• Latest
  • Trending
समुद्र में मिली 9000 साल पहले डूबी आदिवासियों की बस्ती

समुद्र में मिली 9000 साल पहले डूबी आदिवासियों की बस्ती

October 31, 2026
धूम्रपान नुकसान

हर कश के साथ घटती जिंदगी

October 31, 2026
सेना को एक ही खेप में मिले 450 'नागास्त्र-1आर' ड्रोन

सेना को एक ही खेप में मिले 450 ‘नागास्त्र-1आर’ ड्रोन

October 31, 2026
₹52,000 करोड़ की रक्षा खरीद को DAC की मंज़ूरी

रक्षा मंत्रालय ने की 4,106 करोड़ की डिफेंस डील

October 31, 2026
एचएएल ने की 2,000वें एयरो-इंजन की डिलीवरी : राजनाथ

एचएएल ने की 2,000वें एयरो-इंजन की डिलीवरी : राजनाथ

October 31, 2026
2047 तक 100 गीगावाट परमाणु बिजली का लक्ष्य

2047 तक 100 गीगावाट परमाणु बिजली का लक्ष्य

October 31, 2026
2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा लक्ष्य में झारखंड की अहम भूमिका

यूरेनियम उत्पादन में झारखंड की 24 फीसदी हिस्सेदारी

October 31, 2026
सुप्रीम कोर्ट

एसआईआर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अब दिवाली के बाद

October 31, 2026
सुप्रीम कोर्ट

ठगी होने पर बैंक को लौटाना पड़ेगा पैसा!

October 31, 2026
cybersecurity

इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

October 31, 2026
राफेल, सुखोई के साथ काशी में दिखा वायुसेना का दम

राफेल, सुखोई के साथ काशी में दिखा वायुसेना का दम

October 31, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

मन की बात मेरे लिए तीर्थ यात्रा से कम नहीं: पीएम मोदी

October 31, 2026
माता-पिता को खोया बहन ने दिया साथ

माता-पिता को खोया बहन ने दिया साथ

October 31, 2026
Saturday, October 31, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

समुद्र में मिली 9000 साल पहले डूबी आदिवासियों की बस्ती

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 31, 2026
in the blitz
0
समुद्र में मिली 9000 साल पहले डूबी आदिवासियों की बस्ती

कैनबरा। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के तट पर पानी के नीचे मिले पत्थर के औजारों से एक्सपर्ट को अहम जानकारी मिली है। रिसर्च से पता चलता है कि यहां कभी मीठे पानी का झरना था और यह जगह शायद आदिवासी समुदायों के इकट्ठा होने के लिए थी। यह जगह 9,000 साल पहले समुद्र में डूब गई थी। कई एक्सपर्ट का मानना है कि यहां मिली वस्तुएं उससे भी ज्यादा पुरानी हो सकती हैं। ये खोज उत्तर-पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के मुरुजुगा में हुई हैं। शोधकर्ताओं को पानी के नीचे दो जगहों पर पत्थर की 21 चीजें मिली हैं।

‘क्वाटरनरी साइंस रिव्यूज’ में छपी रिपोर्ट के अनुसार, जो जगहें आज समुद्र की सतह से 11 से 15 मीटर नीचे हैं, वे कभी मीठे पानी के झरनों, नदियों और पथरीली पहाड़ियों वाले इलाके का हिस्सा हुआ करती थीं। इस शोध से पता चलता है कि ऑस्ट्रेलिया की प्राचीन आदिवासी विरासत आज के समुद्र तट से कहीं आगे तक फैली हुई है। समुद्र में दूर जाने पर शायद और भी पुराने पुरातात्विक साक्ष्य मिल सकते हैं, जिनकी अभी खोज होनी बाकी है।

YOU MAY ALSO LIKE

हर कश के साथ घटती जिंदगी

माता-पिता को खोया बहन ने दिया साथ

समुद्र में समाए पत्थर के औजार
पिछले हिम युग के दौरान समुद्र का जलस्तर आज की तुलना में काफी नीचे था, जिससे ऑस्ट्रेलिया के तट पर जमीन का बड़ा हिस्सा बाहर था। आदिवासी समुदाय इन इलाकों में आते-जाते थे, मीठे पानी के स्रोतों का इस्तेमाल करते थे और अपने औजार बनाने के लिए पत्थर इकट्ठा करते थे। हिम युग खत्म हुआ और समुद्र का जलस्तर बढ़ा तो जमीन समुद्र में डूब गई और पुरानी नदियां और झरने लहरों के नीचे दब गए।

मुरुजुगा में शोधकर्ताओं ने दो ऐसी जगहों की जांच की, जहां उस पुराने पर्यावरण के निशान मौजूद हैं। पहली जगह डब्ल्यूएच 2 फ्लाइंग फोम पैसेज में पानी के नीचे डूबे एक मीठे पानी के झरने के पास है। गोताखोरों को वहां पत्थर की नौ वस्तु मिलीं। इनमें कुछ ऐसे पत्थरों से बनी चीजें हैं, जो उस इलाके में नहीं पाए जाते।

दूसरी जगह मैटलैंड रिवर हमॉक मैटलैंड नदी के पुराने रास्ते के पास पथरीले टीले पर स्थित है। यहां 12 वस्तु मिलीं, जिनमें पत्थर के टुकड़े हैं, जो औजार बनाने की प्रक्रिया में निकलते हैं। यह दिखाता है कि लोग यहां कच्चा माल लेने और औजार बनाने के लिए आते होंगे। हजारों सालों तक पानी के नीचे रहने के बावजूद पत्थर के इन औजारों पर ऐसे कोई खास निशान नहीं हैं, जिनसे पता चले कि समुद्र की लहरों ने इन्हें बहुत दूर तक बहाया हो।

औजार बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए पत्थर कहां से आए थे। उनके नतीजों से पानी के नीचे मौजूद दो जगहों के बीच अंतर सामने आया। पहली जगह मीठे पानी का झरना है, वहां मिली नौ नई वस्तुओं में से चार ऐसी सामग्री से बनी थीं जो आज के रोजमेरी द्वीप के पास के भूवैज्ञानिक स्रोतों से जुड़ी हैं। इसके उलट मैटलैंड रिवर हमॉक में मिली 12 वस्तु ऐसे पत्थरों से बनी थीं, जो उस जगह के काफी करीब मिल जाते हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation