मंुबई। 2005 में अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने फिल्म ‘बंटी और बबली’ में एक-साथ काम किया था। ऐश्वर्या राय के साथ मिलकर उन्होंने फिल्म के मशहूर गाने ‘कजरा रे’ में धूम मचा दी। इसके ठीक दो साल बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक से शादी कर ली और बच्चन परिवार का हिस्सा बन गईं। दो दशक से ज्यादा समय बीतने के बाद भी यह गाना लोगों के बीच बहुत मशहूर है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिषेक ने इसकी शूटिंग के दिनों को याद किया। जब उनसे पूछा गया कि क्या तीनों के साथ ‘कजरारे 2.0’ बन सकता है?
अभिषेक बच्चन ने कहा कि मैं इसके लिए तैयार हूं। बस आपको ऐश्वर्या और मेरे पापा को मनाना होगा।














