• Latest
  • Trending

मुंबई को झोपड़पट्टी-मुक्त बनाने का महाप्लान

December 27, 2025
dal

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

October 12, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
Monday, October 12, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मुंबई को झोपड़पट्टी-मुक्त बनाने का महाप्लान

50 एकड़ से बड़े भूखंडों पर क्लस्टर रिडेवलपमेंट योजना लागू करेगी सरकार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 27, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

ब्लिट्ज ब्यूरो

नागपुर। महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में मुंबईकरों को घर मुहैया कराने, स्लम का विकास करने जैसे कई सारे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधान परिषद में मुंबई को झोपड़पट्टी-मुक्त बनाने के उद्देश्य से 17 स्थानों पर एसआरए (स्लम पुनर्वास प्राधिकरण) क्लस्टर पुनर्विकास परियोजना लागू करने का एलान किया है।
एसआरए की अभय योजना को दिसंबर 2026 तक विस्तार देने तथा एसआरए डेवलपमेंट से संबंधित शिकायतों का निपटारा करने के लिए ‘एपेक्स ग्रीवेंस रिड्रेसल कमिटी’ (एजीआरसी) की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। इसके अलावा म्हाडा की ओसी अभय योजना को एक वर्ष का विस्तार तथा बीएमसी की लीज प्लॉट पर बने बीएमसी कर्मचारियों के घर देने के लिए नई योजना लाने की घोषणा की है।
कौन से 17 क्षेत्र में क्लस्टर लागू करेंगे
उपमुख्यमंत्री शिंदे ने बताया कि अब 50 एकड़ या उससे अधिक क्षेत्रफल वाले निजी, शासकीय और अर्ध-शासकीय भूखंडों पर एकीकृत रूप से झोपड़पट्टी पुनर्विकास किया जाएगा। योजना के पहले चरण में मुंबई के अंटापहिल, बोरीवली के कृष्णा नगर और केतकीपाडा, दहिसर के गोपीकृष्ण नगर, ओशिवरा, गोवंडी, ट्रॉम्बे के चिट्टा कैंप, चेंबूर, विक्रोली के टैगोर नगर और पार्कसाइट और भांडुप सहित कुल 17 प्रमुख स्थानों का चयन किया गया है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे-छोटे एसआरए प्रकल्पों की बजाय अब पूरे क्षेत्र का कायाकल्प करने के लिए क्लस्टर रिडेवलपमेंट योजना लागू की जाएगी। इस महत्वाकांक्षी नीति को राज्य मंत्रिमंडल ने 7 अक्टूबर 2025 को मंजूरी दी थी और इससे संबंधित शासन निर्णय 13 नवंबर 2025 को जारी किया गया। परियोजनाओं में देरी न हो और वे तेजी से पूरी हों, इसके लिए राज्य सरकार पहल कर रही है। एमएमआरडीए, सिडको, एमआईडीसी, एमएसआरडीसी, म्हाडा और बीएमसी जैसी सरकारी संस्थाओं के सहयोग से ‘जॉइंट वेंचर’ मॉडल के तहत ये परियोजनाएं लागू की जाएंगी।
एसआरए अभय योजना को
31 दिसंबर 2026 तक विस्तार
एसआरए अभयान योजना को 31 दिसंबर 2026 तक विस्तार देने के बारे में उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि झोपड़ियों की खरीद-फरोख्त अथवा हस्तांतरण से जुड़ी तकनीकी अड़चनों में फंसे नागरिकों के लिए इसके 2026 तक बढ़ाया गया है। सदन को उन्होंने बताया कि कई झोपड़ीधारकों ने अपनी झोपड़ियों की खरीद-बिक्री या हस्तांतरण किया था, लेकिन मौजूदा नियमों के तहत नए झोपड़ीधारकों के नाम ‘अंतिम परिशिष्ट-2’ (पात्र झोपड़ीधारकों की सूची) में शामिल करने का कोई प्रावधान नहीं था। इससे हजारों गरीब परिवारों के अपने अधिकार के घर से वंचित रहने का खतरा उत्पन्न हो गया था। इस समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार ने 1 अक्टूबर 2024 को ‘अभय योजना’ लागू की थी। प्रारंभ में यह योजना तीन महीनों के लिए थी, जिसे बाद में मार्च 2025 तक बढ़ाया गया और अब इसे दिसंबर 2026 तक विस्तार दिया गया है। उपमुख्यमंत्री शिंदे ने म्हाडा की ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट (ओसी) से संबंधित अभय योजना को भी एक वर्ष का विस्तार देने की घोषणा की।
एजीआरसी की संख्या बढ़ेगी
उपमुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि झोपड़पट्टी पुनर्विकास से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए गठित ‘एपेक्स ग्रीवेंस रिड्रेसल कमिटी’ (एजीआरसी) की संख्या बढ़ाने का महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया है। वर्तमान में 2,103 मामले लंबित हैं और उनके शीघ्र निपटारे के लिए एजीआरसी की संख्या बढ़ाने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है।
इसके अलावा उपमुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि बीएमसी लीज प्लॉट पर महापालिका कर्मचारियों द्वारा बनाए गए आवासों के लिए नई योजना लाने के निर्देश महानगरपालिका को दिए गए हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation