• Latest
  • Trending
Prime Minister Modi said - the world's trust in India is increasing

पीएम ने लोगों से मांगा सरकार और सांसदों का रिपोर्ट कार्ड

December 22, 2023
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

आर-पार का मुकाबला: सीरीज़ 1–1 बराबर, कल लॉर्ड्स में होगा फैसला

July 18, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

तीन समझौते, तीन रफ्तार: ब्रिटेन से रास्ता खुला, यूरोप करीब, अमेरिका छह दिन की घड़ी पर

July 18, 2026
job

आबादी का सुनहरा मौका: नौकरी और हुनर भारत की सबसे बड़ी असल परीक्षा

July 18, 2026
rbi (

बैंकों का व्यस्त शनिवार: HDFC बैंक ने पहली बार दिया बोनस शेयर का तोहफा

July 18, 2026
Reliance

पहली बार 3 लाख करोड़ के पार: रिलायंस के तीनों इंजन एक साथ चले

July 18, 2026
ev car

तीन लाख के पार: भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

July 17, 2026
employment

जवान देश की सबसे बड़ी पूंजी: नौकरी और हुनर का असली इम्तिहान

July 17, 2026
Agriculture

बारिश ने पकड़ी रफ्तार: कमज़ोर शुरुआत के बाद घटने लगी मानसून की कमी

July 17, 2026
Market

बाज़ार में लौटी रौनक: बड़े शेयरों के दम पर सेंसेक्स चढ़ा, रिलायंस के नतीजे आज

July 17, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

तीन समझौते, तीन रफ्तार: ब्रिटेन से रास्ता खुला, यूरोप करीब, अमेरिका आखिरी कदम पर

July 17, 2026
india-vs-england

जवाब आया: एजबेस्टन में भारत ने पहला वनडे छह विकेट से जीता

July 17, 2026
Agriculture

आसमान पर टिकी नज़र: कमज़ोर मानसून और महंगाई के बीच खेती की परीक्षा

July 17, 2026
Saturday, July 18, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पीएम ने लोगों से मांगा सरकार और सांसदों का रिपोर्ट कार्ड

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 22, 2023
in नया-भारत
0
Prime Minister Modi said - the world's trust in India is increasing
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 के चुनावों को ध्यान में रखकर जनता के मन की बात सुन रहे हैं। नमो एप पर जनमन सर्वे के जरिये पीएम जनता से अपनी सरकार और सांसदों के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड मांग रहे हैं। यह सर्वेक्षण इस लिहाज से अहम है क्योंकि पीएम ने कामकाज पर सीधे जनता से राय मांगी है।

योजनाओं, काम की समीक्षा
2024 के लोकसभा चुनाव घोषित होने में अब कुछ ही महीने का समय बचा है। पीएम इस सर्वे के जरिये अपनी सरकार की तमाम योजनाओं, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए गए अपने काम और सांसदों की समीक्षा करना चाहते हैं, ताकि जनता के मन के मुताबिक चुनावी वादे और सांसदों को पेश किया जा सके।

YOU MAY ALSO LIKE

भारतीय सेना में ‘बाज बटालियन’

स्वदेशी ‘गगन’ प्रणाली की मदद से पहली बार जेट विमान की लैंडिंग

– जनता के मन की बात सुन रहे प्रधानमंत्री
– नमो एप पर जनमत सर्वे में पूछे हैं कुल 13 सवाल

बेहद कारगर रहा है नमो
नमो एप पीएम के लिए तमाम मुद्दों पर जनता की रायशुमारी का बेहद कारगर जरिया साबित हुआ है। पहले भी पीएम ने इस एप के जरिये जनता से राय मांगी है।

अपने क्षेत्र के तीन लोकप्रिय नेता बताएं
कई सवाल सांसदों की फीडबैक से जुड़े हैं। एप में छठा सवाल निर्वाचन क्षेत्र में सांसद की मौजूदगी को लेकर है कि सांसद वहां रहते हैं या नहीं। सातवें सवाल में पूछा गया है कि सांसद क्षेत्र में जो काम करा रहे हैं, उनकी जानकारी है या नहीं। क्या लोग अपने सांसद के काम से संतुष्ट हैं। नौवां सवाल सांसद की लोकप्रियता को लेकर पूछा गया है। इसके साथ ही निर्वाचन क्षेत्र के तीन लोकप्रिय नेताओं के नाम पूछे गए हैं।

बिजली, पेयजल की व्यवस्था कैसी
10वां सवाल निर्वाचन क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन को लेकर पूछा गया है। 11वें सवाल में पूछा कि लोकसभा चुनावों में कौन से मुद्दे अहम हैं। मसलन, वोट देते समय लोग आधारभूत संरचना, आर्थिक प्रबंधन व मुद्रास्फीति, सांस्कृतिक मुद्दे, कल्याणकारी योजनाएं, रोजगार निर्माण, नागरिक मुद्दे, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार, राजनीतिक दल व राष्ट्रवाद जैसे मुद्दों में किन्हें ध्यान में रखकर वोट देंगे। इसके अलावा आखिर में पूछा गया है कि क्या लोग 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने का इरादा रखते हैं। साथ ही पूछा है कि विकसित भारत एंबेसडर बनने में रुचि रखते हैं।

पहला सवाल मोदी सरकार के समग्र प्रदर्शन को लेकर
नमो एप पर जनमत सर्वे में कुल 13 सवाल पूछे गए हैं। पहला सवाल मोदी सरकार के समग्र प्रदर्शन को लेकर पूछा गया है। दूसरा भविष्य के प्रति आशावाद को लेकर है। तीसरा दुनिया भारत के बढ़ते कद पर जनता की राय जानने के लिए है। चौथे सवाल में लोगों से पूछा गया है कि वे बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवा, रोजगार, किसान समृद्धि, भ्रष्टाचार मुक्त शासन, राष्ट्रीय सुरक्षा अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत, कानून व्यवस्था और शहरी विकास के क्षेत्र में मोदी सरकार के कामकाज से कितने संतुष्ट हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation