• Latest
  • Trending

क्या आप से पहले बूढ़े हो रहे आपके फेफड़े?

November 15, 2025
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Monday, October 12, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

क्या आप से पहले बूढ़े हो रहे आपके फेफड़े?

पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट खोलेगा राज

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 15, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। बैंक में काम करने वाली और दो बच्चों की मां स्नेहा, हमेशा से एक्टिव और हेल्दी रही थीं लेकिन कुछ महीनों से वो अजीब थकान महसूस करने लगी। सोचा शायद काम का स्ट्रेस और घर की जिम्मेदारियां वजह होंगी लेकिन आराम करने पर भी फर्क नहीं पड़ा। स्नेहा की ब्लड टेस्ट, हार्ट चेकअप, थायरॉइड और विटामिन्स की रिपोर्ट सब नॉर्मल आईं लेकिन थकान फिर भी कम नहीं हुई। धीरे-धीरे उसे सीढ़ियां चढ़ते या तेज चलने पर हल्की सांस फूलने लगी जिसके बाद स्नेहा ने डॉक्टर की सलाह पर अपना पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (पीएफटी) करवाया।
स्नेहा को हैरानी इस बात की हो रही थी कि उसे कभी अस्थमा या न्यूमोनिया जैसे फेफड़ों की बीमारियां नहीं हुई थीं लेकिन सेहत ज्यादा बिगड़ने पर उसे टेस्ट करवाना पड़ा। स्नेहा की रिपोर्ट ने उसे हैरान कर दिया, उसके फेफड़ों की क्षमता उसकी उम्र से कम निकली। यानी उसके फेफड़े उससे पहले बूढ़े हो रहे थे। क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर लिमिटेड की हेड ऑफ लैब ऑपरेशन्स (मुंबई) डॉ. मौमिता मिश्रा से जानते हैं आखिर क्यों शरीर से पहले बूढ़े होने लगते हैं फेफड़े। उम्र बढ़ने के साथ फेफड़े धीरे-धीरे कमजोर होते ही हैं लेकिन कई बार ये प्रक्रिया लाइफस्टाइल और माहौल की वजह से तेज हो जाती है। यूरोपियन रेस्पिरेटरी जर्नल की एक स्टडी में पाया गया कि समय से पहले बूढ़े होते फेफड़े, सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज), पल्मोनरी फाइब्रोसिस और कुछ तरह के फेफड़ों के कैंसर का बड़ा कारण बन सकते हैं।
फेफड़े शरीर के उन अंगों में से हैं जो लगातार बाहरी हवा के संपर्क में रहते हैं। हर सांस के साथ धूल, धुआं, एलर्जी पैदा करने वाले कण और टॉक्सिन्स अंदर जाते हैं। थोड़ी बहुत परेशानी से स्वस्थ फेफड़े निपट लेते हैं, लेकिन लगातार प्रदूषण, सिगरेट (या सेकेंड हैंड स्मोक), किचन का धुआं या फैक्ट्री के केमिकल्स का असर उन्हें तेजी से खराब करता है।
खराब एयर क्वालिटी इंडेक्स बड़ा कारण
शहरों में खराब एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) इसका बड़ा कारण है। हवा में मौजूद छोटे-छोटे कण फेफड़ों में सूजन और नुकसान करते हैं, जिससे उनका लचीलापन और क्षमता कम हो जाती है।
फेफड़ों की सेहत कैसे जांची जाती है?
पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट्स कुछ आसान और नॉन-इनवेसिव टेस्ट्स हैं जो बताते हैं कि आपके फेफड़े कितने अच्छे से काम कर रहे हैं।
स्पाइरोमेट्री- यह फेफड़ों का सबसे आसान और आम टेस्ट है। इसमें एक ट्यूब में सांस भरकर छोड़ते हैं। इससे पता चलता है कि आपके फेफड़े कितनी हवा कितनी तेजी से खींच और निकाल पा रहे हैं। ये सस्ता और जल्दी होने वाला टेस्ट है।
लंग प्लेथिस्मोग्राफी- इसमें आपको एक ग्लास केबिन जैसे चैम्बर में बैठाया जाता है और माउथपीस से सांस लेने को कहा जाता है। इससे फेफड़ों का वॉल्यूम और एयरवेज की रेजिस्टेंस मापी जाती है।
गैस डिफ्यूजन स्टडी- ये टेस्ट चेक करता है कि फेफड़े से ऑक्सीजन कितनी असरदार तरीके से खून में जा रही है।
कार्डियोपल्मोनरी एक्सरसाइज टेस्ट (सीपीईटी)- इसमें एक्सरसाइज के दौरान दिल, फेफड़े और मसल्स का रिस्पॉन्स मापा जाता है। ये आमतौर पर तब किया जाता है जब बिना वजह थकान या सांस फूलने की शिकायत हो।
जल्दी पहचान क्यों जरूरी है?
फेफड़ों की बीमारियां अक्सर चुपचाप बढ़ती हैं। जब तक लक्षण साफ नजर आते हैं, तब तक नुकसान काफी हो चुका होता है। इसलिए जैसे हम ब्लड प्रेशर या कोलेस्ट्रॉल चेक करवाते हैं, वैसे ही फेफड़ों की हेल्थ की भी रेगुलर जांच जरूरी है। समय से पहले बूढ़े हो रहे फेफड़े सिर्फ सांस लेने की क्षमता ही नहीं घटाते, बल्कि स्टैमिना भी कम कर देते हैं, इंफेक्शन का खतरा बढ़ा देते हैं और क्वालिटी ऑफ लाइफ को भी बिगाड़ते हैं। यहां तक कि हड्डियों की कमजोरी और रिबकेज के बदलते शेप से भी फेफड़ों की क्षमता घट सकती है।
क्या कर सकते हैं आप?
टेस्ट करवाएं- अगर बिना वजह थकान या सांस फूलने लगे तो डॉक्टर से स्पाइरोमेट्री की सलाह जरूर लें।
प्रदूषण से बचें- धूम्रपान से दूर रहें, एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें और धुएं या केमिकल्स के संपर्क में कम से कम रहें।
एक्टिव रहें- रेगुलर एक्सरसाइज और खासकर प्राणायाम या ब्रीदिंग एक्सरसाइज फेफड़ों की मजबूती बनाए रखते हैं।
सही खानपान करें- एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाना फेफड़ों की मरम्मत में मदद करता है।
सही खानपान करें- एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाना फेफड़ों की मरम्मत में मदद करता है।
आजकल लोग समझने लगे हैं कि फेफड़ों की हेल्थ सिर्फ बीमारी से बचने का मामला नहीं है, बल्कि एनर्जी और लाइफ क्वालिटी बनाए रखने का भी है। स्नेहा की कहानी हमें यही याद दिलाती है कि कभी-कभी समस्या वहीं होती है जहां हम सोचते भी नहीं और सही टेस्ट करवा लेने से हम सचमुच चैन की सांस ले सकते हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation