• Latest
  • Trending
Now a grand glimpse of the famous fort of Agra will be visible at the airport

अब एयरपोर्ट पर नजर आएगी आगरा के मशहूर किले की भव्य झलक

May 3, 2024
renewable-energy-1.webp

दिन की धूप का हल भारत ने निकाल लिया। असली समस्या अब शाम सात बजे की है।

August 2, 2026
बिहार ड्रोन सेंटर योजना

बिहार में 480 ड्रोन सेंटर खुलेंगे, पर ड्रोन किसान को बेचा नहीं जाएगा — किराये पर मिलेगा। यही इस योजना की असली बात है

August 2, 2026
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 39 पदकों के साथ किया शानदार समापन

39 मेडल और एक झंडा: भारत ग्लासगो से जीत लेकर लौट रहा है और 2030 की ज़िम्मेदारी लेकर भी

August 2, 2026
medical

5 लाख का इलाज, 1,949 बीमारियाँ और अब हर राज्य — पर कार्ड अस्पताल के दरवाज़े पर नहीं, आज बनवाइए

August 2, 2026
exam

अगस्त परीक्षाओं का महीना है — कल से रेलवे, 21 से यूपीएससी: तारीख़ें, तैयारी और वे ग़लतियाँ जो हर साल दोहराई जाती हैं

August 2, 2026
mansoon

पहाड़ों पर छह दिन लगातार बारिश और मैदान में तीन दिन — मौसम विभाग की तारीख़ें पढ़िए, फिर अपना हफ़्ता तय कीजिए

August 2, 2026
farmer

छह हज़ार रुपये साल और पाँच साल की पक्की तारीख़ — पीएम-किसान का असली फ़ायदा रक़म में नहीं, भरोसे में है

August 1, 2026
कावेरी जल विवाद पर फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति

आज़ादी के समय जितना पानी था, अब उसका एक तिहाई — बारिश नहीं, यही असली आँकड़ा है

August 1, 2026
खेलो इंडिया योजना

करीब आठ गुना पैसा: 36,441 करोड़ रुपये के खेलो इंडिया पैकेज से ज़मीन पर क्या बदलेगा

August 1, 2026
राष्ट्रमंडल खेल 2026

दिन की शुरुआत ही दो सोने से — भारतीय मुक्केबाज़ों ने रिकॉर्ड फ़ाइनल दिन को भुनाना शुरू किया

August 1, 2026
समुद्र मंथन योजना

समुद्र के नीचे भारत ने अब तक बहुत कम खोजा है — 84,084 करोड़ रुपये की योजना इसी को बदलने की कोशिश है

August 1, 2026
water-store

बारिश रोकने के लिए भारत ने 2.76 करोड़ ढाँचे बना लिए। अगला दशक उन्हें चलाने का है

August 1, 2026
Sunday, August 2, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अब एयरपोर्ट पर नजर आएगी आगरा के मशहूर किले की भव्य झलक

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 3, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
Now a grand glimpse of the famous fort of Agra will be visible at the airport
ब्लिट्ज ब्यूरो

आगरा। भारत आने वाला हर विदेशी पर्यटक जिस किले का दीदार एक बार जरूर करना चाहता है, अब उसकी हू-ब-हू झलक जल्द ही एक एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग में नजर आएगी। जी हां, हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में बनने वाले नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की। इसका निर्माण जल्द ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) शुरू करने की तैयारी में है।

कॉन्सेप्ट लोकल आर्ट और आर्किटेक्चर
अथॉरिटी के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, आगरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के डिजाइन को अंतिम रूप दे दिया गया है। नई टर्मिनल बिल्डिंग के लिए कॉन्सेप्ट लोकल आर्ट और आर्किटेक्चर को रखा गया है। जब आगरा के आर्किटेक्चर की बात हो तो सबसे पहले बात ताजमहल और फतेहपुर सीकरी की होगी। लिहाजा, आगरा के नए टर्मिनल को फतेहपुर सीकरी की झलक देने की कोशिश की जा रही है।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

किले के किन-किन हिस्सों की देखेगी झलक
आगरा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के दोनों तरफ ऊंचे नक्काशीदार खंभे होंगे, जिसके ऊपर बड़ा सा गुंबद होगा। खंभों और गुंबद का कॉन्सेप्ट फतेहपुर सीकरी फोर्ट के जोधाबाई पैलेस से लिया गया है। साथ ही आगरा एयरपोर्ट की नई पैसेंजर बिल्डिंग के बाहरी पिलर्स का डिजाइन फतेहपुर सीकरी परिसर में पाए गए सजावटी छज्जों से लिया गया है। इसके अलावा, दीवारों और खंभों में फोर्ट में इस्तेमाल हुई कलाकृतियों को बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है।

टर्मिनल में स्थानीय कला की भी झलक
वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार एएआई की कोशिश है कि तैयार हो रही नई टर्मिनल बिल्डिंग में उस शहर की स्थानीय झलक जरूर दिखनी चाहिए। नई टर्मिनल बिल्डिंग के बाहरी हिस्से में आगरा की उत्कीर्ण स्थानीय कलाकृतियों को उकेरने की तैयारी है। इसके अलावा, बिल्डिंग के बाहरी हिस्से में बैकलिट जाली और संगमरमर से जड़े हुए पैटर्न के जरिए आगरा के ऐतिहासिक वास्तुशिल्प कला को दर्शाने की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल कैसा है आगरा एयरपोर्ट
आगरा एयरपोर्ट के मौजूदा टर्मिनल की आवागमन क्षमता महज 500 यात्रियों की है। यहां पर 52,400 वर्ग फुट के टर्मिनल के साथ दो रन-वे हैं जिसमें पहला रन-वे 2,743.2 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा है, जबकि दूसरा रन-वे 1,817.83 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा है। फिलहाल, आगरा एयरपोर्ट का इस्तेमाल यात्रियों के आवागमन के साथ एयरफोर्स के बेस के तौर भी किया जा रहा है। मार्च 2024 में आगरा एयरपोर्ट से आवागमन करने वाले यात्रियों की संख्या 21,164 थी, जो बीते वर्ष मार्च 2023 की अपेक्षा 79.1 फीसदी अधिक है।

2023 में लिया गया था टर्मिनल विस्तार का फैसला
आगरा के पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से उत्तर प्रदेश सरकार कैबिनेट ने सितंबर 12, 2023 को मौजूदा एयरपोर्ट को अपग्रेड करके अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा देने का फैसला किया था। फैसले के तहत 34,346 वर्ग मीटर में नई टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा, जिसकी क्षमता पीक आवर्स में 1400 यात्रियों की होगी। नए टर्मिनल में 32 चेक इन काउंटर, तीन बैगेज बेल्ट और चार एयरोब्रिज भी होंगे। एयरपोर्ट के एप्रन में एक साथ नौ एयरक्राफ्ट खड़े हो सकेंगे। इनमें बोइंग का बी-737 और एयरबस का ए-320 जैसे विमान भी शामिल हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation