ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के अधिकारियों ने बताया है कि 15 अगस्त से वंदे भारत की नई स्लीपर सेवाएं शुरू की जाएंगी। वंदे भारत की सफलता के बाद रेलवे जल्द ही वंदे भारत स्लीपर की सौगात लोगों को देने वाला है। ऐसा बताया जा रहा है कि 15 अगस्त से कई रूटों पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को चलाने का प्लान है। दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के अधिकारियों ने बताया है कि 15 अगस्त से वंदे भारत की नई स्लीपर सेवाएं शुरू की जाएंगी।
इन रूटों पर दौड़ेगी वंदे भारत
रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण मध्य रेलवे के अधिकारियों ने काचीगुड़ा और सिकंदराबाद स्टेशनों से वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव दिया है। अधिकारी चाहते हैं कि नई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेनें काचीगुड़ा-विशाखापट्टनम, काचीगुड़ा-तिरुपति, सिकंदराबाद-पुणे जैसे व्यस्ततम मार्गों पर चलाई जाएं। नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 कोच होंगे और यह ट्रेनें रात में भी चलेंगी। मालूम हो कि इसमें एसी और नॉन एसी कोच होंगे।