• Latest
  • Trending

15 सितंबर तक आईटीआर फाइल न करने पर हो सकता है भारी जुर्माना

August 9, 2025
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

15 सितंबर तक आईटीआर फाइल न करने पर हो सकता है भारी जुर्माना

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 9, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आईटीआर फाइल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी थी। यह राहत जरूर है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप लापरवाह हो जाएं। समय पर रिटर्न नहीं भरने पर आपको जुर्माना ब्याज, टैक्स लाभ गंवाने और यहां तक कि जेल जैसी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ सकता है।
आयकर रिटर्न भरने की तिथि में बढ़ोतरी आईटीआर फॉर्म में संरचनात्मक बदलावों के कारण की गई थी, जैसे कि पूंजीगत लाभ कर में परिवर्तन, नई टैक्स स्लैब व्यवस्था आदि लेकिन यह राहत सिर्फ तारीख तक सीमित है। अगर आपने 15 सितंबर तक भी रिटर्न नहीं भरा तो आप कई तरह की परेशानियों में फंस सकते हैं।
लेट फाइलिंग फीस भी
अगर आप तय समय तक रिटर्न नहीं भरते हैं, तो आयकर अधिनियम की धारा-234 एफ के तहत लेट फाइलिंग फीस देनी होगी। अगर आपकी कुल टैक्सेबल इनकम 5 लाख से अधिक है, तो 5,000 तक जुर्माना लग सकता है। 5 लाख से कम इनकम वालों के लिए यह जुर्माना 1,000 तक सीमित है।
हर महीने 1% देना होगा ब्याज
रिटर्न देर से फाइल करने पर सेक्शन – 234ए तहत हर महीने 1% का ब्याज देना होगा। यह ब्याज 15 सितंबर के बाद हर महीने या उसके हिस्से पर तब तक लगेगा, जब तक रिटर्न दाखिल नही कर दिया जाता या रेवेन्यू विभाग द्वारा ‘बेस्ट जजमेंट असेसमेंट’ नहीं कर दिया जाता। यह ब्याज टैक्स देनदारी पर अतिरिक्त बोझ डाल सकता है।
टैक्स छूट का लाभ नहीं उठा पाएंगे
अगर आप तय तारीख के बाद रिटर्न दाखिल करते हैं, तो आप कुछ महत्वपूर्ण टैक्स छूट का लाभ नहीं उठा पाएंगे। इसके अलावा किसी वित्तीय वर्ष में हुए व्यावसायिक नुकसान को अगले वर्षों में कैरी फॉरवर्ड भी नहीं कर सकते।
गलत जानकारी देने पर भारी जुर्माना
अगर आपकी इनकम टैक्सेबल है लेकिन आपने जानबूझकर रिटर्न दाखिल नहीं किया, तो इनकम टैक्स विभाग धारा-270ए के तहत आप पर टैक्स की राशि का 50% तक जुर्माना लगा सकता है। यह मामला तब बनता है जब टैक्स छिपाने या गलत जानकारी देने की मंशा साबित हो।
गंभीर मामलों में जेल का भी प्रावधान
अगर टैक्स की बची हुई राशि 25 लाख से ज्यादा है और आपने जानबूझकर आईटीआर फाइल नहीं किया, तो आयकर विभाग आपके खिलाफ धारा-276सीसी के तहत अभियोजन चला सकता है। इसके तहत आपको कम से कम 6 महीने से लेकर 7 साल तक की सजा और जुर्माना, दोनों हो सकते हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation