• Latest
  • Trending
Only 5 percent people are paying 76 percent of the income tax.

आयकर की 76 प्रतिशत राशि 5 प्रतिशत लोग ही भर रहे

November 3, 2023
Gwalior-Fort-in-Madhya-Pradesh

ग्वालियर में ₹5,500 करोड़, 18 हज़ार नौकरियां

August 6, 2026
hospital

22 बच्चे, और वायरस का वाहक अब भी तय नहीं

August 6, 2026
farmer

किसान के हर ₹1 पर ₹2.30

August 6, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

अब सिर्फ़ 460 गांव बाकी हैं

August 6, 2026
solar

19 लाख घरों का बिजली बिल अब ज़ीरो

August 6, 2026
airport

अब खाड़ी नहीं, अमेरिका से आता है ज़्यादा पैसा

August 5, 2026
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

यूपी में जीएसटी 15% बढ़ा

August 5, 2026
boxing

ग्लासगो में 39 पदक, सात गोल्ड सिर्फ़ बॉक्सिंग से

August 5, 2026
solar

बारह लाख घरों ने बिजली बेचकर कमाए

August 5, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

पीएम-किसान अब 2031 तक

August 5, 2026
आरबीआई

कल सुबह 10 बजे आरबीआई का फ़ैसला आएगा। आपकी होम लोन ईएमआई पर इसका क्या असर होगा — और असली बात रेट में नहीं, भाषा में है

August 4, 2026
election center

तीन राज्य, तीन सीटें, तीन अलग नतीजे: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर ने एक ही दिन तीन अलग कहानियां सुनाईं

August 4, 2026
Saturday, August 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आयकर की 76 प्रतिशत राशि 5 प्रतिशत लोग ही भर रहे

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 3, 2023
in the blitz, बिज़नेस और ट्रेड
0
Only 5 percent people are paying 76 percent of the income tax.
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत भले ही सबसे अधिक आबादी वाला देश हो, लेकिन यहां टैक्स चुकाने वाले लोगों की संख्या बहुत कम है। डेटा बताता है कि 140 करोड़ आबादी वाले देश में सिर्फ 6.65 करोड़ लोग व्यक्तिगत आयकर भरते हैं। यह संख्या कुल आबादी की 4.8 प्रतिशत और वयस्क आबादी का 6.3 फीसदी है। यह तथ्य भी चौंकाने वाला है कि सरकार को मिलने वाले कुल आयकर की 76 प्रतिशत राशि 32 लाख (5 प्रतिशत) लोग भरते हैं। आश्चर्य यह है कि आयकर दाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए डिमोनेटाइनेशन, जीएसटी और बड़े ट्रांजेक्शन में पैन अनिवार्य करने जैसे कदम उठाए, लेकिन ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। वैश्विक निवेश बैंक जेफरीज ने देश के 10 साल के व्यक्तिगत आयकर ट्रेंड का विश्लेषण किया है। आयकर रिटर्न भरने वालों की संख्या सालाना 8 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। 2012 में इनकी संख्या 3.1 करोड़ थी, जो 2023 में 7.1 करोड़ हो गई।

करदाताओं की आय 4.5 से बढ़कर 7 लाख हुई
सीबीडीटी के मुताबिक व्यक्तिगत आयकर चुकाने वाले शीर्ष 1 प्रतिशत लोगों की कुल आय अन्य व्यक्तिगत आयकरदाताओं के मुकाबले घटी है। 2013-14 में यह 15.9 प्रतिशत थी, जो 2021-22 में 14.6फीसदी रह गई। इसके उलट, अन्य करदाताओं की आय 56 फीसदी तक बढ़ी है। 2013- 14 में इनकी आय 4.5 लाख रुपए थी जो 2021-22 में बढ़कर 7 लाख हो गई है।

YOU MAY ALSO LIKE

ग्वालियर में ₹5,500 करोड़, 18 हज़ार नौकरियां

22 बच्चे, और वायरस का वाहक अब भी तय नहीं

नौकरी वालों की आय, बिजनेस वालों से ज्यादा
विश्लेषण से आय स्रोतों की भी दिलचस्प जानकारी मिली है। इसके मुताबिक कुल आय में सैलरी से होने वाली आय की हिस्सेदारी 47 फीसदी, जबकि बिजनेस से होने वाली आय की हिस्सेदारी 45 फीसदी है। सैलरी से होने वाली आय 2012 से 2021 के बीच 16 फीसदी की दर से बढ़कर 25 लाख करोड़ रुपए हो गई है। दूसरी तरफ, बिजनेस से होने वाली आय महज 13 फीसदी बढ़कर 15 लाख करोड़ रुपए हुई है। बिजनेस आय घोषित करने वाले लोगों की औसत आय 5 लाख रुपए है, जो कर योग्य आय सीमा से कम है। इसके विपरीत नौकरीपेशा लोगों की औसत आय 7.9 लाख रुपए है। इसका कारण टीडीएस प्रणाली है, जिसके चलते नौकरीपेशा की आय छिप नहीं पाती।

दोनों गेन्स पाने वालों की संख्या 3 साल में दोगुनी
कुल व्यक्तिगत आय में शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स का योगदान दोगुना बढ़कर 7.6 फीसदी हो गया है। यही नहीं, आय में कैपिटल गेन्स बताने लोगों की संख्या भी पिछले 3 साल में बढ़कर दोगुनी हो गई है। ऐसा डिस्क्लोजर बढ़ने और डेटा ट्रैकिंग के चलते हुआ है। अब रिटर्न फॉर्म में पहले से यह जानकारी भरी होती है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation