• Latest
  • Trending
Court

‘सुसाइड नोट में लिखे आरोप काफी नहीं’

May 19, 2023
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
daily-news

भारत की प्रगति की रिपोर्टिंग

August 26, 2026
Wednesday, August 26, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘सुसाइड नोट में लिखे आरोप काफी नहीं’

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 19, 2023
in लीगल
0
Court

ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। मुंबई की एक अदालत ने आईआईटी बॉम्बे के छात्र दर्शन सोलंकी की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार छात्र अरमान खत्री को जमानत दे दी। कोर्ट ने कहा कि केवल सुसाइड नोट में लगे आरोप से यह निष्कर्ष निकालना सही नहीं होगा कि आरोपी ने उकसाने का अपराध किया है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि यह दिखाने के लिए रिकॉर्ड में कुछ भी नहीं है कि खत्री जातिगत भेदभाव के आधार पर सोलंकी को परेशान कर रहा था या उसे आत्महत्या के लिए उकसाया था। खत्री को नौ अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। एडिशनल सेशन जज ए. पी. कनाडे ने उसे जमानत दे दी थी।
अदालत ने अपने दस पन्नों के आदेश में कहा है कि दर्शन सोलंकी आत्महत्या मामले में आरोपी के खिलाफ जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं मिला, जिससे यह पता चले कि आवेदक/ आरोपी जातिगत भेदभाव के आधार पर छात्र को परेशान कर रहा था। कोर्ट ने कहा कि सुसाइड नोट में आवेदक/आरोपी के नाम के अलावा किसी भी ऐसे कृत्य या घटना का जिक्र नहीं है जिसके तहत यह पता चले कि आरोपी ने जानबूझकर मृतक को आत्महत्या के लिए उकसाया।

क्या है मामला
अहमदाबाद के बीटेक (केमिकल) के फर्स्ट ईयर के छात्र सोलंकी की सेमेस्टर परीक्षा खत्म होने के एक दिन बाद 12 फरवरी को पवई स्थित आईआईटी परिसर में एक हॉस्टल की इमारत की सातवीं मंजिल से कथित रूप से कूदने के बाद मौत हो गई थी। तीन हफ्ते बाद मुंबई पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को सोलंकी के कमरे से एक लाइन का नोट मिला, जिसमें लिखा था, ‘अरमान ने मुझे मारा है।’

YOU MAY ALSO LIKE

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

संदेह के आधार पर हुई थी गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, यह पता चला है कि आरोपी खत्री ने अपने मुस्लिम धर्म के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के चलते सोलंकी को एक ‘पेपर कटर’ दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि, खत्री ने अपनी जमानत याचिका में दावा किया कि उसका कथित अपराध से कोई संबंध नहीं है और उसे घटना के लगभग दो महीने बाद संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation