रीय सम्पत्ति की है जिसे वापस लाया ही जाना चाहिए।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation