• Latest
  • Trending
समुद्र में मिली 9000 साल पहले डूबी आदिवासियों की बस्ती

समुद्र में मिली 9000 साल पहले डूबी आदिवासियों की बस्ती

October 31, 2026
लोग साथ आते गए और संघ बढ़ता गया

लोग साथ आते गए और संघ बढ़ता गया

October 31, 2026
केंद्रीय भंडारण निगम में 327 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

केंद्रीय भंडारण निगम में 327 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

October 31, 2026
कनिष्ठ विश्लेषक के 417 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

कनिष्ठ विश्लेषक के 417 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

October 31, 2026
आईआईआई के छात्रों को मिलेगी एक लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा

आईआईआई के छात्रों को मिलेगी एक लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा

October 31, 2026
सुप्रीम कोर्ट

10वीं पास के लिए सुप्रीम कोर्ट में निकली भर्ती

October 31, 2026
डीयू के खाली स्टाफ क्वार्टर में रह सकेंगे छात्र

डीयू के खाली स्टाफ क्वार्टर में रह सकेंगे छात्र

October 31, 2026
एआई के जरिए पढ़ाई करने के तरीके बदल देंगे आपके मार्क्स

एआई के जरिए पढ़ाई करने के तरीके बदल देंगे आपके मार्क्स

October 31, 2026
इनकम टैक्स विभाग में 119 पदों पर भर्ती, 10 नवंबर तक करें आवेदन

एमटीएस, स्टेनो और टैक्स असिस्टेंट पदों पर निकली नौकरी

October 31, 2026
निफ्ट 2027 एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन शुरू

निफ्ट 2027 एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन शुरू

October 31, 2026
12वीं के बाद नर्सिंग में बनाएं करियर

12वीं के बाद नर्सिंग में बनाएं करियर

October 31, 2026
यूपी के युवा कल्याण विभाग में 412 पदों पर सरकारी नौकरी

यूपी के युवा कल्याण विभाग में 412 पदों पर सरकारी नौकरी

October 31, 2026
metro

दिल्ली मेट्रो में बिना परीक्षा नौकरी पाने का सुनहरा मौका

October 31, 2026
Saturday, October 31, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

समुद्र में मिली 9000 साल पहले डूबी आदिवासियों की बस्ती

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 31, 2026
in the blitz
0
समुद्र में मिली 9000 साल पहले डूबी आदिवासियों की बस्ती

कैनबरा। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के तट पर पानी के नीचे मिले पत्थर के औजारों से एक्सपर्ट को अहम जानकारी मिली है। रिसर्च से पता चलता है कि यहां कभी मीठे पानी का झरना था और यह जगह शायद आदिवासी समुदायों के इकट्ठा होने के लिए थी। यह जगह 9,000 साल पहले समुद्र में डूब गई थी। कई एक्सपर्ट का मानना है कि यहां मिली वस्तुएं उससे भी ज्यादा पुरानी हो सकती हैं। ये खोज उत्तर-पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के मुरुजुगा में हुई हैं। शोधकर्ताओं को पानी के नीचे दो जगहों पर पत्थर की 21 चीजें मिली हैं।

‘क्वाटरनरी साइंस रिव्यूज’ में छपी रिपोर्ट के अनुसार, जो जगहें आज समुद्र की सतह से 11 से 15 मीटर नीचे हैं, वे कभी मीठे पानी के झरनों, नदियों और पथरीली पहाड़ियों वाले इलाके का हिस्सा हुआ करती थीं। इस शोध से पता चलता है कि ऑस्ट्रेलिया की प्राचीन आदिवासी विरासत आज के समुद्र तट से कहीं आगे तक फैली हुई है। समुद्र में दूर जाने पर शायद और भी पुराने पुरातात्विक साक्ष्य मिल सकते हैं, जिनकी अभी खोज होनी बाकी है।

YOU MAY ALSO LIKE

लोग साथ आते गए और संघ बढ़ता गया

साहित्यिक नक्षत्र-मंडल

समुद्र में समाए पत्थर के औजार
पिछले हिम युग के दौरान समुद्र का जलस्तर आज की तुलना में काफी नीचे था, जिससे ऑस्ट्रेलिया के तट पर जमीन का बड़ा हिस्सा बाहर था। आदिवासी समुदाय इन इलाकों में आते-जाते थे, मीठे पानी के स्रोतों का इस्तेमाल करते थे और अपने औजार बनाने के लिए पत्थर इकट्ठा करते थे। हिम युग खत्म हुआ और समुद्र का जलस्तर बढ़ा तो जमीन समुद्र में डूब गई और पुरानी नदियां और झरने लहरों के नीचे दब गए।

मुरुजुगा में शोधकर्ताओं ने दो ऐसी जगहों की जांच की, जहां उस पुराने पर्यावरण के निशान मौजूद हैं। पहली जगह डब्ल्यूएच 2 फ्लाइंग फोम पैसेज में पानी के नीचे डूबे एक मीठे पानी के झरने के पास है। गोताखोरों को वहां पत्थर की नौ वस्तु मिलीं। इनमें कुछ ऐसे पत्थरों से बनी चीजें हैं, जो उस इलाके में नहीं पाए जाते।

दूसरी जगह मैटलैंड रिवर हमॉक मैटलैंड नदी के पुराने रास्ते के पास पथरीले टीले पर स्थित है। यहां 12 वस्तु मिलीं, जिनमें पत्थर के टुकड़े हैं, जो औजार बनाने की प्रक्रिया में निकलते हैं। यह दिखाता है कि लोग यहां कच्चा माल लेने और औजार बनाने के लिए आते होंगे। हजारों सालों तक पानी के नीचे रहने के बावजूद पत्थर के इन औजारों पर ऐसे कोई खास निशान नहीं हैं, जिनसे पता चले कि समुद्र की लहरों ने इन्हें बहुत दूर तक बहाया हो।

औजार बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए पत्थर कहां से आए थे। उनके नतीजों से पानी के नीचे मौजूद दो जगहों के बीच अंतर सामने आया। पहली जगह मीठे पानी का झरना है, वहां मिली नौ नई वस्तुओं में से चार ऐसी सामग्री से बनी थीं जो आज के रोजमेरी द्वीप के पास के भूवैज्ञानिक स्रोतों से जुड़ी हैं। इसके उलट मैटलैंड रिवर हमॉक में मिली 12 वस्तु ऐसे पत्थरों से बनी थीं, जो उस जगह के काफी करीब मिल जाते हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation