• Latest
  • Trending
property

यूपी में अब घर बैठे होगी जमीन की रजिस्ट्री

August 17, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Friday, September 18, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यूपी में अब घर बैठे होगी जमीन की रजिस्ट्री

- सिविल मुकदमों की घटेगी संख्या

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 17, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
property
संजय द्विवेदी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब लोग घर बैठे ही प्रॉपर्टी की ऑनलाइन रजिस्ट्री करा सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ऑनलाइन रजिस्ट्री की व्यवस्था शुरू की गई है। इसके तहत पूरे राज्य में ऑनलाइन प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री की सुविधा होगी। लोग घर बैठे अपनी रजिस्ट्री करा सकेंगे। उन्हें तहसील में सब रजिस्ट्राट ऑफिस के चक्क र नहीं लगाने होंगे।

जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं ऑनलाइन माध्यम से
प्रदेश के स्टांप और पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल ने ई-रजिस्ट्री योजना के विषय में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत योगी सरकार प्रदेश की आम जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि अब संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के लिए रजिस्ट्रार ऑफिस जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

सरकारी विभागों में शुरू की गई सुविधा
मंत्री रवींद्र जायसवाल ने बताया कि अभी इसकी शुरुआत सरकारी विभागों से की गई है। प्रदेश के सभी प्राधिकरणों और आवास विकास समेत संपत्ति का लेन-देन करने वाले सभी विभागों में ई-रजिस्ट्री को मंजूरी दे दी गई है। ये शुरुआत करने वाला उत्तर प्रदेश देश का तीसरा राज्य बन गया है। अभी तक ई-रजिस्ट्री की सुविधा केवल महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश में ही थी।

रजिस्ट्री की प्रक्रिया को और पारदर्शी बना सकेंगे
मंत्री रवींद्र जायसवाल ने बताया कि मौजूदा रजिस्ट्री की प्रक्रिया आम जनता के लिए सरलीकृत कर दी गई है। इससे हम रजिस्ट्री की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इस फैसले से प्रदेश की जनता को बड़ी राहत मिलेगी। अदालतों में सिविल मुकदमों की संख्या घटेगी और परिवारों में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

अभी किन प्रॉपर्टियों की होगी ऑनलाइन रजिस्ट्री विभागीय जटिलताएं
उत्तर प्रदेश ही नहीं देश भर में विकास प्राधिकरण, आवास विकास, औद्योगिक प्राधिकरण सहित संपत्ति से जुड़े सभी विभागों से आवंटित होने वाले भूखंड या आवास की रजिस्ट्री कराना काफी चुनौतीपूर्ण है। पहले अलाटमेंट लेटर जारी होता है, फिर संबंधित विभाग रजिस्ट्री के लिए अधिकारी को नॉमिनेट करता है। जब अधिकारी और आवंटी एक ही समय पर रजिस्ट्रार विभाग जाने का समय निकाल पाते हैं, तब जाकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी होती है। अब इस झंझट से मुक्ति मिल गई है।

सब रजिस्ट्रार करेंगे डिजिटल हस्ताक्षर
अब अलाटमेंट पत्र जारी होने के बाद विभाग में ही प्राधिकृत अधिकारी ऑनलाइन रजिस्ट्री कर देगा। ऑनलाइन रिकॉर्ड दाखिल करते ही दस्तावेज डिजिटल रूप में रजिस्ट्री ऑफिस पहुंच जाएंगे। वहां सब रजिस्ट्रार जांच करने के बाद डिजिटल हस्ताक्षर करेंगे। इसके बाद ई-रजिस्ट्री वापस विभाग के पास आ जाएगी। ये डीड ऑनलाइन आवंटी के पास ईमेल से पहुंच जाएगी।

कब होगा ऑनलाइन आवदेन?
अगर उसकी कॉपी लेनी हो तो उसकी एक प्रति लेकर रजिस्ट्रार ऑफिस जाना होगा, जहां डीड की कॉपी मिल जाएगी। रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 घंटे सातों दिन किया जा सकता है, लेकिन रजिस्ट्री कार्यालय समय में ही पूरी होगी।
रजिस्ट्री कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन से पहले ठीक से चेक कर लें, क्योंकि दाखिल होने के बाद संशोधन नहीं होगा। रजिस्ट्री के लिए स्टाम्प फीस भी डिजिटल ही जमा हो जाएगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation