• Latest
  • Trending
AKTU should start courses keeping the defense corridor in mind

डिफेंस कॉरिडोर को ध्यान में रख कोर्सेज शुरू करे एकेटीयू

April 25, 2024
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
Tuesday, November 3, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

डिफेंस कॉरिडोर को ध्यान में रख कोर्सेज शुरू करे एकेटीयू

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दिया विश्वविद्यालय प्रबंधन को निर्देश

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 25, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
AKTU should start courses keeping the defense corridor in mind
संजय द्विवेदी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) डिफेंस कॉरिडोर को ध्यान में रखकर कोर्स शुरू करने की योजना बना रहा है। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में बनने जा रहे डिफेंस कॉरिडोर से भविष्य में रोजगार के अवसरों को ध्यान में रखते हुए गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने एकेटीयू को डिफेंस कॉरिडोर को ध्यान में रखते हुए रोजगारपरक कोर्सेज शुरू करने के लिए कहा है। वीसी प्रो.जेपी पांडेय ने बताया कि गवर्नर के निर्देशानुसार एकेटीयू डिफेंस कॉरिडोर और डिफेंस स्टडी से संबंधित कोर्स शुरू करने का खाका तैयार कर रहा है। इसके अलावा बीटेक, एमटेक और पीएचडी में डिफेंस कॉरिडोर को ध्यान में रखकर कई पेपर या टॉपिक शामिल किये जाएंगे।

एकेडमिक काउंसिल में रखी जाएगी रूपरेखा
एकेटीयू की ओर से नए कोर्सेज की रूपरेखा को तैयार किए जाने के बाद एकेडमिक काउंसिल में रखा जाएगा। वहां से अनुमति मिलने के बाद इनमें दाखिले की प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा। एकेटीयू वीसी ने बताया कि इन कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के जरिए करने की योजना है। लंबित वादों को भी पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। सेंट्रलाइज व्यवस्था से एकेटीयू को तो फायदा होगा ही, प्रक्रिया भी पारदर्शी होगी।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

फैकल्टी डेवलपमेंट पर फोकस
एकेटीयू अपने घटक और सम्बद्ध संस्थानों के फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) पर भी फोकस कर रहा है। इससे शिक्षकों की गुणवत्ता बढ़ेगी। अनुसंधान और इनोवेशन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा नेशनल एजुकेशन पालिसी (एनईपी-2020) को समझने में भी एफडीपी से फायदा होगा। वीसी ने बताया कि इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनियरिंग विषयों से संबंधित 21 एफडीपी कार्यक्रम कराए जा सकते हैं। इसके लिए एकेटीयू आर्थिक सहायता भी देगा। संबद्ध संस्थानों को 15 सितंबर से पहले एफडीपी आयोजित करना होगा।

भुगतान के लिए फाइलें एफडीपी के संचालन की तारीख से तीन सप्ताह के भीतर रजिस्ट्रार, एकेटीयू के कार्यालय में जमा करनी होंगी। तय डेट के बाद जमा की गई फाइलों पर भुगतान के लिए कार्रवाई नहीं की जाएगी। एफडीपी कार्यक्रमों से संबंधित किसी भी प्रश्न/स्पष्टीकरण के लिए संस्थान डीन एफईटी एकेटीयू से ईमेल dean.fet@aktu.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

इन कोर्सेज से क्या होगा फायदा?
इन कोर्सेज से छात्रों के साथ-साथ कंपनियों को भी फायदा होगा। रक्षा क्षेत्र में कुशल कर्मियों की भारी मांग है। बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। जिससे यहां फैक्टि्रयां लगेंगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। ऐसे में इन कोर्स को करने से स्टूडेंट्स को डिफेंस कॉरिडोर में रोजगार के कई अवसर मिलेंगे। रक्षा क्षेत्र में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा मिलेगा। वहीं बीटेक, एमटेक और पीएचडी में इसके स्पेशलाइजेशन पेपर शुरू होने से कंपनियों को भी स्किल्ड मैनपॉवर मिल सकेगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation