ब्लिट्ज ब्यूरो
मुंबई। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर लगातार छाए रहते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इंडिया छोड़ दिया है। खबर यह भी उड़ी कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंदन में शिफ्ट हो गए हैं। कुछ समय पहले ही विराट कोहली को लंदन की सड़कों पर घूमते हुए देखा गया था। इसी बीच विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के एक और वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचना शुरू कर दिया है। इसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंदन में कीर्तन सुनते नजर आ रहे हैं।
बता दें, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कृष्णा दास के कीर्तन में पहुंचे थे। वीडियो में कृष्णा दास भजन गाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भीड़ के बीच बैठकर कीर्तन सुनते दिख रहे हैं। दोनों के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो ने साफ कर दिया है कि बॉलीवुड का ये कपल सच में लंदन शिफ्ट हो गया है।
फैंस लंबे समय से अनुष्का शर्मा के बॉलीवुड में लौटने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस कर रहे हैं। ये तो हर कोई जानता है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भगवान पर कितना भरोसा करते हैं। ये पहली बार नहीं है जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को ऐसे भक्ति में लीन देखा गया है।

















