• Latest
  • Trending
बदमाश ने दिया था 118 टांकों का घाव, सजा दिलवाकर ही रुकूंगी

बदमाश ने दिया था 118 टांकों का घाव, सजा दिलवाकर ही रुकूंगी

December 3, 2022
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Wednesday, September 16, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बदमाश ने दिया था 118 टांकों का घाव, सजा दिलवाकर ही रुकूंगी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 3, 2022
in महिला-हिंसा
0
बदमाश ने दिया था 118 टांकों का घाव, सजा दिलवाकर ही रुकूंगी

ब्लिट्ज ब्यूरो

भोपाल। नौ जून का दिन कभी नहीं भूल सकती हूं, मैं अपने पति के साथ न्यू मार्केट में थी। पति पानी की बोतल लेने होटल में गए थे। उसी समय मुझे अकेला देखकर तीन बदमाश आए और सीटी बजाकर अश्लील फब्तियां कसने लगे। मेरे मना करने के बाद भी वे नहीं रुके तो मैंने एक बदमाश को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर उसने अचानक मेरे चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया। उस दिन को और उन जख्मों को कभी नहीं भूल पाती हूं। चेहरे पर 118 टांके आए। यह बताते हुए शिवाजी नगर में रहने वाली सीमा सोलंकी का गला रुंध गया और आखें भर आईं।

सीमा के चेहरे पर अब भी काम करते वक्त सूजन आ जाती है। गुजरते समय के साथ जिंदगी धीरे-धीरे सामान्य हो रही है पर सीमा के इरादे भी उतने ही मजबूत होते जा रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक आरोपित को सजा नहीं हो जाती है, मैं लड़ती रहूंगी। सीमा ने बताया कि घटना के बाद मुख्यमंत्री उनसे मिलने के लिए उनके घर तक आए। उनके बच्चों का शासकीय स्कूल में प्रवेश कराया। उनका कहना है कि मेरी तबीयत भी खराब रहती है, जिस तरह तेजाब के हमले में चेहरा बिगड़ जाता है, उतनी ही तकलीफ मुझे भी है। सीमा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मिल कर उनको धन्यवाद कहना चाहती हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

मोतियों की माला, हैंडीक्राफ्ट ने खुशबू को दी खास पहचान

ये है 31 हजार लखपति दीदियों का जनपद

आइसलैंड महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित देश

नई दिल्ली। जब हम महिलाओं के लिए सुरक्षित देशों की बात करते हैं तो भारत का स्थान उसमें नजर नहीं आता है। हालांकि महिलाओं के लिए सभी देश सुरक्षित नहीं हैं लेकिन ऐसे कई देश हैं जो महिलाओं के लिए सुरक्षित कहे जाते हैं। महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित देशों की लिस्ट में आइसलैंड, फिनलैंड, स्वीडन,नॉर्वे, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, कनाडा,न्यूजीलैंड, नीदरलैंड्स, जर्मनी, लक्समबर्ग, ऑस्िट्रया प्रमुख हैं। इन्हें सुरक्षा, लैंगिक समानता, और जीवन स्तर के आधार पर महिलाओं के लिए सुरक्षित माना गया है। जहां रात्रि में भी महिलाएं अकेली घूम सकती हैं या अजनबियों से बात कर सकती हैं। आइसलैंड दुनिया का सबसे सुरक्षित देश है। यहां कहीं भी चले जाएं सुरक्षित महसूस करेंगे। लैंगिक समानता में भी आइसलैंड सबसे आगे है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरेम के ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स के अनुसार इसे दुनिया में सबसे अधिक लिंग समानता वाले देश का दर्जा दिया गया है। आइसलैंड ओईसीडी देशों में सबसे कम अपराध दर वाले देशों में से एक है।

यह इतना सुरक्षित है कि पुलिस फायरआर्म्स भी नहीं रखती है। यहां महिलाओं के साथ सम्मान और सम्मानजनक व्यवहार किया जाता है। यहां सभी को उचित आर्थिक अवसर प्राप्त है। यहां समान काम के लिए महिलाओं और पुरूषों को समान रूप से भुगतान किया जाता है। फिनलैंड में भी अपराध लगभग न के बराबर है। यही कारण है कि द वीमेन पीस एंड सिक्योरिटी इंडेक्स ने फिनलैंड को महिलाओं के लिए सबसे अच्छे देशों में से एक माना है। आज आधुनिक दुनिया में महिलाएं सुरक्षित रहना और सुरक्षित दुनिया चाहती हैं। हमारे यहां महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा में कमी क्यों नहीं आ रही है। क्यों नहीं हम अपने देश में महिलाओं को सुरक्षित महौल दे पा रहे हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation