• Latest
  • Trending
सुप्रीम कोर्ट

फर्जी बीमा दावों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

September 7, 2026
भारत तीसरा सबसे बड़ा एविएशन मार्केट

एयर इंडिया की मालिकों से मदद की गुहार

September 7, 2026
डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन

माल ढुलाई में नए दौर का सूत्रपात

September 7, 2026
अवध महाशक्ति फ्रेट ट्रेन

गोंडा से मुरादाबाद के बीच दौड़ी पहली ‘अवध महाशक्ति’ फ्रेट ट्रेन

September 7, 2026
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के 24 कोच वाले 50 ट्रेनसेट होंगे तैयार

September 7, 2026
रेलवे के पहले हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम अंतिम चरण में

रेलवे के पहले हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम अंतिम चरण में

September 7, 2026
गांधीधाम रेल कोच रेस्टोरेंट

नए अवतार में दिखाई देंगे रेल के पुराने जंग लगे डिब्बे

September 7, 2026
सुप्रीम कोर्ट

दहेज केस में 60-90 दिन में चार्जशीट की हो कोशिश

September 7, 2026
इलाहाबाद हाई कोर्ट हिजाब स्कूल ड्रेस कोड फैसला

हाई कोर्ट ने स्कूलों में हिजाब पर रोक लगाई

September 7, 2026
CJI सूर्यकांत

ब्रिक्स सदस्यों में 11 कानूनी परंपराओं को जोड़ने के लिए ‘न्याय सेतु’ का प्रस्ताव रखा सीजेआई ने

September 7, 2026
भारत और जापान के बीच समुद्री सुरक्षा समझौता, पाकिस्तान को बड़ा झटका

भारत और जापान के बीच समुद्री सुरक्षा समझौता, पाकिस्तान को बड़ा झटका

September 7, 2026
रेस्ट ग्लाइड किट जगुआर विमान

भारतीय वायु सेना के जगुआर जेट में लगेगी इजराइली किट

September 7, 2026
PGB-500 बम का SU-30MKI पर होगा परीक्षण, बढ़ेगी भारत की स्वदेशी स्ट्राइक क्षमता

भारत जल्द टेस्ट करेगा 500 किलो का बंकर बस्टर बम, कांप उठेगा पाकिस्तान

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

फर्जी बीमा दावों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 7, 2026
in the blitz
0
सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। शीर्ष कोर्ट ने फर्जी बीमा दावों की जांच के लिए सभी राज्यों को विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि फर्जी बीमा दावे दाखिल किए जा रहे हैं और उन्हें मंजूर भी किया जा रहा है। एक ही वाहन को कई दुर्घटनाओं में दिखाया जाता है। जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की पीठ एक ऐसे मामले की सुनवाई कर रही थी जो प्रारंभ में दुर्घटना में शामिल एक गाड़ी की पहचान से जुड़ा था।

पीठ ने कहा कि कार्यवाही के दौरान बहुत बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी के संकेत मिले हैं और उसने देश भर में धोखाधड़ी वाले दावों की जांच करने के लिए मामले का दायरा बढ़ा दिया।

YOU MAY ALSO LIKE

एयर इंडिया की मालिकों से मदद की गुहार

सात दिन का भारत, देश की प्रगति का साप्ताहिक लेखा

पीठ ने आदेश दिया

अदालत का मानना है कि यह बताना जरूरी है कि बीमा कंपनियों की यह जिम्मेदारी होगी कि वे धोखाधड़ी वाले सभी दावे एसआईटी को भेजें। अगर यह पाया जाता है कि संबंधित राज्य की एसआईटी को मामले भेजने में भेदभाव किया गया है तो अदालत संबंधित बीमा कंपनियों के शीर्ष प्रबंधन को इसके लिए जिम्मेदार ठहराएगी।

धोखाधड़ी वाले ऐसे दावों से न सिर्फ बीमा कंपनियों पर आर्थिक बोझ पड़ता है बल्कि ग्राहकों को भी अधिक किस्त देनी पड़ सकती है।

मिलीभगत पर विभागीय कार्रवाई करें

पीठ ने राज्यों को यह भी निर्देश दिया कि वे एसआईटी को पर्याप्त कर्मचारी दें और ऐसे मामलों की जांच के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएं। बीमा कंपनियों को यह भी निर्देश दिया कि अगर एसआईटी की सिफारिश या एफआईआर से उनके अधिकारियों की धोखाधड़ी वाले दावों में मदद करने की बात का पता चलता है तो वे बिना देरी किए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करें। आदेश में बीमा कंपनियों से हलफनामा दाखिल करने को भी कहा गया जिसमें एसआईटी को भेजे गए मामलों और कंपनी के हितों के खिलाफ काम करने या धोखाधड़ी में मदद करने के संदेह वाले अधिकारियों के खिलाफ की गई आंतरिक कार्रवाई का विवरण हो।

उत्तर प्रदेश में गठित हो चुकी है एसआईटी

पीठ ने गौर किया कि उत्तर प्रदेश ने सुप्रीम कोर्ट के पहले आदेश के बाद ही एसआईटी का गठन कर लिया था। राज्य ने पीठ को बताया कि एसआईटी को 2,188 शिकायतें मिली थीं जिनमें 1,029 से ज्यादा की जांच हो चुकी है। 533 आरोपियों के खिलाफ 231 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation