• Latest
  • Trending
Shubman Gill, Gujarat Titans captain Hardik Pandya joins Mumbai Indians.

शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस में शामिल

December 1, 2023
जून में महंगाई दर 4.3% रहने का अनुमान, RBI लक्ष्य के करीब

ब्याज दर वहीं, पर महंगाई का पीक बाकी

August 28, 2026
भारत इलेक्ट्रिक वाहन

हर आठ में से एक गाड़ी अब इलेक्ट्रिक

August 28, 2026
solar

बिजली क्षमता का आधा हिस्सा अब साफ़ ईंधन

August 28, 2026
मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल पर एक विमान

सौ नए एयरपोर्ट, सब पुरानी हवाई पट्टियों पर

August 28, 2026
भारत में एमबीबीएस और पीजी मेडिकल सीटें 2026

असली नंबर एमबीबीएस का नहीं, पीजी का है

August 28, 2026
daily-news

भारत की अर्थव्यवस्था और विकास 2026

August 28, 2026
Sarbananda Sonowal

तीन साल में आधी सिफ़ारिश पर हुआ अमल

August 27, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
Friday, August 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस में शामिल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 1, 2023
in महिला-खेल
0
Shubman Gill, Gujarat Titans captain Hardik Pandya joins Mumbai Indians.
गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान शुभमन गिल होंगे। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर इसका एलान किया। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के टीम छोड़ने की वजह से यह बदलाव हुआ। हार्दिक अगले सीजन में मुंबई इंडियंस (एमआई) की ओर से खेलते नजर आएंगे। एमआई ने भी इसकी आधिकारिक घोषणा सोशल मीडिया पर की। वहीं, एमआई ने कैमरून ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से ट्रेड कर दिया है।

गिल ने 2018 में आईपीएल में डेब्यू किया था : गिल आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर थे। गिल ने 7 मैचों में 59.33 की औसत से 890 रन बनाए थे। 24 साल के गिल ने साल 2018 में आईपीएल में डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक कुल 91 मैचों में 2790 रन बनाए हैं।
हार्दिक ने पहले ही सीजन में गुजरात को चैंपियन बनाया था : गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल में पहली बार 2022 सीजन में उतरी। टीम ने हार्दिक की कप्तानी में पहले सीजन में ही चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 2023 के सीजन में भी गुजरात टीम फाइनल में पहुंची, जहां उसे चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था। इतनी कामयाबी के बावजूद गुजरात की टीम और पंड्या का साथ छूटना फैंस और एक्सपर्ट्स को हैरान कर रहा है।

YOU MAY ALSO LIKE

एक ओवर में 39 रन बने, टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

तीनों खान अभिनीत फिल्म का निर्देशन व निर्माण करना चाहूंगी : कंगना रनौत

हार्दिक की खोज मुंबई ने ही की थी : हार्दिक पंड्या ने आईपीएल करियर की शुरुआत 2015 में मुंबई इंडियंस के साथ की थी। उनकी मौजूदगी में मुंबई ने 4 आईपीएल खिताब जीते। हार्दिक 2021 तक मुंबई इंडियंस में रहे। इसके बाद चोटिल हुए। मुंबई ने उन्हें 2022 में रिलीज कर दिया। तब से दो सीजन वे गुजरात टाइटंस के कप्तान रहे।

आईपीएल के लिए ऑक्शन पहली बार दुबई में
नई दिल्ली। आईपीएल की सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट घोषित कर दी है।
बता दें कि आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की ऑक्शन दुबई में 19 दिसंबर को होने वाली है। यह पहली बार है जब आईपीएल ऑक्शन भारत में न होकर दुबई में होगा। दूसरी ओर बेन स्टोक्स और जो रूट इस बार का आईपीएल नहीं खेलने वाले हैं। उन्होंने आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया था।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation