• Latest
  • Trending
Amit Shah released reference books on new justice laws

अमित शाह ने नए न्याय कानूनों पर जारी कीं संदर्भ पुस्तकें

January 5, 2024
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अमित शाह ने नए न्याय कानूनों पर जारी कीं संदर्भ पुस्तकें

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 5, 2024
in लीगल
0
Amit Shah released reference books on new justice laws
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में लागू किए गए आपराधिक न्याय कानूनों से जुड़ी 12 संदर्भ पुस्तकों का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुस्तकों में कानूनों में किए गए बदलावों को संक्षिप्त और सरल तरीके से स्पष्ट रूप से सामने लाया गया है। उन्होंने तीनों कानूनों पर संदर्भ पुस्तकों के लिए प्रकाशकों की सराहना की और कहा कि ये किताबें आसानी से समझने के लिए मामलों के उदाहरण भी देती हैं।

तीन नए कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को पिछले सप्ताह संसद की मंजूरी मिली थी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 25 दिसंबर को अपनी सहमति दी थी। ये कानून औपनिवेशिक काल की भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) और 1872 के भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह लेंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

एसआईआर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अब दिवाली के बाद

ठगी होने पर बैंक को लौटाना पड़ेगा पैसा!

शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘मैं मोहन लॉ हाउस को नए क्रांतिकारी आपराधिक न्याय कानूनों से संबंधित संदर्भ पुस्तकों को रिकॉर्ड कम समय में प्रकाशित करने के लिए बधाई देता हूं।’

उन्होंने कहा कि इन कानून की किताबों में विभिन्न प्रावधानों को आसानी से समझने के लिए उपयोगकर्ता (यूजर्स) के अनुकूल तुलनात्मक संदर्भ हैं और नए कानूनों में लाए गए बदलावों को भी उजागर किया गया है।

गृह मंत्री ने कहा कि दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध आईपीसी की धारा 375 के तहत आते थे लेकिन अब यह नए कानून की धारा 63 में है। हत्या जैसा गंभीर अपराध आईपीसी की धारा 300 के तहत था, लेकिन अब नए कानून में धारा 101 के तहत आता है। उन्होंने कहा, ‘मैं पब्लिशिंग हाउस के प्रबंध निदेशक डॉ. विनय आहूजा को धन्यवाद देता हूं। हमारे कानून के प्रति उत्साही और दिग्गजों के लाभ के लिए आज पुस्तकों को लॉन्च करने में खुशी हो रही है।’

एक अन्य पोस्ट में शाह ने प्रकाशन कंपनी लेक्सिस नेक्सिस के प्रबंध निदेशक उदित माथुर और बिक्री निदेशक महेंद्र चतुर्वेदी को तुरंत किताबें जारी करने के लिए बधाई दी और कहा कि नई प्रकाशित पुस्तकें कानूनों की प्रभावी समझ को बढ़ाएंगी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘हाल ही में पारित तीन ऐतिहासिक आपराधिक न्याय कानूनों पर संदर्भ पुस्तकों को लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है।

कानून की इन तीन किताबों में सभी हितधारकों के लाभ के लिए नए कानूनों में िए गए सभी बदलावों को बहुत सरल तरीके से सामने लाया गया है।’ एक अन्य पोस्ट में गृह मंत्री ने ईस्टर्न बुक कंपनी के निदेशक सुरेंद्र मलिक और वरिष्ठ सहयोगी संपादक भूमिका इंदुलिया को तेजी से किताबें लिखने के लिए तहेदिल से धन्यवाद दिया।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation