• Latest
  • Trending
टी-20 वर्ल्ड कप 1 जून से

टी-20 वर्ल्ड कप 1 जून से

January 12, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Friday, September 18, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

टी-20 वर्ल्ड कप 1 जून से

भारत-पाकिस्तान 9 जून को न्यूयॉर्क में भिड़ेंगे

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 12, 2024
in महिला-खेल
0
टी-20 वर्ल्ड कप 1 जून से
गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल घोषित कर दिया है। टूर्नामेंट 1 जून से 29 जून तक वेस्टइंडीज और अमेरिका के 9 शहरों में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं, दोनों के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। वहीं फाइनल मैच 29 जून को वेस्टइंडीज के बारबाडोस शहर में होगा।

टी-20 वर्ल्ड कप में पहली बार 20 टीमें शामिल की गई हैं, इससे पहले हुए 2 संस्करण में 16-16 टीमें थीं। इंग्लैंड डिफेंडिंग चैंपियन है, जबकि भारत ने 2007 में पहले ही टूर्नामेंट का खिताब जीता था।

YOU MAY ALSO LIKE

एक ओवर में 39 रन बने, टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

तीनों खान अभिनीत फिल्म का निर्देशन व निर्माण करना चाहूंगी : कंगना रनौत

कनाडा-अमेरिका के बीच ओपनिंग मैच
टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच कनाडा और होम टीम अमेरिका के बीच खेला जाएगा। मुकाबला एक जून को डलास में होगा। क्रिकेट इतिहास का पहला मुकाबला भी अमेरिका और कनाडा के बीच ही 1844 में खेला गया था।

वेस्टइंडीज अपना पहला मैच 2 जून को पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ गुयाना में खेलेगा।

टूर्नामेंट में 20 टीमों के बीच 29 दिन तक कुल 55 मैच खेले जाएंगे, जो टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार ही होगा।

ग्रुप स्टेज के 40 मैच
1 जून से 17 जून तक ग्रुप स्टेज के 40 मैच होंगे। 19 से 24 जून तक सुपर-8 स्टेज के 12 मुकाबले खेले जाएंगे। 26 जून को गुयाना में पहला सेमीफाइनल और 27 जून को त्रिनिदाद में दूसरा सेमीफाइनल मैच होगा। 29 जून को बारबाडोस में फाइनल मैच खेला जाएगा।

संयुक्त मेजबानी
टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी वेस्टइंडीज और अमेरिका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। वेस्टइंडीज के 6 शहरों में कुल 41 मुकाबले होंगे, यहीं तीनों भी नॉकआउट मैच होंगे जबकि अमेरिका के न्यूयॉर्क, फ्लोरिडा और डलास शहर में बाकी 14 मुकाबले होंगे। वेस्टइंडीज के 6 शहर त्रिनिदाद, गुयाना, बारबाडोस, एंटीगुआ, सेंट विंसेंट और सेंट लुसिया हैं।

भारत व पाकिस्तान के सभी मैच अमेरिका में
टी-20 वर्ल्ड कप में 5-5 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। इसी ग्रुप में आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका भी हैं। भारत और पाकिस्तान अपने सभी मैच अमेरिका में ही खेलेंगे।

भारत का पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड से
भारत के शुरुआती 3 मैच न्यूयॉर्क और चौथा मैच फ्लोरिडा में होगा। टीम अपना पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड से, दूसरा 9 जून को पाकिस्तान से , 12 जून को तीसरा मैच अमेरिका से और 15 जून को चौथा मैच कनाडा से खेलेगी।

एक ग्रुप से 2 टीमें सुपर-8 में जाएंगी
ग्रुप-ए की तरह ही ग्रुप बी, सी और डी में भी 5-5 टीमें हैं। सभी टीमें अपने ग्रुप में 4-4 मैच खेलेंगी। ग्रुप स्टेज के आखिर में पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें सुपर-8 स्टेज में जाएंगी। इस स्टेज में 8 टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा जाएगा। यहां दोनों ग्रुप की 2-2 टॉप टीमों के बीच सेमीफाइनल खेले जाएंगे। सेमीफाइनल की विजेता 2 टीमों के बीच 29 जून को फाइनल होगा।

अमेरिका में पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट
अमेरिका को पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है। दरअसल 2028 के ओलिंपिक गेम्स भी अमेरिका में ही होंगे, जिसमें क्रिकेट भी शामिल किया गया है। इसे देखते हुए आईसीसी ने अमेरिका में टी-20 वर्ल्ड कप कराने को प्राथमिकता दी। पिछला वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में हुआ था।

इंग्लैंड-वेस्टइंडीज ने 2-2 बार जीता खिताब
2022 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर खिताब जीता था। तब भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से ही हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया ने 2007 में पहली बार हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया था। तब से टीम एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत सकी। भारत के अलावा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका ने भी 1-1 बार खिताब जीता है। वेस्टइंडीज (2012, 2016) और इंग्लैंड (2010, 2022) ने 2-2 बार टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा किया है। टूर्नामेंट अब तक 8 बार खेला गया है।

पिछले 2 टूर्नामेंट में 16-16 टीमें थीं
2021 और 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में 16-16 टीमों ने हिस्सा लिया था। जिनके बीच 45-45 मैच खेले गए थे। तब 16 में से 8 टीमों को सीधे सुपर-12 स्टेज के लिए एंट्री मिली थी। वहीं 4 टीमों ने क्वालिफाइंग राउंड के जरिए सुपर-12 में जगह बनाई थी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation