• Latest
  • Trending
'हनुमान अंश' का असर कैंची धाम आश्रम पर भी, उमड़ रही भारी भीड़

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर अब बनाएंगे ‘राम बोला’

October 19, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

October 19, 2026
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद, दिल्ली पुलिस के नए नियम

लोकतंत्र, विरोध का अधिकार और जंतर-मंतर

October 19, 2026
देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

October 19, 2026
Sunday, October 25, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर अब बनाएंगे ‘राम बोला’

100 प्रतिशत कमाई 'सेवा संकल्प अभियान' में दान करेंगे निर्माता-निर्देशक

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 19, 2026
in खेल-फ़िल्म
0
'हनुमान अंश' का असर कैंची धाम आश्रम पर भी, उमड़ रही भारी भीड़

मुंबई। ‘हनुमान अंश’ की रिकॉर्ड सफलता के बाद डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने अपनी अगली फिल्म ‘राम बोला’ का एलान किया है। गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर आधारित इस फिल्म के प्रोड्यूसर महावीर जैन और अमित उपाध्याय हैं। डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्ज ने इस फिल्म से होने वाली अपनी निजी कमाई और बचत का 100% हिस्सा सेवा कार्यों में लगाने का संकल्प लिया है।

डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने कहा कि वह पौराणिक कहानी पर बन रही अपनी नई फिल्म की 100% कमाई ‘सेवा संकल्प अभियान’ में दान करेंगे। यह फिल्म महान कवि और संत गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर आधारित होगी।

YOU MAY ALSO LIKE

‘हनुमान अंश’ का असर कैंची धाम आश्रम पर भी, उमड़ रही भारी भीड़

‘कजरा रे 2.0’ के लिए अमिताभ व ऐश्वर्या को मना लीजिए, मैं तो तैयार

फिल्म के प्रोड्यूसर महावीर जैन और अमित उपाध्याय ने भी ‘राम बोला’ से अपनी निजी कमाई और बचत का 100% हिस्सा सेवा कार्यों में लगाने का संकल्प लिया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ की अपील पर लिया गया फैसला है। इस पहल के साथ इससे पहले रणवीर सिंह समेत कई बॉलीवुड हस्तियां जुड़ चुकी हैं। रणवीर जहां 1000 बच्चियों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे, वहीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 20 स्कूलों का नवनिर्माण करवाएंगे।

गणेश चतुर्थी पर हुआ था ‘राम बोला’ का एलान
‘राम बोला’ की घोषणा गणेश चतुर्थी के मौके पर की गई थी। फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ही लिखेंगे और डायरेक्ट करेंगे। ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी की इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों में उत्सुकता देखने को मिल रही है।

फिल्म की घोषणा करते हुए विशाल ने लिखा था, ‘बप्पा के आशीर्वाद से, इस शुभ दिन पर, विनम्रता और कृतज्ञता के साथ, हम आपके लिए राम बोला लेकर आए हैं, गोस्वामी तुलसीदास की अमर कहानी।’

अब टीवी पर देखिए करोरी बाबा की कहानी
‘हनुमान अंश’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद आध्यात्मिक गुरु नीब करौरी बाबा की कहानी अब छोटे पर्दे पर आने वाली है। जी हां, ‘सोनी एंटरटेनमेंट’ ने नीब करौरी बाबा के जीवन पर आधारित एक नए सीरियल का एलान किया है, जिसका पहला प्रोमो भी जारी कर दिया गया है। दर्शक इसे टीवी के साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लाइव पर भी स्ट्रीम कर सकेंगे। हालांकि, प्रोमो में सीरियल के नाम या कास्ट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन दर्शक इस पहली झलक को देखकर ही उत्साहित हो गए हैं।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर नीब करोरी बाबा पर बन रहे सीरियल की पहली झलक शेयर की। प्रोमो में बाबा से जुड़ी आध्यात्मिक और रहस्यमयी झलकियां दिखाई गई हैं।

पहले प्रोमो में एक बुजुर्ग व्यक्ति को नदी के किनारे चलते हुए दिखाया गया है। बैकग्राउंड में वॉइसओवर सुनाई देता है, ‘वह व्यक्ति जिनकी कहानियों ने देश को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation