• Latest
  • Trending
Gandevada Sangam Sthal of Western UP is being prepared on the lines of Small Haridwar

छोटे हरिद्वार की तर्ज पर तैयार हो रहा पश्चिमी यूपी का गंदेवड़ा संगम स्थल

May 24, 2024
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
daily-news

भारत की प्रगति की रिपोर्टिंग

August 26, 2026
Thursday, August 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

छोटे हरिद्वार की तर्ज पर तैयार हो रहा पश्चिमी यूपी का गंदेवड़ा संगम स्थल

- स्नान घाटों के निर्माण के साथ ही सौंदर्यकरण का कार्य जोरों पर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 24, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
Gandevada Sangam Sthal of Western UP is being prepared on the lines of Small Haridwar
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। वेस्ट यूपी में वैसे तो बहुत सारे ऐसे स्थान हैं जो किसी खास वजह से महत्ता रखते हैं जिस कारण वहां लोग अपने आप खिंचे चले आते हैं। ऐसे ही कुछ अलग और छोटे हरिद्वार के नाम से विख्यात संगम स्थल के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जिसकी प्रसिद्धि दूर-दूर तक है और श्रद्धालु यहां पर स्नान करने आते हैं।

हम बात कर रहे हैं दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे से जलालाबाद के समीप शामली और सहारनपुर की सीमा पर स्थित गंदेवड़ा संगम स्थल की। यह तेजी से पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होता जा रहा है। यहां पर स्नान घाटों के निर्माण के साथ ही सौंदर्यकरण का कार्य निरन्तर चल रहा है।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

गंगा और यमुना नदियों का संगम स्थल
डेढ़ दशक पहले तक ऐसा नहीं था। 2004 के बाद तत्कालीन कैबिनेट मंत्री अनुराधा चौधरी ने बड़ी सिंचाई योजना के अंतर्गत गंगनहर की सौगात दी थी। गंदेवड़ा में गंगनहर आने से यह यमुना से जुड़ी। तब से यह गंदेवड़ा संगम स्थल बन गया। आसपास के लोग यहां स्नान करने लगे, लेकिन संगम के विकास एवं विस्तार ने वर्ष 2017 के बाद गति पकड़ी। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के प्रयास से गंदेवड़ा संगम स्थल के विकास के लिए दो करोड़ 34 लाख की परियोजना बनाई गई थी।

पांच लाख की लागत से हुआ था घाट का निर्माण
2018-19 में पांच लाख रुपये की लागत से घाट का निर्माण हुआ था। वित्तीय वर्ष 2020 में 177.03 लाख के बजट का प्रस्ताव किया गया। इसके बाद घाटों का निर्माण, सुलभ शौचालय, सोलर लाइटें व महिलाओं के लिए अलग से स्नानागार बनाए गए। अब यहां गेस्ट हाउस बनाने की योजना भी चल रही है।

चार करोड़ की लागत से बनाया जा रहा नया पुल
गंदेवड़ा संगम पर आवागमन बढ़ते जाने के कारण पूर्व में बना पुराना पुल संकरा है। इसलिए यातायात को सुचारू रखने के लिए गंदेवड़ा संगम पर नए पुल के निर्माण को चार करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। इसका निर्माण भी प्रारंभ हो गया है। पुल का निर्माण पूरा होने से यातयात व्यवस्था में सुधार होगा।

संगम घाट पर गंगा मंदिर बनाने की मांग
व्यापारी नेता उपेंद्र गुप्ता का कहना है कि संगम के प्रति लोगों की आस्था तेजी से बढ़ी है। यहां आसपास के ही नहीं बल्कि आसपास जनपदों के लोग भी स्नान करने आते हैं। आस्था को ध्यान में रखते हुए यहां के लोगों की मांग है कि घाट के समीप गंगा मैया का मंदिर बनना चाहिए।

अल्प समय में ही लोगों की आस्था का केंद्र बना
कथा वाचक अवनीश आहुजा कहते हैं कि इस क्षेत्र के लोगों का सौभाग्य है कि गंगा मैया एवं यमुना की पवित्र जलधारा यहां से एक साथ गुजर रही है और गन्देवड़ा स्थल पर दोनों का मिलन सनातनी लोगों के लिए असाधारण पुण्य प्राप्त करने का स्थल है। समाजसेवी सुनहरा सिंह का कहना है कि हमारा क्षेत्र गंगा यमुना के संगम का साक्षी बना है। यहां हजारों-लाखों लोग स्नान करने आते हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation