• Latest
  • Trending

पर्यटन व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नई प्लानिंग पर्यटकों को खेती-गांव का कराएं फील गुड अनुभव

September 20, 2025
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पर्यटन व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नई प्लानिंग पर्यटकों को खेती-गांव का कराएं फील गुड अनुभव

- 40 करोड़ तक सब्सिडी देगी योगी सरकार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 20, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

संजय द्विवेदी

लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है। इसी दिशा में उसने एक अहम कदम और उठाया है। शहर का नागरिक आज जीवन की भाग-दौड़ के बीच हमेशा से ही गांव का सुकून तलाशने की कोशिश में लगा रहता है। प्रदेश की सरकार आम आदमी की इस चाहत को पर्यटन विकास की नई संभावनाओं के रूप में देख रही है। इसलिए पर्यटन विभाग ने पहली बार फार्म स्टे होम विकसित करने के लिए प्रस्ताव मांगे हैं।
फार्म स्टे होम एक ऐसा पर्यटक आवास होगा जो खेत या उसके पास बनाया जाएगा। यह मालिक के घर से अलग होगा। इसमें कम से कम किराए पर देने योग्य दो कमरे और एक रिसेप्शन क्षेत्र अनिवार्य रूप से होगा। सरकार ने फार्म स्टे पर 10 से 25 प्रतिशत तक निवेश सब्सिडी देने का भी फैसला किया है।
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि हर फार्म स्टे में पर्यटकों को ग्रामीण जीवन का प्रत्यक्ष अनुभव देने के लिए कृषि कार्य, बागवानी, मत्स्य पालन, डेयरी फार्मिंग, पशुपालन, फार्म टूर या अन्य स्वीकृत ग्रामीण गतिविधियां उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। इससे पर्यटकों को खेती-बाड़ी, ग्रामीण संस्कृति और गांवों में अतिथि सत्कार का विशेष अनुभव मिलेगा। फार्म-स्टे से न केवल पर्यटन को नई पहचान मिलेगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी सशक्त होगी। योजना के तहत 10 लाख से लेकर 500 करोड़ से अधिक के निवेश पर अलग-अलग सब्सिडी भी सरकार देगी।
एससी-एसटी, महिला उद्यमियों को विशेष रियायतें
फार्म स्टे होम बनाने के लिए महिला उद्यमियों, अनुसूचित जाति/जनजाति और पिछड़ा वर्ग के निवेशकों को विशेष रियायतें मिलेंगी। इसी तरह फोकस टूरिजम डेस्टिनेशन के तहत स्थापित किए जाने वाले प्रोजेक्ट्स को भी 5 प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी प्रदान की जाएगी। हालांकि, सभी सब्सिडी मिलाकर अधिकतम सीमा 30 प्रतिशत तक ही सीमित रहेगी। इसके अलावा सरकार ब्याज पर भी सब्सिडी देगी। 5 करोड़ तक के बैंक लोन पर 5 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी मिलेगी।
एक निवेशक को हर साल अधिकतम 25 लाख सालाना तक की सब्सिडी मिल सकेगी जो 5 साल तक लागू रहेगी। वहीं स्टांप ड्यूटी, डेवेलपमेंट चार्ज, लैंड यूज चेंज चार्ज पर 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। ऐसी इकाइयां जो 50 या उससे अधिक स्थानीय कर्मचारियों की नियुक्ति करेंगी; उन्हें नियोक्ता की ओर से जमा किए जाने वाले ईपीएफ योगदान की प्रतिपूर्ति 5 साल तक सरकार करेगी। यदि कोई इकाई दिव्यांग कर्मचारियों को रोजगार देती है, तो उसे प्रति कर्मचारी 1,500 प्रति माह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह सुविधा अधिकतम 5 कर्मचारियों तक मान्य होगी।
कितनी मिलेगी सब्सिडी
10 करोड़ तक के निवेश पर 25 प्रतिशत (अधिकतम 2 करोड़)
50 करोड़ तक के निवेश पर 20 प्रतिशत (अधिकतम 7.50 करोड़)
200 करोड़ तक के निवेश पर 15 प्रतिशत (अधिकतम 20 करोड़ )
500 करोड़ से अधिक के निवेश पर 10 प्रतिशत (अधिकतम 40 करोड़)

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation