• Latest
  • Trending
भारत पर भरोसा

देश की शान ‘मेक इन इंडिया’ ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’

February 18, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Wednesday, September 16, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

देश की शान ‘मेक इन इंडिया’ ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 18, 2023
in दृष्टिकोण
0
भारत पर भरोसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो कदम उठाए, उनमें ‘मेक इन इंडिया’ और ‘ग्लोबल फॉर लोकल’ का डंका अब देश में ही नहीं, विदेश में भी बजने लगा है। लंबे समय तक हथियारों का प्रमुख आयातक देश रहा भारत अब तेजी से रक्षा क्षेत्र में निर्यातक के रूप में अपनी भूमिका तेजी से बढ़ा रहा है। देश की सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के पास 84 हजार करोड़ रुपये के ऑर्डर हैं। वहीं, 50 हजार करोड़ के अन्य ऑर्डर पाइपलाइन में हैं। इस संबंध में एचएएल के अध्यक्ष व महानिदेशक सीबी अनंतकृष्णन ने बेंगलुरू में हुए एयरो इंडिया 2023 में ये आंकड़े पेश किए जो सफलता की नई कहानी कह रहे हैं। साथ ही अनंतकृष्णन ने यह भी बताया कि एचएएल के स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस को खरीदने में भी कई देशों ने रुचि दिखाई है और चल रही बातचीत उत्साह बढ़ाने वाली है।

यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का असर और उसी का ही परिणाम है। एचएएल अब तक हुए खरीद अनुबंधों और पाइपलाइन में मौजूद ऑर्डर, दोनों के लिहाज से अच्छी स्थिति में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन से एचएएल को काफी फायदा हुआ। सैन्य विमानों के वैश्विक बाजार में एचएएल ने काफी रुचि जगाई है और जल्द ही बड़े ऑर्डर नजर आएंगे, ऐसा विश्वास एचएएल के अध्यक्ष व महानिदेशक सीबी अनंतकृष्णन ने भी व्यक्त किया है। एचएएल के डायरेक्टर (ऑपरेशंस) जयदेव ईपी का कहना है कि कंपनी का लक्ष्य है कि अगले कुछ वर्षों में निर्यात 2.5 लाख करोड़ तक पहुंचाया जा सके। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अगले दो वर्ष में रक्षा निर्यात तीन गुना बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। तेजस के निर्यात के लिए भी सरकार अपनी ओर से कूटनीतिक प्रयास कर रही है। यहां यह जिक्र करना भी समीचीन होगा कि चार देशों ने भारत निर्मित तेजस विमान में रुचि दर्शाई है जिनको को एचएएल यह विमान बेचेगा। अर्जेंटीना ने 15 और मिस्र ने 20 तेजस विमान खरीदने में रुचि दिखाई है। बोत्सवाना और मलेशिया तेजस की खरीद में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक-ठाक चला तो शीघ्र ही इन देशों के आसमान में भारत में निर्मित विमान गरजते नजर आएंगे। खबर तो यह भी आ रही है कि एचएएल अपने हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टर बेचने के लिए भी फिलीपींस के साथ भी बातचीत कर रही है।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत का बढ़ा रुतबा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का असर और उसी का ही परिणाम है। एचएएल अब तक हुए खरीद अनुबंधों और पाइपलाइन में मौजूद ऑर्डर, दोनों के लिहाज से अच्छी स्थिति में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन से एचएएल को काफी फायदा हुआ।

इस पांच दिवसीय एयरो शो-एयरो इंडिया 2023 का उद्घाटन करते हुए 14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ठीक ही कहा था कि इस आयोजन में दुनिया भर के डिफेंस सेक्टर से जुड़े लोगों की दिलचस्पी जिस तरह से बढ़ रही है, वह भारत के लिए बहुत अच्छा संकेत है। इस बार भी 100 से ज्यादा देशों ने इसमें अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। देश-विदेश के 700 से ज्यादा प्रदर्शनकर्ताओं ने इसमें हिस्सा लिया। दरअसल ऐसे आयोजनों का लाभ यह मिलता है कि इसमें इंडस्ट्री के अलग-अलग पक्षों से वास्ता रखने वाले लोगों का सम्मिलन होता है। वे एक-दूसरे की जरूरतों और अपेक्षाओं से परिचित होते हैं और फिर उसे पूरा करते हुए औद्योगिक संभावनाओं का प्रसार करते हैं जिससे इस क्षेत्र के विकास को और विस्तार मिलता है। यही वजह है कि रक्षा निर्यात क्षेत्र में अपेक्षाकृत नया होने के बाद भी भारत ने पिछले कुछ वर्षों में तेजी से अपनी बढ़त बनाई है और यह बात गौर करने लायक है। इससे यह भी साबित होता है कि भारत का संकल्प यही है कि वह जल्द से जल्द अपनी रक्षा जरूरतों के लिहाज से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े। तभी भारत रक्षा उपकरणों की आपूर्ति के बाजार में अन्य देशों की जरूरतें पूरी करते हुए प्रमुख निर्यातक देश के रूप में अपना स्थायी मुकाम बना पाएगा। वर्तमान समय में भारत 75 से अधिक मित्र देशों की फौज को विभिन्न प्रकार के रक्षा उपकरणों की आपूर्ति कर रहा है। डिफेंस के क्षेत्र में भारत ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के रास्ते कदम तीव्र गति से बढ़ा रहा है। ‘धनुष’, ‘तेजस’ व टी-90 टैंक जैसे दर्जनों स्वदेशी रक्षा उत्पादों का डंका अब रक्षा उपकरण बाजार में बजने लगा है। एसयू-30 एमके1, चीता हेलिकॉप्टर, एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर, डोर्नियर डीओ-228, हाई मोबिलिटी ट्रक, आईएनएस कलवारी, आईएनएस खंडेरी, आईएनएस चेन्नई और एंटी-सबमरीन वारफेयर कार्वेट (एएसडब्लूसी) जैसे उपकरण अब ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ से जुड़ी परियोजनाओं की गाथा कह रहे हैं।

पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो इस दिशा में हुई प्रगति इस बात की पुष्टि भी करती है। 2017 में देश का डिफेंस एक्सपोर्ट केवल 1520 करोड़ रुपये था, वह 2021-22 में 14000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। ऐसे में अपने उद्घाटन भाषण में पीएम मोदी ने वर्ष 2024-25 तक इसे 5 अरब डॉलर यानी 41,000 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंचाने का जो महत्वाकांक्षी लक्ष्य दिया है, वह अपने आप में खासा महत्वपूर्ण है। इसे पूरा करने के लिए हमें अपनी कमजाेरियों और कमियों को भी तीव्र गति से दूर करना होगा। तभी भारत कम समय में रक्षा क्षेत्र के निर्यात में सबसे आगे हो पाएगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation