• Latest
  • Trending
कई पीढ़ियों से अमेरिका में बसे भारतीयों के बच्चों को भाषायी और सांस्कृतिक तौर से भारत से जोड़े रखने के प्रयास चर्चा में हैं। अमेरिका के विभिन्न स्कूलों में हिंदी पढ़ने वाले 13 बच्चों का दल चार दिन के लिए भारत आ रहा है।

अमेरिका में हिंदी पढ़ने वाले बच्चे सांस्कृतिक धरोहर जानने आएंगे भारत

December 17, 2023
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
Tuesday, November 3, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अमेरिका में हिंदी पढ़ने वाले बच्चे सांस्कृतिक धरोहर जानने आएंगे भारत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 17, 2023
in साइंस-टेक
0
कई पीढ़ियों से अमेरिका में बसे भारतीयों के बच्चों को भाषायी और सांस्कृतिक तौर से भारत से जोड़े रखने के प्रयास चर्चा में हैं। अमेरिका के विभिन्न स्कूलों में हिंदी पढ़ने वाले 13 बच्चों का दल चार दिन के लिए भारत आ रहा है।
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। कई पीढ़ियों से अमेरिका में बसे भारतीयों के बच्चों को भाषायी और सांस्कृतिक तौर से भारत से जोड़े रखने के प्रयास चर्चा में हैं। अमेरिका के विभिन्न स्कूलों में हिंदी पढ़ने वाले 13 बच्चों का दल चार दिन के लिए भारत आ रहा है। ये बच्चे अपने पापा-दादा के देश में हिंदी भाषा में बात करेंगे और ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहरों के अलावा देश की शिक्षा व्यवस्था, संसदीय प्रणाली के बारे में जानेंगे। इनकी राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से मुलाकात की भी संभावना है।

अमेरिका के अलग-अलग शहरों में रहने वाले भारतवंशी 13 स्कूली बच्चों समेत 19 सदस्यीय दल 17 दिसंबर को भारत आएगा। चार दिन के प्रवास के दौरान ये बच्चे अक्षरधाम समेत कई मंदिरों व स्कूलों का दौरा करेंगे। भारतीय स्कूली शिक्षा के बारे में विचार साझा करेंगे। इसके अलावा संसद का दौरा कर लोकतांत्रिक व्यवस्था के बारे में जानकारी लेंगे। इस दल में उन छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है, जो अमेरिका में हिंदी पढ़ रहे हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

शरीर में एक साल तक रह सकता है कोरोना वायरस

एआई के कारण हो सकता है बिजली संकट

विदेश में पैदा और पले-बढ़े बच्चे हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति से विमुख न हों, इसके लिए हिंदी-यूएसए संस्था अमेरिका में काम कर रही है। हिंदी-यूएसए संस्था के संस्थापक देवेंद्र सिंह ने बताया कि संस्था अमेरिका में भारतवंशी बच्चों को हिंदी भाषा सिखाने के लिए काम कर रही है।

संस्था के प्रयासों की बदौलत कई स्कूलों में हिंदी विषय पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। देवेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2001 में न्यूजर्सी शहर से संस्था ने दो बच्चों से यह अभियान शुरू किया था। अमेरिका में जन्मे व पले-बढ़े करीब 15 सौ भारतवंशी विद्यार्थी हिंदी में स्नातक और चार हजार हिंदी का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। अमेरिका में संस्था 26 से ज्यादा हिंदी पाठशाला चला रही है।

ये बच्चे आएंगे भारत
भारत आने वाले बच्चों में आरही शर्मा, मीका मंडर दाते, काव्या सिंह, रिया गुप्ता, अस्मी जैन, आशी जिंदल, दीया सचदेवा, ऋद्धि राजपाल, नमन अरोड़ा, आदित्य खुराना, ऋत्विक अग्रवाल, वेदांत बांगड़ और ओजस श्रीवास्तव शामिल हैं। इस यात्रा का नेतृत्व चेतना मल्लारापु व मनकलाल मुरजीधर काबरा कर रहे हैं। यात्रा के दाैरान संस्था के संस्थापक दंपति देवेंद्र पाल सिंह व रचिता सिंह भी बच्चों के साथ रहेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष से मिलेंगे बच्चे
इन बच्चों के कार्यक्रम के संयोजक अंतरराष्ट्रीय कवि राजेश चेतन ने बताया कि बच्चे संसद का भ्रमण करेंगे और संसदीय व्यवस्था को समझेंगे। इस दौरान बच्चे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलेंगे।उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से बच्चों की मुलाकात की संभावना है, अभी कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation