• Latest
  • Trending
50000 बेटियों को स्कूटी जल्द 4.60 लाख छात्रों को दी स्कॉलरशिप

50000 बेटियों को स्कूटी जल्द 4.60 लाख छात्रों को दी स्कॉलरशिप

October 19, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Wednesday, November 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

50000 बेटियों को स्कूटी जल्द 4.60 लाख छात्रों को दी स्कॉलरशिप

एक लाख युवाओं को नौकरी देने की तैयारी शुरू

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 19, 2026
in शिक्षा-रोजगार
0
50000 बेटियों को स्कूटी जल्द 4.60 लाख छात्रों को दी स्कॉलरशिप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने लाखों छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप दी है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में 4.60 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स के बैंक अकाउंट में 148 करोड़ रुपये से ज्यादा की छात्रवृत्ति और फीस रीइम्बर्समेंट की राशि ट्रांसफर की। इस मौके पर उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार समय पर छात्रवृत्ति देती, तो होनहार स्टूडेंट्स होते।

सीएम योगी ने छात्रों को स्कॉलरशिप देते हुए कहा कि 2017 से पहले कम छात्रों को स्कॉलरशिप मिलती थी। अगर ओमप्रकाश राजभर को समय पर छात्रवृत्ति मिल जाती, तो वे भी होनहार स्टूडेंट होते, नेता नहीं बनते। उन्होंने कहा कि इनके समय में छात्रवृत्ति समय पर नहीं मिल पाई और पढ़ नहीं पाए।

YOU MAY ALSO LIKE

केंद्रीय भंडारण निगम में 327 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

कनिष्ठ विश्लेषक के 417 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

सीएम योगी ने आगे कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने मेहनत और संघर्ष किया, जनता की आवाज बने और फिर मंत्री बने। उन्होंने यह भी बताया कि राजभर ने अपने संघर्ष के दिनों में थ्री व्हीलर और टैक्सी तक चलाई है।

उन्होंने आगे कहा कि राजभर की तरह संजीव कुमार गोंड की भी कहानी ऐसी ही है। वे भी सोनभद्र के जंगल में भटकते थे। फिर उन्हें जनता ने चुना और आज मंत्री हैं।

सपा पर एससी-एसटी छात्रों की स्कॉलरशिप के पैसे खाने का आरोप
सीएम योगी ने सपा सरकार पर एससी-एसटी छात्रों की स्कॉरशिप के पैसे हड़पने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘साल 2017 से पहले छात्रों को स्कॉलरशिप नहीं भेजी जाती थी, सरकार उस पैसे को खा गई। छात्रवृत्ति डाकर गई। जब 2017 में मेरे संज्ञान में आया तो हमने दो साल की छात्रवृत्ति एक साथ दी। सरकार की नीयत साफ हो तो छात्रों को बेहतर सुविधा दी जा सकती है।

सीएम योगी ने जल्द ही राज्य की 50 हजार बेटियों को स्कूटी देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जल्द ही 50000 बेटियों को स्कूटी देने जा रही है। हम ‘सीएम कन्या सुमंगला योजना’ के तहत बेटियों को जन्म से लेकर ग्रेजुएट होने तक की पढ़ाई के लिए 25-25 हजार रुपये दे रहे हैं। 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट दिए जा रहे हैं।

सीएम योगी की छात्रों से अपील
सीएम योगी ने 4.60 लाख छात्रों के बैंक अकाउंट में स्कॉलरशिप के पैसे ट्रांसफर करने के साथ ही उनसे एक अपील भी की है। सीएम ने कहा कि इस पैसे को चाट या गुटखा खाने में बर्बाद न करें, बल्कि इसे अपनी पढ़ाई के लिए ही खर्च करें। सीएम योगी ने कहा कि अच्छी किताबें खरीदें और लाइब्रेरी में पढ़ाई करें। यह आपकी और आपकी आने वाली पीढ़ी के लिए एक धरोहर बनेगी। सीएम योगी ने कहा कि हमने छात्रवृत्ति की तारीख भी सुनिश्चित की है। छात्र अप्रैल, मई, जून और जुलाई में एडमिशन लेते हैं, जैसे ही एडमिशन होते हैं छात्रवृत्ति की राशि उनके खाते में भेज दी जाती है।

अच्छी शिक्षा और अच्छा वातावरण
सीएम योगी ने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ छात्रवृत्ति तक सीमित नही है। अब हम अच्छी शिक्षा और अच्छा वातावरण दे रहे हैं। अब यूपी बोर्ड परीक्षा तीन महीने नहीं चलती है, बल्कि 15 दिन में परीक्षा होती है और एक महीने में परिणाम आता है।

अब तक 10 लाख को सरकारी नौकरी
सीएम योगी ने कहा कि अब तक 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है और अगले छह महीनों में 1 लाख और युवाओं को नौकरी देने की तैयारी चल रही है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation