• Latest
  • Trending
Raksha Khadse: Journey from Sarpanch to Union Minister

रक्षा खडसे : सरपंच से केंद्रीय मंत्री तक का सफर

June 28, 2024
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

आर-पार का मुकाबला: सीरीज़ 1–1 बराबर, कल लॉर्ड्स में होगा फैसला

July 18, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

तीन समझौते, तीन रफ्तार: ब्रिटेन से रास्ता खुला, यूरोप करीब, अमेरिका छह दिन की घड़ी पर

July 18, 2026
job

आबादी का सुनहरा मौका: नौकरी और हुनर भारत की सबसे बड़ी असल परीक्षा

July 18, 2026
rbi (

बैंकों का व्यस्त शनिवार: HDFC बैंक ने पहली बार दिया बोनस शेयर का तोहफा

July 18, 2026
Reliance

पहली बार 3 लाख करोड़ के पार: रिलायंस के तीनों इंजन एक साथ चले

July 18, 2026
ev car

तीन लाख के पार: भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

July 17, 2026
employment

जवान देश की सबसे बड़ी पूंजी: नौकरी और हुनर का असली इम्तिहान

July 17, 2026
Agriculture

बारिश ने पकड़ी रफ्तार: कमज़ोर शुरुआत के बाद घटने लगी मानसून की कमी

July 17, 2026
Market

बाज़ार में लौटी रौनक: बड़े शेयरों के दम पर सेंसेक्स चढ़ा, रिलायंस के नतीजे आज

July 17, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

तीन समझौते, तीन रफ्तार: ब्रिटेन से रास्ता खुला, यूरोप करीब, अमेरिका आखिरी कदम पर

July 17, 2026
india-vs-england

जवाब आया: एजबेस्टन में भारत ने पहला वनडे छह विकेट से जीता

July 17, 2026
Agriculture

आसमान पर टिकी नज़र: कमज़ोर मानसून और महंगाई के बीच खेती की परीक्षा

July 17, 2026
Sunday, July 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

रक्षा खडसे : सरपंच से केंद्रीय मंत्री तक का सफर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 28, 2024
in महिला-खेल
0
Raksha Khadse: Journey from Sarpanch to Union Minister
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2024 में लगातार तीसरी बार बनी सरकार में सबसे युवा केंद्रीय मंत्रियों में शामिल रक्षा निखिल खडसे भी एक हैं। रक्षा खडसे की जिंदगी की कहानी संघर्ष से भरी है। इन्होंने सरपंच से लेकर अब केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय किया है। रक्षा खडसे के मोदी सरकार में मंत्री बनने पर मध्य प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक खुशी की लहर दौड़ गई है। मोदी सरकार 3.0 में रक्षा खडसे को केंद्रीय मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। महाराष्ट्र में कई सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को हार मिलने के बावजूद रक्षा खडसे वो चेहरा हैं जो मोदी कैबिनेट में शामिल की गई हैं।

महाराष्ट्र के रावेर से दो बार की भाजपा सांसद ने 2024 का लोकसभा चुनाव लगभग 3 लाख वोटों के भारी अंतर से जीता है। रक्षा महाराष्ट्र के दिग्गज नेता एकनाथ खडसे की बहू हैं। रक्षा खडसे की राजनीति में एंट्री गहरे वैयक्तिक सदमे के बाद हुई जब उनके पति निखिल खडसे ने साल 2013 में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। निखिल खडसे की आत्महत्या का कारण 2011 में विधान परिषद चुनावों में हुई हार को बताया जाता है। उस बार के चुनाव में एनसीपी के मनीष जैन ने एकनाथ खडसे के बेटे निखिल को हराया था। पति की मौत के बाद रक्षा चुनावी मैदान में उतरी थीं।

YOU MAY ALSO LIKE

एक ओवर में 39 रन बने, टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

तीनों खान अभिनीत फिल्म का निर्देशन व निर्माण करना चाहूंगी : कंगना रनौत

26 साल की उम्र में बन गईं थीं सांसद
2014 के लोकसभा चुनाव में रावेर लोकसभा सीट से रक्षा ने बड़ी जीत दर्ज की थी और 26 साल की उम्र में तब की सबसे युवा लोकसभा सांसद बनी थीं। उससे पहले वह कोथली ग्राम पंचायत में सरपंच रह चुकी थीं। 2013 में पति की मौत के बाद रिक्त हुई जिला परिषद की सीट पर रक्षा खड़से को चुना गया था। अब 37 साल की उम्र में केंद्रीय मंत्री बनकर मोदी सरकार के सबसे युवा मंत्रियों की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। एक सरपंच से लेकर अब कैबिनेट मिनिस्टर तक के इस राजनीतिक सफर में रक्षा ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं।

मध्य प्रदेश की हैं रक्षा खडसे
रक्षा खडसे का जन्म 13 मई 1987 को मध्य प्रदेश के खेटिया में हुआ और उनकी शादी महाराष्ट्र के दिग्गज नेता एकनाथ खडसे के बेटे निखिल खडसे से हुई। रक्षा खडसे के दो बच्चे हैं जिनके नाम गुरुनाथ खडसे व कृषिका खडसे हैं। अपने दोनों छोटे बच्चों को गोद में लिए हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं जिससे उनकी राजनीतिक जिम्मेदारियों के साथ अपने निजी जीवन को संतुलित करने की उनकी क्षमता भी देखी जा सकती है।

इनाम में मिला है केंद्रीय कैबिनेट का मंत्री पद
रक्षा खडसे महिला सशक्तिकरण, बाल शिक्षा और किसानों के कल्याण को लेकर काम करती रहती हैं। खडसे की राजनीतिक प्राथमिकताओं में जलगांव क्षेत्र में पानी की कमी को दूर करना और सड़क संपर्क में सुधार करना शामिल है जिसे वह बुनियादी ढांचे और शिक्षा के लिए जरूरी मानती हैं। रक्षा रावेर में एक सिंचाई संयंत्र के लिए आंशिक धनराशि प्राप्त करने में भी सफल रही हैं। रक्षा का नरेंद्र मोदी के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होना उनकी मेहनत और ईमानदारी को लेकर मिला एक बड़ा पुरस्कार माना जा रहा है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation