• Latest
  • Trending
नेपाली बल्लेबाजों की आतिशबाजी, टी20 में ठोंक डाले 314 रन

नेपाली बल्लेबाजों की आतिशबाजी, टी20 में ठोंक डाले 314 रन

October 1, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नेपाली बल्लेबाजों की आतिशबाजी, टी20 में ठोंक डाले 314 रन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 1, 2023
in महिला-खेल
0
नेपाली बल्लेबाजों की आतिशबाजी, टी20 में ठोंक डाले 314 रन
ब्लिट्ज ब्यूरो

होंगझोऊ। नेपाल की पुरुष टीम ने मंगोलिया के खिलाफ एशियाई खेलों के ग्रुप मैच के दौरान इतिहास रच दिया। हांगझोऊ में पुरुष क्रिकेट के शुरुआती मैच में ही नेपाल ने टी20 क्रिकेट के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। पुरुषों की स्पर्धा के पहले ही मैच में विश्व रिकॉर्ड बन गया। नेपाल ने 20 ओवरों में 314/3 का अविश्वसनीय स्कोर बनाया और टी20 क्रिकेट में 300 का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बन गई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि एशियाई खेलों के मैचों को अंतरराष्ट्रीय टी20 का दर्जा दिया जाएगा।

इसके अलावा दीपेंद्र सिंह ऐरी ने युवराज सिंह के सबसे तेज टी20 अर्धशतक के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़ दिया। युवराज ने 2007 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंद में अर्धशतक लगाया था। इसी पारी में उन्होंने एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। वहीं, दीपेंद्र सिंह ऐरी ने सिर्फ नौ गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 10 गेंदों में 52 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें से 48 रन छक्क ों से आए। कुशाल मल्ला ने भारत के कप्तान रोहित शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर को पीछे छोड़ते हुए सबसे तेज टी20 शतक बनाया। उन्होंने केवल 34 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। जबकि रोहित और मिलर ने 35 गेंद में शतक लगाया था। मल्ला ने आठ चौके और 12 छक्के लगाए और सिर्फ 50 गेंदों पर 137 रन बनाकर नाबाद रहे।

YOU MAY ALSO LIKE

एक ओवर में 39 रन बने, टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

तीनों खान अभिनीत फिल्म का निर्देशन व निर्माण करना चाहूंगी : कंगना रनौत

– एशियाड में नौ गेंदों में अर्धशतक, 34 बाल में शतक
– युवराज-रोहित के रिकॉर्ड भी टूटे

नेपाल ने अपनी पारी की धीमी शुरुआत की थी, जिसमें दोनों सलामी बल्लेबाज 100 से कम स्ट्राइक रेट से खेल रहे थे। इसके बाद मल्ला ने कप्तान रोहित पौडेल (27 गेंदों में 61 रन) के साथ 193 रन की साझेदारी करके पारी को आगे बढ़ाया। इसके बाद दीपेंद्र ने अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।

एशियाई खेलों में पुरुषों की प्रतियोगिता के पहले दौर में तीन टीमों के तीन समूह हैं। प्रत्येक समूह से शीर्ष स्थान पर रहने वाली टीम क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी, जहां भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसी टीमें टूर्नामेंट में शामिल होंगी। भारत का नेतृत्व ऋतुराज गायकवाड़ के कंधों पर है।

record

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation