• Latest
  • Trending
Bombing on Gaza was stopped by sending envoy to Israel during Ramzan: PM Modi

रमजान में दूत इस्राइल भेज कर रुकवाई थी गाजा पर बमबारी : पीएम मोदी

May 24, 2024
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Thursday, November 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

रमजान में दूत इस्राइल भेज कर रुकवाई थी गाजा पर बमबारी : पीएम मोदी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 24, 2024
in अन्तरराष्ट्रीय
0
Bombing on Gaza was stopped by sending envoy to Israel during Ramzan: PM Modi
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। वैश्विक संघर्षों पर अपनी सरकार के रुख के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुलकर बताया है। पीएम ने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने रमजान के दौरान इस्राइल को गाजा में बमबारी करने से रोकने के लिए प्रयास किया था।

इसके अलावा उन्होंने इस्राइल-फिलिस्तीन और रूस-यूक्रेन सहित चल रहे वैश्विक संघर्षों पर अपनी सरकार के रुख के बारे में कई अहम पहलू देश की जनता के समक्ष रखे।

YOU MAY ALSO LIKE

हमें उपदेश न दे पाकिस्तान: भारत

अफगान बॉर्डर बंद कर पाकिस्तान ने अपने ही पांव पर मारी कुल्हाड़ी

बेंजामिन नेतन्याहू को समझाया
एक मीडिया समूह को दिए इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने कहा, रमजान का महीना था। मैंने अपने विशेष दूत को इस्राइल भेजा और उनसे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को यह बताने और समझाने के लिए कहा कि कम से कम रमजान के दौरान गाजा में बमबारी न करें। इस्राइल ने हर संभव प्रयास किया कि इसका पालन किया जाए।

सांप्रदायिक राजनीति के विपक्ष के आरोप का जवाब
प्रधानमंत्री ने अपने खिलाफ सांप्रदायिक राजनीति के विपक्ष के आरोप का जिक्र करते हुए कहा, आप मुझे मुसलमानों के मुद्दे पर घेरते रहते हैं, लेकिन मैंने इसे प्रचारित नहीं किया। पीएम मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कुछ अन्य देशों ने भी बमबारी रोकने के लिए इस्राइल से बात करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा, उन्हें परिणाम भी मिल गए होंगे। मैंने भी कोशिश की थी।

मैंने ऐसा करने से इनकार कर दिया
पीएम मोदी ने कहा कि वह सांकेतिक धर्मनिरपेक्षता में विश्वास नहीं करते। पीएम मोदी ने कहा, पहले एक फैशन था कि अगर किसी को इस्राइल जाना है तो फिलिस्तीन का दौरा करना जरूरी है। धर्मनिरपेक्षता करो और वापस आ जाओ लेकिन मैंने ऐसा करने से इनकार कर दिया।

जॉर्डन के रास्ते फिलिस्तीन जाने के दौरान की घटना
पीएम मोदी ने जॉर्डन के रास्ते फिलिस्तीन जाने के दौरान घटी एक घटना के बारे में बताया, जब पैगंबर मुहम्मद के प्रत्यक्ष वंशज और जॉर्डन के राष्ट्रपति को पता चला कि मैं जॉर्डन के हवाई क्षेत्र होते हुए फिलिस्तीन जा रहा हूं तो उन्होंने मुझसे कहा ‘मोदी जी, आप इस तरह नहीं जा सकते हैं। आप मेरे मेहमान हैं और मैं अपने हेलीकॉप्टर का उपयोग करूंगा। मैं रात के खाने के लिए उनके घर गया था लेकिन हेलीकॉप्टर जॉर्डन का था और गंतव्य फ़िलिस्तीन था। मेरे साथ इस्राइली फ्लाइट अटेंडेंट थे। तीनों अलग-अलग हैं लेकिन मोदी के लिए सभी एक साथ आसमान में आए। मेरा मानना है कि ऐसा तब होता है जब आपके इरादे अच्छे होते हैं।

भारत सही बात कहेगा
रूस-यूक्रेन विवाद पर पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश जानते हैं कि भारत सही बात कहेगा। पीएम मोदी ने कहा, अगर राष्ट्रपति पुतिन मेरी बहुत प्रशंसा करते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि मैं उनसे मिल नहीं सकता और उन्हें बता नहीं सकता कि यह युद्ध का समय नहीं है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation