• Latest
  • Trending
2047 तक 100 गीगावाट परमाणु बिजली का लक्ष्य

2047 तक 100 गीगावाट परमाणु बिजली का लक्ष्य

October 31, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
बंगाल में चुनाव से पहले हुआ खेला लाखों फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट हुए थे जारी

पश्चिम बंगाल के स्कूलों में मोबाइल पर लगेगा बैन

October 31, 2026
Saturday, October 31, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

2047 तक 100 गीगावाट परमाणु बिजली का लक्ष्य

यूसीआईएल सीएमडी बोले- राजस्थान और आंध्र प्रदेश में खुलेंगी नई खदानें

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 31, 2026
in ऊर्जा
0
2047 तक 100 गीगावाट परमाणु बिजली का लक्ष्य

जमशेदपुर। भारत में पिछले करीब 60 वर्षों से यूरेनियम का सुरक्षित तरीके से खनन किया जा रहा है। यूरेनियम और रेडिएशन को लेकर लोगों के बीच फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए कंपनी लगातार जनजागरूकता अभियान चला रही है।

देश में उत्पादित यूरेनियम स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख स्रोत और भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की आधारशिला है। वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने के लिए 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य तय किया गया है, जिसमें यूरेनियम की निर्बाध उपलब्धता की मुख्य भूमिका होगी।

YOU MAY ALSO LIKE

यूरेनियम उत्पादन में झारखंड की 24 फीसदी हिस्सेदारी

पीएम सोलर पैनल योजना ने हर घर में उजाले, हर घर में समृद्धि की जगाई अलख

यह जानकारी यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ. के. आनंद राव ने जादूगोड़ा में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान दी।

कॉपर टेलिंग्स
डॉ. के. आनंद राव ने बताया कि यूरेनियम उत्पादन को तेजी से बढ़ाने के लिए हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के ‘कॉपर टेलिंग्स’ (अवशेषों) से यूरेनियम निकालने की संभावनाओं पर गंभीरता से काम चल रहा है। इसके साथ ही मौजूदा खदानों के विस्तार के अलावा राजस्थान और आंध्र प्रदेश में नई यूरेनियम खदानें शुरू करने की योजना पर अमल किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्पादन बढ़ने से देश की परमाणु ऊर्जा क्षमता मजबूत होगी, जिससे वर्ष 2070 तक ‘नेट जीरो’ कार्बन उत्सर्जन के राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल करने में बड़ी मदद मिलेगी।

झारखंड में संचालित खदानों का विवरण
उन्होंने सुरक्षित खनन, पर्यावरण संरक्षण और जनविश्वास को कंपनी की प्राथमिकताओं में शामिल बताया। पूर्वी सिंहभूम जिले में यूसीआइएल की एक बांदुहुरांग ओपन कास्ट माइंस तथा पांच भूमिगत (अंडरग्राउंड) खदानें- जादूगोड़ा, भाटिन, नरवापहाड़, तुरामडीह और बागजाता संचालित हैं। इसके अलावा पड़ोसी सरायकेला-खरसावां जिले में महुलडीह भूमिगत यूरेनियम खदान स्थित है। ये सभी खदानें यूसीआइएल के सीधे प्रबंधन में कार्य कर रही हैं।

भारत की परमाणु ऊर्जा क्रांति में 7.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश संभवन ई दिल्ली। भारत के हाल ही में तय लक्ष्य ( 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा) को पूरा करने के लिए निजी कंपनियां भी हाथ बंटा सकती हैं, जो खुद 30 गीगावाट तक का योगदान दे सकती हैं।

परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष एके मोहंती के मुताबिक, इस कदम से 7.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश आ सकता है। यह भारत के स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव होगा।

निजी कंपनियों को परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में शामिल करने से काम में तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि भारत के पास दुनिया के लगभग एक-चौथाई थोरियम भंडार मौजूद हैं, जिससे टिकाऊ विकास की असली संभावनाएं बन रही हैं।

निजी कंपनियों की विशेषज्ञता और अपने प्राकृतिक संसाधनों का सही इस्तेमाल करके भारत स्वच्छ ऊर्जा के अपने भविष्य को मजबूत करना चाहता है। इस तरह देश नए अवसर भी पैदा करने की उम्मीद कर रहा है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation