• Latest
  • Trending
Kohli symbol of excellence, determination: Modi

उत्कृष्टता, दृढ़ता के प्रतीक कोहली : मोदी

November 17, 2023
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
Tuesday, November 3, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

उत्कृष्टता, दृढ़ता के प्रतीक कोहली : मोदी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 17, 2023
in महिला-खेल
0
Kohli symbol of excellence, determination: Modi
गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का सेमीफाइनल यादगार रहा। विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में इतिहास रच दिया। वानखेड़े स्टेडियम में कोहली ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का 50वां शतक ठोंका। विराट वनडे इंटरनेशनल में शतकों का अर्धशतक जड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विराट कोहली की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा, विराट कोहली की खेल भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

एक ओवर में 39 रन बने, टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

तीनों खान अभिनीत फिल्म का निर्देशन व निर्माण करना चाहूंगी : कंगना रनौत

उधर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने कहा, यह युवा अब ‘विराट’ बन गया है। मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि मेरा रिकॉर्ड एक भारतीय ने ही तोड़ा। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने वनडे में 49 शतक लगाए थे। विराट अब सचिन से आगे निकल गए हैं। सचिन को जहां 48 से 49 वनडे शतक पर पहुंचने में एक साल का लंबा वक्त लग गया था, वहीं विराट कोहली को 49 से 50 शतक पर पहुंचने में महज 10 दिन लगे। विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 113 गेंदों पर 9 चौकों और 2 छक्क ों की मदद से 117 रन की पारी खेली। विराट ने 5 नवंबर 2023 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 101 रन बनाते हुए 49वां शतक बनाया था।

सचिन ने 2012 में जड़ा था 49वां शतक : इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने वनडे में अपना 48वां शतक 2011 के विश्व कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 12 मार्च को लगाया था। सचिन ने अपना 49वां वनडे शतक बांग्लादेश के खिलाफ साल 2012 में 16 मार्च को जड़ा था। इस तरह सचिन को 48 से 49 शतक पर पहुंचने में 365 से ज्यादा दिन लग गए थे।

विराट कोहली 700 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज
विराट कोहली किसी एक वर्ल्ड कप में 700 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बैटर बन गए हैं। उन्होंने विश्व कप 2023 की 10 पारियों में 711 रन बना लिए हैं। उन्होंने इस दौरान 3 शतक जड़े जबकि 5 फिफ्टी भी उनके नाम हैं। इससे पहले सचिन ने 673 रन 2003 के विश्व कप में बनाए थे।

आज, विराट कोहली ने न केवल अपना 50वां वनडे शतक बनाया है, बल्कि उत्कृष्टता और दृढ़ता की भावना का भी उदाहरण दिया है जो सर्वोत्तम खेल कौशल को परिभाषित करता है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि उनके स्थायी समर्पण और असाधारण प्रतिभा का प्रमाण है। – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation