• Latest
  • Trending
Cyber ​​forensic lab will be built in Noida

नोएडा में बनेगी साइबर फारेंसिक लैब

January 5, 2024
Sarbananda Sonowal

तीन साल में आधी सिफ़ारिश पर हुआ अमल

August 27, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
Thursday, August 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नोएडा में बनेगी साइबर फारेंसिक लैब

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 5, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
Cyber ​​forensic lab will be built in Noida
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर-36 साइबर क्राइम थाने में साइबर फरेंसिक लैब बनेगी। इसकी तैयारी कमिश्नरेट पुलिस ने शुरू कर दी है। लैब बन जाने से नोएडा में साइबर स्टॉकिंग, बुलिंग, फ्रॉड की घटनाओं की जांच तेजी से होगी। गलत मंशा के साथ किसी महिला का विडियो वायरल करने से भी पुलिस रोक सकेगी। डीप फेक पुलिस के लिए जो नई चुनौती बन रहा है, उसके केस की जांच के लिए भी पुलिस तैयार हो जाएगी। तेजी से बढ़ रहे साइबर क्राइम के घटनाओं के बीच नोएडा पुलिस के पास अभी तक जांच के संसाधन पर्याप्त नहीं थे। लैब के लिए निर्भरता दिल्ली व लखनऊ पर ही थी।

संचालन पिछले दिनों ही मिला
साइबर क्राइम थाने का संचालन पिछले दिनों ही कमिश्नरेट को मिला है। पहले इसका संचालन सीधे लखनऊ से हो रहा था। इसके साथ ही यहां पर गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर की बड़ी साइबर क्राइम की घटनाओं की जांच हो रही थी। थाने में तैनात इंचार्ज समेत 14 पुलिसकर्मियों का अलग-अलग जगह पर ट्रांसफर हो चुका है।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

संचालन की रूपरेखा नए सिरे से
कमिश्नरेट ने थाने के संचालन की रूपरेखा नए सिरे से तैयार की है। इसमें साइबर फरेंसिक लैब बनाने व सेंट्रलाइज्ड डेस्क पूरे जिले के लिए बनाया जाना है। यहां पर तैनाती ट्रेंड पुलिस स्टॉफ को दी जाएगी। साइबर क्राइम थाने के संचालन को प्रभारी एडिशनल सीपी मुख्यालय बबलू कुमार को बनाया गया है।

सबूत जुटाने में होगी आसानी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर क्राइम और फ्रॉड के केस में चार्जशीट तैयार करते वक्त लैब बन जाने से तकनीकी सबूत भी जुटाए जाएंगे। साइबर अपराधी फ्रॉड करने के बाद चैट व लिंक तेजी से डिलीट करते हैं।

मिलेगा अपराधियों का डाटा आसानी से
यही नहीं, ग्रुप में जोड़कर जो फ्रॉड होते हैं उसमें एक पीड़ित को ग्रुप से बाहर निकाल कर बाकियों को फिर उसी ग्रुप से ठगा जाता है। ऐसे मामलों में पीड़ित के मोबाइल से पुलिस साइबर फारेंसिक लैब के जरिए बहुत सा डेटा इन अपराधियों का आसानी से हासिल कर पाएगी।

सेंट्रलाइज्ड डेस्क से मिलेगी रफ्तार
साइबर क्राइम थाने में सेंट्रलाइज्ड डेस्क भी बनेगा। यह सभी थानों की साइबर हेल्प डेस्क से जुड़ेगा। किसी थाने में शिकायत पर तकनीकी जांच या सबूत जुटाने की जरूरत पड़ने पर यह डेस्क तेजी से फॉरेंसिक लैब से काम करवाएगी। ठगी की रकम को फ्रीज करवाने का काम भी यहीं से डेडिकेटेड सेल बनवाकर करने की तैयारी है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation