• Latest
  • Trending
gadakri

अब शहरी कचरे से बनेंगी सड़कें : नितिन गडकरी

October 6, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अब शहरी कचरे से बनेंगी सड़कें : नितिन गडकरी

कचरा बड़ा संकट जरूर लेकिन इससे आय भी संभव

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 6, 2023
in राष्ट्रीय
0
gadakri
डॉ. सीमा द्विवेदी

नई दिल्ली । सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नगरों और महानगरों के कूड़े-कचरे को सड़क निर्माण में इस्तेमाल करने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि देश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है और इसमें शहरी कचरे का इस्तेमाल किया जाएगा।
गडकरी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्ष 2070 तक देश को कार्बन तटस्थ बनाने का सपना है और उनके इस दृष्टिकोण को हासिल करने के लिए सड़क निर्माण क्षेत्र में हरित गतिविधियों की पहल की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इस क्रम में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा मनाने के लिए 13000 स्थानों पर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों, सड़क के किनारे सुविधाओं वाली जगह, ढाबों तथा टोल प्लाजा पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

YOU MAY ALSO LIKE

एसआईआर में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर

12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, 11 अक्टूबर को प्रक्षेपण

श्री गडकरी ने कहा कि दैनिक आधार पर उत्पन्न होने वाले ठोस कचरे का निपटान देशभर के शहरी क्षेत्रों की प्रमुख पर्यावरणीय चुनौती है। इसमें लगभग 10000 हेक्टेयर भूमि डंप साइट के लिए इस्तेमाल की जा रही है। उनका मंत्रालय राजमार्ग निर्माण में शहरी ठोस कचरे का उपयोग करने की दिशा में इस समस्या का समाधान निकालने की दिशा में काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि कचरा शहरी क्षेत्रों की बड़ी समस्या है और इसका प्रौद्योगिकी और दूरदर्शी तरीके से समाधान खोजने की ज़रूरत है। उनका कहना था कि यह कचरा बड़ा संकट ज़रूर है लेकिन इसी कचरे से आय अर्जित करना भी संभव है।

गडकरी ने कहा कि हम देश में वैकल्पिक जैव ईंन्धन के रूप में एथनाल को महत्वपूर्ण भूमिका में लाने के लिए काम कर रहे हैं और देश में एथनॉल अर्थव्यवस्था को संचालित करना चाहते हैं। उनका कहना है कि एथनॉल के इस्तेमाल से कृषि कार्यक्रम को बढ़ावा मिलेगा और एथनॉल की अर्थव्यवस्था से कृषि विकास को 6 प्रतिशत तक बढ़ावा मिलेगा। इसलिए वह बड़े पैमाने पर एथनॉल के इस्तेमाल पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य एथनॉल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है। इस क्रम में दिल्ली में दुनिया के पहले बीएस-6 अनुरूप फ्लेक्स फ्यूल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वाहन को लांच किया गया। पानीपत में आईओसीएल संयंत्र चावल के भूसे जैसे कृषि अपशिष्ट को एथनॉल और बायोबिटुमेन में परिवर्तित कर रहा है। इस क्रम में 2025 तक भारत में एक प्रतिशत सतत विमानन ईंन्धन का उपयोग करने और फिर 5 प्रतिशत तक एथनॉल मिश्रण की योजना है। इंडियन ऑयल पानीपत में 87,000 टन सतत विमानन ईंन्धन उत्पादन की क्षमता वाला एक संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। भारत में दूरसंचार क्षेत्र लगभग 6 लाख मोबाइल टावरों का संचालन होता है और एक टावर सालाना लगभग 8,000 लीटर डीजल की खपत करता है। इस तरह से इन टावरों पर 250 करोड़ लीटर डीजल की खपत होती है जिस पर करीब 25,000 करोड़ रुपए हर साल खर्च होते हैं।

health
10 अक्टूबर विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस
दुनिया भर में आत्महत्या के पैमाने और इसे रोकने में हममें से प्रत्येक की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इसका आयोजन वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ द्वारा किया जाता है। इसे डब्ल्यूएचओ, इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन और यूनाइटेड फॉर ग्लोबल मेंटल हेल्थ द्वारा भी समर्थन प्राप्त है।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation