• Latest
  • Trending
शिमला सीट के लिए भाजपा का प्रत्याशी एक ‘चायवाला’

शिमला सीट के लिए भाजपा का प्रत्याशी एक ‘चायवाला’

November 4, 2022
biogas

गोबर और पराली का अब रेट तय

August 8, 2026
IIT-Delhi

सुपर कंप्यूटर अब सोनीपत में

August 8, 2026
textile

35 लाख बुनकर, और ₹1,331 करोड़ का सच

August 8, 2026
hospital

एमबीबीएस की सीटें 167 फ़ीसदी बढ़ीं

August 8, 2026
badminton-court

17 साल बाद दिल्ली में बैडमिंटन का वर्ल्ड कप

August 8, 2026
Gwalior-Fort-in-Madhya-Pradesh

ग्वालियर में ₹5,500 करोड़, 18 हज़ार नौकरियां

August 6, 2026
hospital

22 बच्चे, और वायरस का वाहक अब भी तय नहीं

August 6, 2026
farmer

किसान के हर ₹1 पर ₹2.30

August 6, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

अब सिर्फ़ 460 गांव बाकी हैं

August 6, 2026
solar

19 लाख घरों का बिजली बिल अब ज़ीरो

August 6, 2026
airport

अब खाड़ी नहीं, अमेरिका से आता है ज़्यादा पैसा

August 5, 2026
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

यूपी में जीएसटी 15% बढ़ा

August 5, 2026
Saturday, August 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

शिमला सीट के लिए भाजपा का प्रत्याशी एक ‘चायवाला’

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 4, 2022
in ब्लिट्ज इंडिया मीडिया
0
शिमला सीट के लिए भाजपा का प्रत्याशी एक ‘चायवाला’

ब्लिट्ज ब्यूरो

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्क र देखने को मिल रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी इसे त्रिकोणीय मुकाबला बना पाएगी या नहीं ये आने वाले दिन तय करेंगे। फिलहाल इस बार शिमला विधानसभा सीट पर भाजपा ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। आगामी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में शिमला शहरी सीट के लिए भाजपा को एक ‘चायवाला’ मिल गया है। ‘चायवाला’ नाम इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि भाजपा में ‘चायवाला’ की संज्ञा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी मिल चुकी है। विपक्षी नेता ‘चायवाला’ कहकर ही पीएम मोदी का मजाक बनाते थे, जिसे भाजपा ने हथियार के रूप में इस्तेमाल किया।

संजय सूद शिमला में एक चाय की दुकान चलाते हैं। भाजपा ने मंत्री सुरेश भारद्वाज की जगह सूद को शिमला से लड़ाने का निश्चय किया है। इससे पहले सुरेश भारद्वाज चार बार शिमला शहरी सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। चाय बेचने वाले संजय सूद ने टिकट मिलने के बाद कहा कि मैं बहुत आभारी हूं कि भाजपा ने मुझे शिमला अर्बन जैसी हॉट सीट से चुनाव लड़ने के लिए अपना उम्मीदवार बनाया। मेरा विश्वास सातवें आसमान पर है क्योंकि यह मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता के लिए एक बड़ा सम्मान है।

YOU MAY ALSO LIKE

Bindeshwar Pathak

14 विपक्षी दलों की याचिका हुई खारिज

कौन हैं शिमला का ‘चायवाला’

संजय सूद एक बहुत ही गरीब परिवार से हैं और 1991 से शिमला में चाय की दुकान चला रहे हैं। इससे पहले वह अखबार बेचते थे जिससे उन्हें कॉलेज की फीस भरने में मदद मिलती थी। उस वक्त उन्हें आरएसएस की छात्र शाखा ‘विद्यार्थी परिषद’ (एबीवीपी) में काम करने का भी मौका मिला।
राजनीतिक पृष्ठभूमि से नहीं आते

संजय सूद ने बताया कि मै राजनीतिक पृष्ठभूमि से नहीं आता, लेकिन जनता की सेवा के लिए तत्पर हूं।

पीएम मोदी से तुलना करने पर क्या बोले सूद

जैसा कि अब चायवाला की संज्ञा के साथ संजय सूद और पीएम मोदी के बीच तुलना की जा रही है। सूद ने कहा कि उनकी तुलना पीएम से नहीं की जानी चाहिए। वह एक अतुलनीय व्यक्तित्व हैं, मैं उनके पैरों के नीचे की धूल के बराबर भी नहीं हूं।

टिकट कटने पर क्या बोले सुरेश भारद्वाज

शिमला शहरी सीट से टिकट कटने पर भाजपा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में, एक सीट बदलने और दूसरी सीट पर लड़ने का रिवाज नहीं है। निश्चित रूप से यह अजीब है क्योंकि यहां केवल एक सीट है जहां मैं नियमित रूप से निर्वाचित हुआ हूं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation