• Latest
  • Trending
‘बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री बड़ी साजिश का हिस्सा’

‘बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री बड़ी साजिश का हिस्सा’

January 28, 2023
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री बड़ी साजिश का हिस्सा’

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 28, 2023
in ब्लिट्ज इंडिया मीडिया
0
‘बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री बड़ी साजिश का हिस्सा’

‘बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री बड़ी साजिश का हिस्सा’

नई दिल्ली । बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों में भी आक्रोश है। लोग इसे बड़ी साजिश का हिस्सा बता रहे हैं। बीबीसी के खिलाफ बड़ी संख्या में भारतीय लोगों ने ऑनलाइन याचिकाएं दायर की हैं। इसके अलावा ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय मूल के लोग अब बीबीसी के सब्सक्रिप्शन को भी कैंसिल करवा रहे हैं। बड़ी संख्या में भारतीय और ब्रिटिश संस्थानों ने बीबीसी के मैनेजमेंट और संपादक को पत्र लिखकर भी आपत्ति जताई है। लोगों का कहना है कि बीबीसी जानबूझकर भारत और ब्रिटेन को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। बीबीसी की सोच पक्षपातपूर्ण है।

लंदन में भारतीय समुदाय के हक की लड़ाई लड़ने वाली ‘द रीच इंडिया’ ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष गायत्री के अनुसार ‘बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ऐसे वक्त आई है, जब ब्रिटेन में पहली बार किसी भारतीय मूल के व्यक्ति को प्रधानमंत्री चुना गया है। जब ऋषि प्रधानमंत्री चुने गए थे, तब ब्रिटेन कई तरह की समस्याओं से घिरा था। एक तरफ रूस-यूक्रेन युद्ध चल रहा था तो दूसरी ओर देश में आर्थिक संकट का दौर था। ऋषि ने इन समस्याओं से निपटने के लिए कई तरह के ठोस कदम उठाए। अब हालात सामान्य होने लगे हैं। ऋषि के आने के बाद भारत और ब्रिटेन के रिश्ते और अधिक मजबूती की ओर बढ़ने लगे हैं। यही बात कई लोगों को रास नहीं आ रही है। यही कारण है कि हिंदू और भारत विरोधी ताकतें किसी न किसी तरह से ऋषि सुनक की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं।’ गायत्री लंदन में साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में कंसल्टेंसी के लिए भी काम करती हैं। गायत्री तीन बिंदुओं में बीबीसी की डॉक्यूमेंटी को बड़ी साजिश का हिस्सा बताती हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

Bindeshwar Pathak

14 विपक्षी दलों की याचिका हुई खारिज

पहला- ब्रिटेन की ऋषि सुनक सरकार को अस्थिर करने की साजिश: गायत्री कहती हैं, ‘ब्रिटेन में लंबे समय के बाद ऋषि सुनक की अगुआई में स्थिरता आई है। ऐसे में विपक्षी दल ने ये तरीका अपनाया है। बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री का ब्रिटेन की संसद में मुद्दा उठाने वाला पाकिस्तानी मूल का सांसद लेबर पार्टी से है। ऐसे में साफ है कि लेबर पार्टी और बीबीसी की इस डॉक्यूमेंट्री का निशाना भारतीय पीएम ही नहीं, बल्कि भारतीय मूल के ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक भी हैं।

दूसरा- भारत-ब्रिटेन ट्रेड डील निशाने पर : गायत्री कहती हैं कि ‘भारत और ब्रिटेन के बीच एक बड़ी ट्रेड डील होने वाली है। संभव है कि बीबीसी ने अपनी इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए उस ट्रेड डील में ही रुकावट डालने की कोशिश की हो।

तीसरा-आईएसआईएस आतंकी को हीरो बताया : पीएम को बदनाम करने की भी साजिश इसमें नजर आती है क्योंकि अब चुनाव भी आने वाले हैं। कुछ समय पहले ही बीबीसी ने आईएसआईएस के एक आतंकवादी की पत्नी शमीमा बेगम का इंटरव्यू किया था। इस इंटरव्यू में बीबीसी ने आईएसआईएस के बारे में पॉजिटिव चीजें दिखाईं ं, दूसरी ओर इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के पीएम की छवि को खराब करने की कोशिश की गई।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation